आधार बिना पोषाहार नहीं: डीएम के सख्त निर्देश, 👉लापरवाही पर मानदेय रोकने की चेतावनी शाहजहांपुर, 05 मई 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है, उन्हें मई माह में पोषाहार का लाभ न दिया जाए और ऐसे बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र आधार बनवाने के लिए सूचित किया जाए। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों की अपार आईडी और आभा आईडी एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एफआरएस के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने और मई माह में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्ती बरतते हुए कहा कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के पुष्टाहार वितरण नहीं किया जाएगा तथा सभी लाभार्थियों का वजन और लंबाई शत-प्रतिशत दर्ज की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिदिन केंद्र खोलना अनिवार्य करते हुए चेतावनी दी गई कि 25 मई 2026 तक यदि किसी केंद्र का संचालन 90 प्रतिशत से कम पाया गया तो संबंधित कार्यकत्री का मानदेय रोक दिया जाएगा। बैठक में अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने और सक्षम केंद्रों पर हो रहे कार्यों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी अरविंद रस्तोगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by विवेक मिश्र1
- विक्रमपुर चकौरा में गाय घायल होने पर बवाल, भाला मारने और कील लगने के दावों से मामला गरमाया1
- Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर1
- Post by User50284
- शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर के परिवार को जातिसूचक गालियां देने व धमकाने के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by User50284