logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर विकास मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री तथा समाजसेवी इंजीनियर पंकज कुमार की ममेरी बहन जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, संचालन समाजसेवी इंजीनियर राजेश कुमार राय ने किया, स्वागत संबोधन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने दिया। राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर समस्तीपुर का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। इस अवसर पर जयंती के पिता राम विनोद राय, मामा इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ. रामपुकार सिंह, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय और माकपा नेता राम लौलिन राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

4 hrs ago
user_JantaStarNews
JantaStarNews
Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
4 hrs ago

समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर विकास मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री तथा समाजसेवी इंजीनियर पंकज कुमार की ममेरी बहन जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, संचालन समाजसेवी इंजीनियर राजेश कुमार राय ने किया, स्वागत संबोधन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने दिया। राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर समस्तीपुर का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। इस अवसर पर जयंती के पिता राम विनोद राय, मामा इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ. रामपुकार सिंह, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय और माकपा नेता राम लौलिन राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर विकास मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री तथा समाजसेवी इंजीनियर पंकज कुमार की ममेरी बहन जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, संचालन समाजसेवी इंजीनियर राजेश कुमार राय ने किया, स्वागत संबोधन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने दिया। राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर समस्तीपुर का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। इस अवसर पर जयंती के पिता राम विनोद राय, मामा इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ. रामपुकार सिंह, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय और माकपा नेता राम लौलिन राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर विकास मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री तथा समाजसेवी इंजीनियर पंकज कुमार की ममेरी बहन जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, संचालन समाजसेवी इंजीनियर राजेश कुमार राय ने किया, स्वागत संबोधन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने दिया। राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर समस्तीपुर का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। इस अवसर पर जयंती के पिता राम विनोद राय, मामा इंजीनियर पंकज कुमार, डॉ. रामपुकार सिंह, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय और माकपा नेता राम लौलिन राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के कुशेश्वर स्थान में शहीद अखिलेश आनंद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम विदाई समारोह में कुशेश्वर स्थान की जनता भारी संख्या में उमड़ पड़ी। इस दुखद विदाई के बाद पूरे कुशेश्वर स्थान में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    बिहार के कुशेश्वर स्थान में शहीद अखिलेश आनंद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम विदाई समारोह में कुशेश्वर स्थान की जनता भारी संख्या में उमड़ पड़ी। इस दुखद विदाई के बाद पूरे कुशेश्वर स्थान में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में पाई पोखर स्थित है।
    1
    दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में पाई पोखर स्थित है।
    user_Chandradev Sharma
    Chandradev Sharma
    कुशेश्वर स्थान, दरभंगा, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर के बेलसंडी तारा में फिल्म सिटी, सेल्फी पार्क, मैंगो एंड फ्लावर बिजनेस के साथ-साथ जन्मदिन और शादी जैसे आयोजनों के लिए पार्क सिस्टम इवेंट मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। यहां डिजिटल क्रिएटर्स के लिए शूटिंग चार्ज मात्र 25 रुपये प्रति घंटा रखा गया है। लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में फैला यह आम का बगीचा छोटे लाल डीलर साहब, अरुण भाई और इंद्रजीत सर की प्रॉपर्टी है, जिन्होंने शूटिंग के लिए यह जगह दी है। इसके साथ ही, आने वाले समय में इस परिसर के भीतर एक वॉटर पार्क और महादेव का 101 मीटर ऊंचा भव्य मंदिर भी निर्मित किया जाएगा।
    1
    समस्तीपुर के बेलसंडी तारा में फिल्म सिटी, सेल्फी पार्क, मैंगो एंड फ्लावर बिजनेस के साथ-साथ जन्मदिन और शादी जैसे आयोजनों के लिए पार्क सिस्टम इवेंट मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। यहां डिजिटल क्रिएटर्स के लिए शूटिंग चार्ज मात्र 25 रुपये प्रति घंटा रखा गया है। लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में फैला यह आम का बगीचा छोटे लाल डीलर साहब, अरुण भाई और इंद्रजीत सर की प्रॉपर्टी है, जिन्होंने शूटिंग के लिए यह जगह दी है।

