शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में गन्ना शोध परिषद के प्रेक्षागृह में भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक जिस भरोसे के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं, उस विश्वास पर खरा उतरना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षामित्रों को नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का अवसर देने के साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलैस उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों से कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं 300 से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे। इसके अलावा एसआरजी/एआरपी टीम द्वारा विभागीय योजनाओं �
शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में गन्ना शोध परिषद के प्रेक्षागृह में भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार
खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनपद गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक जिस भरोसे के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं, उस विश्वास पर खरा उतरना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षामित्रों को नजदीकी विद्यालयों में तैनाती का
अवसर देने के साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलैस उपचार सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों से कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने
शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं 300 से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे। इसके अलावा एसआरजी/एआरपी टीम द्वारा विभागीय योजनाओं �
- User10492Shahjahanpur, Uttar Pradesh👏1 hr ago
- Post by विवेक मिश्र1
- विक्रमपुर चकौरा में गाय घायल होने पर बवाल, भाला मारने और कील लगने के दावों से मामला गरमाया1
- Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर1
- Post by User50284
- शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर के परिवार को जातिसूचक गालियां देने व धमकाने के विरोध में अनुसूचित जाति-जनजाति महासंघ ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by User50284