Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपुतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर कार्यालय पर महापड़ाव डालकर एनजीटी कोर्ट के आदेशों कि पालना कराने कि गुहार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ जोधपुरा संघर्ष समिति (मोहनपुरा) के लोग 1195 दिनों से प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। अब NGT के मुकदमा न.143/2024 में 3-11-2025 को जोधपुरा संघर्ष समिति के पक्ष में निर्णय आया है उक्त आदेश कि पालना जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड़ द्वारा कराई जाने के आदेश हुए । पालना कराने कि समय सीमा 3 माह तय कि गई । जो अभी 4 माह से अधिक का समय बीत चुका । गांव व स्कूल से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट का क्रेशर 82 मीटर दूरी पर संचालित
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
कोटपुतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर कार्यालय पर महापड़ाव डालकर एनजीटी कोर्ट के आदेशों कि पालना कराने कि गुहार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ जोधपुरा संघर्ष समिति (मोहनपुरा) के लोग 1195 दिनों से प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। अब NGT के मुकदमा न.143/2024 में 3-11-2025 को जोधपुरा संघर्ष समिति के पक्ष में निर्णय आया है उक्त आदेश कि पालना जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड़ द्वारा कराई जाने के आदेश हुए । पालना कराने कि समय सीमा 3 माह तय कि गई । जो अभी 4 माह से अधिक का समय बीत चुका । गांव व स्कूल से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट का क्रेशर 82 मीटर दूरी पर संचालित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Alwar में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें Bharat Petroleum से जुड़ी एक गाड़ी तेज गति से नियमों की अनदेखी करते हुए चलती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सुनील सिंह तंवर द्वारा बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर खतरा बताते हुए प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1
- शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित सोडावास. युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के तत्वावधान में शहीद दिवस पर 19वां रक्तदान शिविर श्री जोतराम धाम गोलाहेड़ा गांव में सोमवार को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक रखा गया। जिसमें 54 यूनिट एकत्रित हुई। युवा भगत सिंह सेवा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष सरपंच वीरेंद्र शर्मा जसाई के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। जसाई सरपंच वीरेंद्र शर्मा ने 19वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्री जोतराम धाम के भक्त मुकेश ने फीता काटकर शिविर का संचालन किया। शिविर के दौरान सभी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।1
- यूजीसी रोलबैक को लेकर आक्रोश: क्षत्रिय करणी सेना की अगुवाई में जयपुर सांसद मंजू शर्मा के आवास का घेराव जयपुर । यूजीसी (UGC) रोलबैक के मुद्दे पर सवर्ण समाज का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। रविवार को जयपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने क्षत्रिय करणी सेना के नेतृत्व में जयपुर सांसद मंजू शर्मा के आवास का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। महापंचायत के मंच से हुई थी घोषणा गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में आयोजित 'सवर्ण महापंचायत' के दौरान ही यह निर्णय लिया गया था कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो सांसदों का घेराव किया जाएगा। उसी घोषणा पर अमल करते हुए रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग सांसद के आवास पर एकत्रित हुए। क्यों है समाज में नाराजगी? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई नहीं होने और यूजीसी नियमों में बदलाव (रोलबैक) वापस नहीं लिए जाने के कारण समाज में गहरा आक्रोश है। हालांकि, वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर रोक (Stay) लगा रखी है, लेकिन सवर्ण समाज इस मुद्दे का स्थायी समाधान और पूर्ण रोलबैक की मांग कर रहा है। सांसद के घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार तक उनकी भावनाओं को पहुँचाएं और यह सुनिश्चित करें कि समाज के हितों के साथ कोई समझौता न हो। करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।1
- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित, इसको लेकर पंचायत समिति स्थित सभागार में विधायक भागचंद टांकड़ा ने विभागवार बैठक ली, बैठक में बांदीकुई, बसवा SDM सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद, विभिन्न विभागों से जुड़े लोकार्पण-शिलान्यास कार्यों को लेकर विधायक ने अधिकारियों से ली जानकारी, PWD, नगर पालिका, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी बैठक में रहे मौजूद, बांधों के निर्माण, सड़क, और 33 केवी सब स्टेशन सहित, अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा, वहीं सीएम के आगमन को लेकर राजेश पायलट कॉलेज में बनाया जाएगा हेलीपैड, विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा ने महाविद्यालय पहुंच कर व्यवस्थाओं को लेकर दिये निर्देश, इस मौके पर SDM रामसिंह राजावत, रविकांत मीना, तहसीलदार राजेश सैनी, अनु शर्मा, प्राचार्य बजरंग लाल सैनी सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित1
