logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आश्चर्यचकित होने की कोई बात नहीं क्योंकि, ये तो रोज का मामला है!!

on 16 December
user_Prasant kishor ki sena
Prasant kishor ki sena
Local Politician Mokameh, Patna•
on 16 December

आश्चर्यचकित होने की कोई बात नहीं क्योंकि, ये तो रोज का मामला है!!

More news from बिहार and nearby areas
  • बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव पर भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित शेखपुरा जिले के बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव के अवसर पर बुधवार की रात माहुरी मंडल बरबीघा की ओर से भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बरबीघा प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार, आईजीआईएमएस पटना के डॉ. ऋषभ तथा बाला जी हॉस्पिटल के डॉ. आनंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों ने मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और देवी गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आयोजकों ने बताया कि मां मथुरासिनी महोत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रहती है। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भरा रहा। वहीं यह जागरण कार्यक्रम बुधवार की रात करीब 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव पर भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित
शेखपुरा जिले के बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव के अवसर पर बुधवार की रात माहुरी मंडल बरबीघा की ओर से भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में बरबीघा प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार, आईजीआईएमएस पटना के डॉ. ऋषभ तथा बाला जी हॉस्पिटल के डॉ. आनंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों ने मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जागरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और देवी गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आयोजकों ने बताया कि मां मथुरासिनी महोत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रहती है।
इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भरा रहा।
वहीं यह जागरण कार्यक्रम बुधवार की रात करीब 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • नगर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को पटेल चौक से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे इसकी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नगर थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को पटेल चौक से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    नगर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को पटेल चौक से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे इसकी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नगर थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को पटेल चौक से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Bande mataram
    1
    Post by Bande mataram
    user_Bande mataram
    Bande mataram
    After-school programme Sheikhpura, Bihar•
    10 hrs ago
  • Post by Focus Bihar News
    1
    Post by Focus Bihar News
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • बुधवार को चेवाड़ा प्रखंड के एकाढ़ा गांव में दुर्गा मंदिर परिसर में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया।आयोजित आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरु चर्चा के दौरान निवास सिंह के द्वारा कई शिव गुरु भजन लोगों को सुनाए गए। शिव गुरु चर्चा के दौरान, आरपी सिंह, रंजन सिंह, शत्रुघ्न सिंह , शंभू कुमार सहित अन्य कई लोगों के द्वारा बताया गया कि जो शिव घर-घर की बाबा के रूप में पूजे जाते हैं वही शिव गुरु का भी कार्य कर रहे हैं । हम और आप उनका शिष्य बनकर बड़े भैया हरींद्रानंद के बताए तीन सूत्र का पालन कर उनसे जुड़ सकते हैं। इस संसार में विभिन्न प्रकार की योनियों में से मानव योनि को सबसे श्रेष्ठ माना गया है और यह मानव योनि लोगों को बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए हमें अगर मानव योनि मिला है तो अच्छे कर्म करने चाहिए, अच्छे विचार रखना चाहिए और सदा सत्य और सही मार्ग पर चलना चाहिए। शिव चर्चा या सत्संग करने का यही तात्पर्य है कि लोग एक दूसरे से जुड़े एक दूसरे का भला करें। लोगों के मन में छल कपट ना हो , द्वेष की भावना ना हो ,हमेशा परोपकार की भावना रहे ताकि हमारा और आपका यह जीवन सफल हो जाए।
    1
    बुधवार को चेवाड़ा प्रखंड के एकाढ़ा गांव में दुर्गा मंदिर परिसर में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया।आयोजित आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरु चर्चा के दौरान निवास सिंह के द्वारा कई शिव गुरु भजन लोगों को सुनाए गए। शिव गुरु चर्चा के दौरान, आरपी सिंह, रंजन सिंह, शत्रुघ्न सिंह , शंभू कुमार सहित अन्य कई लोगों के द्वारा बताया गया कि जो शिव घर-घर की बाबा के रूप में पूजे जाते हैं वही शिव गुरु का भी कार्य कर रहे हैं । हम और आप उनका शिष्य बनकर बड़े भैया हरींद्रानंद के बताए तीन सूत्र का पालन कर उनसे जुड़ सकते हैं। इस संसार में विभिन्न प्रकार की योनियों में से मानव योनि को सबसे श्रेष्ठ माना गया है और यह मानव योनि लोगों को बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए हमें अगर मानव योनि मिला है तो अच्छे कर्म करने चाहिए, अच्छे विचार रखना चाहिए और सदा सत्य और सही मार्ग पर चलना चाहिए। शिव चर्चा या सत्संग करने का यही तात्पर्य है कि लोग एक दूसरे से जुड़े एक दूसरे का भला करें। लोगों के मन में छल कपट ना हो , द्वेष की भावना ना हो ,हमेशा परोपकार की भावना रहे ताकि हमारा और आपका यह जीवन सफल हो जाए।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित बालगुदश्र संग्रहालय परिसर में पैक्स अध्यक्षों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गुरुवार के दोपहर 12:35 पर किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, आईसीटी तथा एलडीएम सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाना, भंडारण क्षमता में सुधार करना तथा सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले दिनों में पैक्सों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले में सहकारिता विभाग की व्यवस्था और बेहतर हो सके।
    1
    लखीसराय:
नगर थाना क्षेत्र स्थित बालगुदश्र संग्रहालय परिसर में पैक्स अध्यक्षों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गुरुवार के दोपहर 12:35 पर किया गया।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, आईसीटी तथा एलडीएम सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाना, भंडारण क्षमता में सुधार करना तथा सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले दिनों में पैक्सों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले में सहकारिता विभाग की व्यवस्था और बेहतर हो सके।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नवजात के झाड़ी में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम महेशपुर से झाड़ी में एक नवजात शिशु मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। वहीं ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    2
    करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नवजात के झाड़ी में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम महेशपुर से झाड़ी में एक नवजात शिशु मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। वहीं ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बलिया थाना की पुलिस में हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गोलू कुमार रस्तोगी को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    बलिया थाना की पुलिस में हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गोलू कुमार रस्तोगी को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर के, * हसनपुर मंगलगढ़ से उजाड़े गये दलित परिवारों को पर्चा देकर बसाने सहित समस्तीपुर जिले के अन्य भूमिहीनों को वासभूमि, आवास विहीन को आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चोक से जुलूस निकालकर DM के समक्ष समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया।*
    1
    समस्तीपुर के,
* हसनपुर  मंगलगढ़ से उजाड़े गये  दलित परिवारों को पर्चा देकर बसाने सहित समस्तीपुर जिले के अन्य भूमिहीनों को वासभूमि, आवास विहीन को आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने की मांग को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने  शहर के मालगोदाम चोक से जुलूस निकालकर DM के समक्ष समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया।*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.