इसके साथ ही, आने वाले समय में इस परिसर के भीतर एक वॉटर पार्क और महादेव का 101 मीटर ऊंचा भव्य मंदिर भी निर्मित किया जाएगा।
    user_Allu Alok
    Allu Alok
    Artist विभूतपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार में पिछले 18 वर्षों से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं होने के विरोध में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द बहाली की मांग की। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2008 के बाद से बिहार में लाइब्रेरियन की कोई बहाली नहीं हुई है, जबकि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस क्षेत्र से संबंधित कोर्स कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के हजारों पद खाली हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइब्रेरियन की नियुक्ति न होने के बावजूद पुस्तकों के रख-रखाव और लाइब्रेरी संचालन के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह राशि किस मद में और किसके द्वारा खर्च की जा रही है। दिलीप कुमार ने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थी बेरोजगार हैं और कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी समाप्त हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि यदि पात्रता परीक्षा आवश्यक है तो उसे जल्द आयोजित कर बहाली का विज्ञापन जारी किया जाए। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया शुरू नहीं करती है, तो पटना में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रवि प्रकाश, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार, श्वेता, बबली, पुष्पा, इंद्रदेव, अनमोल, मणि किशोर, कृष्णा, संतोष ठाकुर, मेघू, प्रभाकर, रवि सागर, जय राम, अरुण समेत सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल रहे।
    1
    बिहार में पिछले 18 वर्षों से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं होने के विरोध में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द बहाली की मांग की।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2008 के बाद से बिहार में लाइब्रेरियन की कोई बहाली नहीं हुई है, जबकि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस क्षेत्र से संबंधित कोर्स कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के हजारों पद खाली हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइब्रेरियन की नियुक्ति न होने के बावजूद पुस्तकों के रख-रखाव और लाइब्रेरी संचालन के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह राशि किस मद में और किसके द्वारा खर्च की जा रही है।

दिलीप कुमार ने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थी बेरोजगार हैं और कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी समाप्त हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि यदि पात्रता परीक्षा आवश्यक है तो उसे जल्द आयोजित कर बहाली का विज्ञापन जारी किया जाए। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया शुरू नहीं करती है, तो पटना में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में रवि प्रकाश, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार, श्वेता, बबली, पुष्पा, इंद्रदेव, अनमोल, मणि किशोर, कृष्णा, संतोष ठाकुर, मेघू, प्रभाकर, रवि सागर, जय राम, अरुण समेत सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल रहे।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बघबा चौक पर स्थित यदुवंशी लाइन होटल इन दिनों काफी वायरल चल रहा है।
    1
    सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत बघबा चौक पर स्थित यदुवंशी लाइन होटल इन दिनों काफी वायरल चल रहा है।
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के हकीमाबाद पंचायत के गोनहर नवादा स्थित कबीर मठ परिसर में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले, प्रखंड प्रमुख राजेश सिंह और कबीर मठ के महंत ज्ञानानंद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 17 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे। शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कई लाभुकों को योजनाओं से जुड़े प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस शिविर में प्राप्त हुए सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन कर दिया जाएगा। वहीं, मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे सहयोग शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    समस्तीपुर जिले के हकीमाबाद पंचायत के गोनहर नवादा स्थित कबीर मठ परिसर में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले, प्रखंड प्रमुख राजेश सिंह और कबीर मठ के महंत ज्ञानानंद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया।

शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 17 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे। शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कई लाभुकों को योजनाओं से जुड़े प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस शिविर में प्राप्त हुए सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन कर दिया जाएगा। वहीं, मुखिया सुनील कुमार उर्फ शोले ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे सहयोग शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर में अपराधियों के द्वारा आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इस बिगड़ती स्थिति के बीच, सदर डीएसपी ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है।
    1
    समस्तीपुर में अपराधियों के द्वारा आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इस बिगड़ती स्थिति के बीच, सदर डीएसपी ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है।
    user_JantaStarNews
    JantaStarNews
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.