- ग्राम विकास अधिकारियों ने किया आज आंदोलन का आगाज । दौसा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज संपूर्ण राजस्थान में प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर ज़िला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम माननीय मुख्यमंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय, माननीय केबिनेट मंत्री मदन दिलावर पंचायत राज एवं शासन सचिव पंचायत राज के नाम ग्राम विकास अधिकारी संघ ने ज्ञापन सौंपे। इसी कड़ी में दौसा जिले में जिला अध्यक्ष जगदीश दुर्गेश, संभाग मंत्री पुरुषोत्तम पाराशर एवं जिला मंत्री मुकेश चन्द मीना के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व नारे लगा कर ज़ोर दार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जगदीश दुर्गेश ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विगत 6 वर्षों से पदोन्नतियां नहीं की जा रही है विभाग के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां रोकी गई है जिला मंत्री मुकेश चन्द मीना एचेडी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर के द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी,अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां नहीं की जा रही है। संभाग मंत्री पुरुषोत्तम पाराशर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों की लगभग 2000 पदोन्नतियां लंबित है l जिसके कारण ग्राम विकास अधिकारी संघ ने आज 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन का ज्ञापन दिया है तथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा । इस दौरान ज़िला कोषाध्यक्ष भगवान स्वरूप जैमिनी, संगठन मंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य मुकेश कुमार मीना,ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कुशवाहा मंडावर,ब्लॉक अध्यक्ष महवा भूपाल मीना,ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरा अवधेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय चेतराम मीना,ब्लॉक अध्यक्ष बांदीकुई सरदार सिंह गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष बसवा हेतराम मीना, ब्लॉक अध्यक्ष बैजूपाड़ा हनुमान गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष नांगल राजावतान अनिल कुमार बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष लवान सुभाष डाबोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ पचवारा छोटे लाल बैरवा,ब्लॉक अध्यक्ष लालसोट मुकेश कुमार मीना एवं ब्लॉक अध्यक्ष दौसा लोकेश कुमार गुर्जर,रामावतार गुर्जर, मुकेश कुमार शर्मा,फरियाद अली, अनुज गुप्ता,श्रवण लाल मीना, प्रशांत शर्मा, मनीष कुमार मीना, राजवीर मीना,मनोज मीना, अनिल कुमार शर्मा,राजसिंह तंवर,मनमोहित मीना, गणेश विजय, इंद्राज सैनी,अभिषेक मीना, दीपक शर्मा,उमंग उपाध्याय,सुमन मीना, रुपंती मीना,कैलाशी मीना,शोबाई मीना,रेखा गुर्जर,सीमा मीना सहित सैकड़ों ग्राम विकास अधिकारी जगदीश दुर्गेश जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द मीना एचेडी जिला महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ दौसा एवं सभी साथी उपस्थित रहे।4
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बल्लूवास के लाल का कमाल: ISSO और IHO में जीता गोल्ड मेडल मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव बल्लूवास में प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है मुंडावर तहसील के ग्राम बल्लूवास के होनहार छात्र गौरव यादव गांव की चौपाल में हुआ भव्य अभिनंदन गौरव यादव (पुत्र नीरज कुमार) की इस असाधारण उपलब्धि पर आज ग्राम बल्लूवास की चौपाल में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दयाल इंस्टीट्यूट मुंडावर के प्रतिनिधियों और कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव को माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया। बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद, युवाओं को मिली प्रेरणा समारोह में उपस्थित गांव के गणमान्य व्यक्तियों और बुजुर्गों ने गौरव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज के युवाओं को गौरव से प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने गर्व से कहा, "ऐसे ही होनहार बच्चे न केवल अपने परिवार का, बल्कि गांव और पूरी तहसील का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं।" उपस्थित गणमान्य लोग इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। चेयरमैन आर.पी. यादव ने गौरव की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी सफलताएं ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए नए रास्ते खोलती हैं।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1