logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तमिलनाडु में नौकरी पाने का सुनहरा चांस — 24 मार्च को पहुंचे बेतिया जॉब कैम्प बेतिया, पश्चिम चम्पारण। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 24 मार्च 2026 को जिला नियोजनालय, बेतिया परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प सुबह 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे नियोजकों से संपर्क कर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर एवं लोडिंग हेल्पर के पदों पर कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र तमिलनाडु निर्धारित किया गया है, जिससे युवाओं को राज्य के बाहर भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। बिना निबंधन के किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। अतः सभी इच्छुक युवा समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जॉब कैम्प में अपने आवश्यक दस्तावेज, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। जॉब कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय के दूरभाष संख्या 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिले के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, इसलिए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
3 hrs ago

तमिलनाडु में नौकरी पाने का सुनहरा चांस — 24 मार्च को पहुंचे बेतिया जॉब कैम्प बेतिया, पश्चिम चम्पारण। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 24 मार्च 2026 को जिला नियोजनालय, बेतिया परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प सुबह 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे नियोजकों से संपर्क कर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन हेल्पर एवं लोडिंग हेल्पर के पदों पर कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र तमिलनाडु निर्धारित किया गया है, जिससे युवाओं को राज्य के बाहर भी रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। बिना निबंधन के किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। अतः सभी इच्छुक युवा समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे जॉब कैम्प में अपने आवश्यक दस्तावेज, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। जॉब कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय के दूरभाष संख्या 8002661906 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिले के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है, इसलिए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 20 मार्च शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बेतिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 ने किया। मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। सदर डीएसपी विवेक ने बताया कि 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
    1
    आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 20 मार्च शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बेतिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 ने किया। मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।
सदर डीएसपी विवेक ने बताया कि 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
साथ ही, पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    44 min ago
  • कुंवर सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठामन कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने माननीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी कालादिखाकर विरोध जताया !! नगर पंचायत मनोनीत सभासद का प्रकरण!!
    1
    कुंवर सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठामन कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने माननीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी कालादिखाकर विरोध जताया !! नगर पंचायत मनोनीत सभासद का प्रकरण!!
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    2 hrs ago
  • स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़ बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मझौलिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छोटी-छोटी बालिकाएं नवदुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की जीवंत झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल पंप होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रभात फेरी हिन्दू नव वर्ष के जागरण के रूप में क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राजेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, सावित्री देवी, एंजेल खरवार, कामिनी, आदिति कुमारी, साक्षी कुमारी, मुग्धा, अंजुली कुमारी, नेहाल पांडेय, केशव, बलिराम कुमार, आदर्श कुमारी, ऋषिराज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रौनक पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झांकी और प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना दिया।
    1
    स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी
राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़
बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मझौलिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छोटी-छोटी बालिकाएं नवदुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की जीवंत झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल पंप होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रभात फेरी हिन्दू नव वर्ष के जागरण के रूप में क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर राजेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, सावित्री देवी, एंजेल खरवार, कामिनी, आदिति कुमारी, साक्षी कुमारी, मुग्धा, अंजुली कुमारी, नेहाल पांडेय, केशव, बलिराम कुमार, आदर्श कुमारी, ऋषिराज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रौनक पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
झांकी और प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना दिया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज 
नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses
    1
    PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses
    1
    PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई। प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
    1
    बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई।
प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.