Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रिंसिपल की दबंगई: स्कूल पहुंची मां-बाप की कर दी बोलती बंद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शिक्षा के मंदिर में 'अहंकार': जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावकों पर ही बरस पड़ीं प्रिंसिपल साहिबा। क्या है सच्चाई देखें पूरा वीडियो।
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
प्रिंसिपल की दबंगई: स्कूल पहुंची मां-बाप की कर दी बोलती बंद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शिक्षा के मंदिर में 'अहंकार': जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावकों पर ही बरस पड़ीं प्रिंसिपल साहिबा। क्या है सच्चाई देखें पूरा वीडियो।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *"आज दिनांक 28 अप्रैल, थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी पुत्री घर से कहीं चली गई है। जिस पर उस युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया तथा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। परिवार जन के साथ एक अधिवक्ता आये हुए थे। थाना स्थानीय पर जो लोग आये हुए थे वो मौके से जा चुके हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। यह वीडियो केवल पेशबंदी के लिए प्रसारित किया गया है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री विनय गौतम की बाइटः-*1
- उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 108 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- ग्राम प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए कार्यकाल नहीं बढ़ता है तो निश्चित समय पर मतदान कराया जाए जिला अधिकारी ने प्रधानों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव कराए जाएं यदि समय पर चुनाव नहीं होता है तो ग्राम पंचायत में प्रशासक की व्यवस्था न की जाए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ही विकास का कार्य कराया जाए ज्ञापन देते समय जिले भर के ग्राम प्रधान साथ थे1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक 19 साल की युवती को एक बाग में ले जाया जाता है जहां उसके साथ गैंगरेप किया जाता है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी जाती है। इतने पर भी दरिंदों का मन नहीं भरा तो हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को मंदिर के एक झंडे के सहारे पेड़ पर लटका दिया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस आती है, शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज देती है। ये पूरा मामला है प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरहा मिरिया गांव का है जहां रविवार सुबह 19 साल की युवती का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला था। शव से करीब 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंडरगारमेंट्स बरामद हुए। युवती के गैंगरेप और हत्या जैसी घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और उसका परिवार बेहद गरीबों में जी रहा था, फिर भी मृतका आगे की पढ़ाई करने के लिए काफी मेहनत करती थी। आरोप है कि अपहरण के बाद छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं। और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में हत्यारोपी नाबालिक प्रेमी लड़की का रिश्तेदार निकला और लड़की अपने पिता के मोबाइल फोन से अक्सर उससे बात किया करती थी। बताता जाता है कि घटना की रात में प्रेमी और मृतका की मोबाइल पर बात हुई थी, उसके बाद वह प्रेमी से मिलने बाग में गई जहां प्रेमी के साथ उसके अन्य साथी भी रहे जिन्हें घटना को अंजाम तक पहुंचाया था। पुलिस ने मृतका के नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर निगरानी में ले लिया है, बाकी साथियों की तलाश उसके बयान के आधार पर की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस के अनुसार शरीर पर खरोंच और दांत से काटने के निशान मिले हैं। मामले में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस उच्चाधिकारी भी पहुंच कर घटना के बारे ने जानकारी जुटा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है जिसके आधार पर आगे की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।1
- प्रधान जी की नींद गहरी, सागापुर की जनता गंदे पानी में ठहरी! अमेठी जिले की संगापुर ग्राम सभा में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव का मुख्य मार्ग नाली के गंदे पानी से पूरी तरह डूब चुका है, लेकिन जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। गांव की सड़क अब रास्ता कम और गंदे पानी का तालाब ज्यादा दिखाई दे रही है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जगह-जगह भरे बदबूदार पानी से संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, लेकिन पंचायत प्रशासन को ग्रामीणों की परेशानी से कोई लेना-देना नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रधान जी सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे, जबकि हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर गांव के विकास का पैसा कहां खर्च हो रहा है, जब मुख्य मार्ग तक ठीक नहीं हो पा रहा? संगापुर की जनता अब पूछ रही है — क्या प्रधान जी सिर्फ चुनाव के समय ही गांव याद करते हैं? क्या ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ में जीने के लिए छोड़ दिया गया है? अगर जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी बड़ा आंदोलन बन सकता है।1
- welcome1
- *"आज दिनांक 28-04-2026 को जनपद सुल्तानपुर के थाना धम्मौर के ग्राम कमोलिया से रामहित मौर्या द्वारा PRV को लूट की सूचना दी गई। इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही थाना धम्मौर की फोर्स एवं मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पक्षों के बीच में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को एक-दूसरे को पास देने को लेकर के विवाद हुआ है। इस संबंध में अवगत कराना है कि किसी भी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। यह सूचना पूर्णतः असत्य और निराधार है, इसका खंडन किया जाता है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*1
- प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ककरहा मिरिया गांव में रविवार की रात 19 वर्षीया युवती से गैंगरेप के बाद निर्मातापूर्वक हत्याकर उसके शव को पेड़ से लटकाकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का नाबालिक रिश्तेदार प्रेमी व उसका एक साथी था। ये खुलासा एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने किया है। आपको बता दें कि 19 वर्षीया मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और अपने से कम उम्र के नाबालिक रिश्तेदार से फोन पर बातें करती थी। रविवार की रात में भी दोनों में फोन से बातचीत हुई थी। खाना खाने के बाद जब परिजन सोने चले गए थे, उसी बीच मृतका अपने प्रेमी से मिलने आम के बगीचे में गई थी जहां उसके नाबालिक प्रेमी के साथ उसका एक दोस्त भी था। दोनों ने पहले मृतका से गैंगरेप किया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को मंदिर के एक झंडे के सहारे पेड़ पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करते हुए मौके से दोनों भाग निकले थे। शव से करीब 20 मीटर दूर मृतका का अंडरगार्मेंट और चप्पल बरामद हुआ था। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस आई और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर एएसपी पश्चिमी में बताया था कि शव पर दांत से काटे जाने व खातोच के निशान के पाए गए और दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है।मामले में मुकदमा दर्जकर नाबालिक प्रेमी जो मृतका का रिश्तेदार है, को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश में किया जा चुका है। मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में शामिल उसका दोस्त शुभम सोनकर जो मृतका का सजातीय है, घटना के बाद से फरार है। एसपी ने बताया कि विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के पहले मृतका और उसके नाबालिक प्रेमी के बीच रात 9 बजे से 11 बजे के बीच दस बार बातचीत हुई थी। उसी के बाद मृतका अपने प्रेमी से मिलने बाग में चली गई थी जहां प्रेमी के साथ उसका दोस्त शुभम सोनकर पहले से मौजूद था। युवती के साथ गैंगरेप हुआ फिर उसकी हत्याकर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। एसपी ने बताया कि वांछित/फरार अभियुक्त शुभम सोनकर की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु उनके द्वारा उस पर ₹25,000/- की पुरस्कार राशि घोषित की गई है।1
- मुजफ्फरनगर के लजीज होटल में गैस सेल्डंर में भीषण आग अफरा तफरी का माहौल हुआ होटल में खाना खा रहे लोगो में भगदड स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से आग पर काबू1