logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़ स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़ बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मझौलिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छोटी-छोटी बालिकाएं नवदुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की जीवंत झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल पंप होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रभात फेरी हिन्दू नव वर्ष के जागरण के रूप में क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राजेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, सावित्री देवी, एंजेल खरवार, कामिनी, आदिति कुमारी, साक्षी कुमारी, मुग्धा, अंजुली कुमारी, नेहाल पांडेय, केशव, बलिराम कुमार, आदर्श कुमारी, ऋषिराज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रौनक पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झांकी और प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना दिया।

3 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़ स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिन्दू नव वर्ष पर मझौलिया में निकाली प्रभात फेरी राम-लक्ष्मण-जानकी की झलक पाने को उमड़ी भीड़ बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मझौलिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छोटी-छोटी बालिकाएं नवदुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की जीवंत झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल पंप होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रभात फेरी हिन्दू नव वर्ष के जागरण के रूप में क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राजेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, सावित्री देवी, एंजेल खरवार, कामिनी, आदिति कुमारी, साक्षी कुमारी, मुग्धा, अंजुली कुमारी, नेहाल पांडेय, केशव, बलिराम कुमार, आदर्श कुमारी, ऋषिराज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रौनक पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झांकी और प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • भितहा मठिया गांव में पानी के विवाद में खूनी झड़प एक की मौत, दो घायल तनावपूर्ण स्थीती पुलिस का कैंप बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह करीब सात बजे पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 रजनीकांत प्रियदर्शी और बैरिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    1
    भितहा मठिया गांव में पानी के विवाद में खूनी झड़प एक की मौत, दो घायल तनावपूर्ण स्थीती पुलिस का कैंप 
बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह करीब सात बजे पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 रजनीकांत प्रियदर्शी और बैरिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद दूधनाथ शाह को खोजने में बड़ी सफलता मिली। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए जानकारी शेयर कर परिवार की मदद की। कड़ी मेहनत और जागरूकता के चलते दूधनाथ शाह सुरक्षित अपने
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद दूधनाथ शाह को खोजने में बड़ी सफलता मिली।
लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए जानकारी शेयर कर परिवार की मदद की।
कड़ी मेहनत और जागरूकता के चलते दूधनाथ शाह सुरक्षित अपने
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई। प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
    1
    बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई।
प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • भागलपुर, किशनगंज समेत 8 शहरों में होगी झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट
    1
    भागलपुर, किशनगंज समेत 8 शहरों में होगी झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • agar apki koi samasya ho to is no.par.sampark.karen
    1
    agar apki koi samasya ho to is no.par.sampark.karen
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • कुंवर सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठामन कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने माननीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी कालादिखाकर विरोध जताया !! नगर पंचायत मनोनीत सभासद का प्रकरण!!
    1
    कुंवर सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी के निष्ठामन कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्ष ने माननीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा जी कालादिखाकर विरोध जताया !! नगर पंचायत मनोनीत सभासद का प्रकरण!!
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया पूरा चावल और ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यह चावल पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल से लाया जा रहा था, जिसे परिवहन के दौरान चोरी कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट
बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया पूरा चावल और ट्रक भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यह चावल पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल से लाया जा रहा था, जिसे परिवहन के दौरान चोरी कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौतन से हिंदू नव वर्ष पर विद्यार्थियों की प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के नारे नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह शिक्षक मनोज कुमार यादव ने किया। यह फेरी शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे से विद्यालय परिसर से शुरू होकर पूर्वी हरिजन टोली, हाई स्कूल चौक, गोसाईं टोला, बलुआ, संतपुर, इस्लामपुर और खाप टोला समेत विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी प्रभात फेरी का स्वागत किया। विद्यालय लौटने के बाद वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया, जिसमें प्रधानाचार्य रंजीत कुमार भास्कर ने शिक्षकों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष नई शुरुआत, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है तथा सभी से घरों में दीप जलाकर जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौतन से हिंदू नव वर्ष पर विद्यार्थियों की प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के नारे
नौतन प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के मीडिया प्रभारी सह शिक्षक मनोज कुमार यादव ने किया। यह फेरी शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे से विद्यालय परिसर से शुरू होकर पूर्वी हरिजन टोली, हाई स्कूल चौक, गोसाईं टोला, बलुआ, संतपुर, इस्लामपुर और खाप टोला समेत विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी प्रभात फेरी का स्वागत किया।
विद्यालय लौटने के बाद वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया, जिसमें प्रधानाचार्य रंजीत कुमार भास्कर ने शिक्षकों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष नई शुरुआत, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है तथा सभी से घरों में दीप जलाकर जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 20मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल7अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,165.815लीटर शराब, 22932किलोग्राम चावल बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 20मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल7अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,165.815लीटर शराब,  22932किलोग्राम चावल  बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.