logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटेरा आईटीआई बना ‘अव्यवस्थाओं का अड्डा’: गंदगी, खुले बिजली तार और गायब शिक्षक—छात्रों की जान व भविष्य दोनों खतरे में दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह जिला ब्यूरो विजय यादव पटेरा। शासकीय आईटीआई कॉलेज पटेरा इन दिनों भारी अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। यहां हालात इतने बदतर हैं कि परिसर में चारों तरफ गुटखा पाउच और थूक के निशान नजर आते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रशिक्षण के दौरान देखने को मिल रही है। कॉलेज में मशीनें अव्यवस्थित पड़ी हैं और कई जगह नंगे बिजली के तार खुले हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। छात्रों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है। पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहद खराब है। पानी की टंकी में गर्म और गंदा पानी भरा रहता है, जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में यह समस्या और गंभीर बन गई है। वहीं, शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आई है। कई शिक्षक नियमित रूप से कॉलेज नहीं पहुंचते, जबकि कुछ का अटैचमेंट दमोह में होने के बावजूद वेतन पटेरा से लिया जा रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो सके। जब इस संबंध में प्राचार्य राजेश मरावी से बात की तो उन्होंने कहा सफाई वाला कहीं काम से गया था तो आज सफाई नहीं हो पाई एक वाटर कूलर है वह खराब हो गया है इसमें गंदा पानी है मटके वगैरा रखवा दे रहे हैं जो नंगे तार दिखाई दे रहे हैं वह निकाल दिए गए हैं

21 hrs ago
user_Hakikat MP संवाद न्यूज
Hakikat MP संवाद न्यूज
Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

पटेरा आईटीआई बना ‘अव्यवस्थाओं का अड्डा’: गंदगी, खुले बिजली तार और गायब शिक्षक—छात्रों की जान व भविष्य दोनों खतरे में दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह जिला ब्यूरो विजय यादव पटेरा। शासकीय आईटीआई कॉलेज पटेरा इन दिनों भारी अव्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। यहां हालात इतने बदतर हैं कि परिसर में चारों तरफ गुटखा पाउच और थूक के निशान नजर आते हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रशिक्षण के दौरान देखने को मिल रही है। कॉलेज में मशीनें अव्यवस्थित पड़ी हैं और कई जगह नंगे बिजली के तार खुले हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। छात्रों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है। पीने के पानी की व्यवस्था भी बेहद खराब है। पानी की टंकी में गर्म और गंदा पानी भरा रहता है, जिससे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी

के इस मौसम में यह समस्या और गंभीर बन गई है। वहीं, शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आई है। कई शिक्षक नियमित रूप से कॉलेज नहीं पहुंचते, जबकि कुछ का अटैचमेंट दमोह में होने के बावजूद वेतन पटेरा से लिया जा रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो सके। जब इस संबंध में प्राचार्य राजेश मरावी से बात की तो उन्होंने कहा सफाई वाला कहीं काम से गया था तो आज सफाई नहीं हो पाई एक वाटर कूलर है वह खराब हो गया है इसमें गंदा पानी है मटके वगैरा रखवा दे रहे हैं जो नंगे तार दिखाई दे रहे हैं वह निकाल दिए गए हैं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Hakikat MP संवाद न्यूज
    2
    Post by Hakikat MP संवाद न्यूज
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • युवाओं को संघर्ष दलितो पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली संघर्ष ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर बड़े भाई श्री महेंद्र सिंह लोधी जी एवं उनके संघर्ष की सारथी धर्मपत्नी श्रीमती आरती सिंह जी को शादी की साल गिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई बहुत बहुत शुभकामनाएं ।आपका वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय रहे ईश्वर से यही प्रार्थना । 💐💐💐 @highlight Mahendra Singh Lodhi
    1
    युवाओं को संघर्ष  दलितो पिछड़े और आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली संघर्ष ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर बड़े भाई श्री महेंद्र सिंह लोधी जी एवं उनके संघर्ष की  सारथी धर्मपत्नी श्रीमती आरती सिंह जी को शादी की साल गिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई बहुत बहुत शुभकामनाएं ।आपका वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय रहे ईश्वर से यही प्रार्थना । 💐💐💐  
@highlight Mahendra Singh Lodhi
    user_User4288
    User4288
    Local Politician हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    1
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • दमोह-पथरिया रोड पर मारा और बेलखेड़ी के बीच कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय निवासी भागीरथ खंगार ने 108 एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    दमोह-पथरिया रोड पर मारा और बेलखेड़ी के बीच कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय निवासी भागीरथ खंगार ने 108 एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इसे देख एक कहावत सटीक बैठती है *"आसमान से गिरा खजूर में लटका"* ये चोर गाजियाबाद के एक घर में चोरी करने पहुंचा था, लेकिन लोहे की ग्रिल में फंस गया। फिर जैसे तैसे लोगों ने इस चोर को बाहर निकाला।
    1
    इसे देख एक कहावत सटीक बैठती है *"आसमान से गिरा खजूर में लटका"* ये चोर गाजियाबाद के एक घर में चोरी करने पहुंचा था, लेकिन लोहे की ग्रिल में फंस गया। फिर जैसे तैसे लोगों ने इस चोर को बाहर निकाला।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    1
    Post by बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    user_बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    Voice of people Jabera, Damoh•
    1 hr ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    1
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • नरसिंहगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत चार घायल; डायल-112 ने कराया भर्ती दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम 7 बजे तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तत्काल दमोह देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी-05 को मौके के लिए रवाना किया गया। दमोह कंट्रोल रूम में आरक्षक राकेश रैकवार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को भेजा। एफआरवी-05 में तैनात आरक्षक नरेंद्र सिंह और पायलट सचिन पटेल ने बताया कि मौके पर ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसे में प्रहलाद पटेल, उनकी पत्नी पूजा पटेल और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    1
    नरसिंहगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत चार घायल; डायल-112 ने कराया भर्ती
दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत शुक्रवार शाम 7 बजे तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तत्काल दमोह देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी-05 को मौके के लिए रवाना किया गया। दमोह कंट्रोल रूम में आरक्षक राकेश रैकवार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को भेजा।
एफआरवी-05 में तैनात आरक्षक नरेंद्र सिंह और पायलट सचिन पटेल ने बताया कि मौके पर ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसे में प्रहलाद पटेल, उनकी पत्नी पूजा पटेल और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के लिए पहुचे पीएम मोदी आम लोगो के बीच..!!*
    1
    *कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के लिए पहुचे पीएम मोदी आम लोगो के बीच..!!*
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.