Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ
Niraj Raj
ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ
More news from बिहार and nearby areas
- ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठ1
- Bihar ke west Champaran me tufan ka kahar din me hinchhaya adhera1
- योगापट्टी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी।शहर की सुविधा अब आपके क्षेत्र में।1
- डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- घरारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर धारदार हथियार व भाला से हमला, एक भाई की हालत नाजुक बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की घटना, सभी आरोपी फरार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार एवं भाला से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घरारी जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य भाइयों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कमलेश पटेल भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- बेतिया, पश्चिम चम्पारण। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 24 मार्च 2026 को जिला नियोजनालय, बेतिया परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प सुबह 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे नियोजकों से संपर्क कर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर एवं लोडिंग हेल्पर के पदों पर कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र तमिलनाडु निर्धारित किया गया है, जिससे युवाओं को राज्य के बाहर भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। बिना निबंधन के किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। अतः सभी इच्छुक युवा समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जॉब कैम्प में अपने आवश्यक दस्तावेज, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। जॉब कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय के दूरभाष संख्या 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिले के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, इसलिए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।1
- सारण में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट में 50-400% वृद्धि का प्रस्ताव तैयार1