Shuru
Apke Nagar Ki App…
*"आज दिनांक 28-04-2026 को जनपद सुल्तानपुर के थाना धम्मौर के ग्राम कमोलिया से रामहित मौर्या द्वारा PRV को लूट की सूचना दी गई। इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही थाना धम्मौर की फोर्स एवं मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पक्षों के बीच में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को एक-दूसरे को पास देने को लेकर के विवाद हुआ है। इस संबंध में अवगत कराना है कि किसी भी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। यह सूचना पूर्णतः असत्य और निराधार है, इसका खंडन किया जाता है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*
Amarjeet Panday
*"आज दिनांक 28-04-2026 को जनपद सुल्तानपुर के थाना धम्मौर के ग्राम कमोलिया से रामहित मौर्या द्वारा PRV को लूट की सूचना दी गई। इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही थाना धम्मौर की फोर्स एवं मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पक्षों के बीच में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को एक-दूसरे को पास देने को लेकर के विवाद हुआ है। इस संबंध में अवगत कराना है कि किसी भी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। यह सूचना पूर्णतः असत्य और निराधार है, इसका खंडन किया जाता है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर से बरौसा बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों में नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को बाजार और मुख्य मार्ग से जोड़ता है, इसलिए इसकी खराब स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।1
- मेरठ जनपद स्थित एक साधारण दिखने वाले मकान में सब कुछ चौंका दिया है बाहर से बिना प्लास्टर का कच्चा घर लेकिन घर के अंदर डबल बेड के नीचे चला रहा अवैध हथियारों का खतरनाक कारोबार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से गुप्त फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जहां से अवैध हथियार बनाएं और सप्लाई किये जा रहे थे।1
- अमेठी जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ अचानक ट्रैक पर गिर पड़ा। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन पेड़ से टकरा गई और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन भी प्रभावित हुई। हालांकि, ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घटना के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने व लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास इसौली रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई, जहां मौसम की मार के चलते यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।3
- अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी व थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक क्षेत्र के गांव कोछित निवासी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के जगदीशपुर, अमेठी व गौरीगंज में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अमेठी, गौरीगंज और जगदीशपुर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जगदीशपुर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक अहमद (31 वर्ष) पुत्र खलील अहमद, निवासी ग्राम कोछित, थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 66/2026 में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, रफीक अहमद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों—जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज—में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *अज्ञात कारणों से युवक की हत्या, गांव में आक्रोश पुलिस की जाँच हर पहलू पर* रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के भेटौरा ग्रामसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भेटौरा गांव में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे जसवंत सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भेटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। घटना के पीछे दो वजहें सामने आ रही हैं। एक, मोटरसाइकिल आपस में छू जाने को लेकर हुई कहासुनी, और दूसरी 26 तारीख को हुआ पुराना विवाद। परिजनों का आरोप है कि हमलावर पहले से साजिश के तहत मौके पर मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल जसवंत को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि जसवंत गांव में विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे थे, जिससे कुछ लोगों ने रंजिश पाल ली थी। उसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि जसवंत आगामी चुनाव की भी तैयारी कर रहे थे। वहीं, विकासखंड लम्भुआ प्रशासन का कहना है कि जसवंत की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। इस बयान से परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आक्रोशित है। शिवगढ़ पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और मृतक को न्याय दिलाया जाएगा।4
- *"आज दिनांक 28-04-2026 को जनपद सुल्तानपुर के थाना धम्मौर के ग्राम कमोलिया से रामहित मौर्या द्वारा PRV को लूट की सूचना दी गई। इस संबंध में सूचना प्राप्त होते ही थाना धम्मौर की फोर्स एवं मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पक्षों के बीच में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर को एक-दूसरे को पास देने को लेकर के विवाद हुआ है। इस संबंध में अवगत कराना है कि किसी भी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। यह सूचना पूर्णतः असत्य और निराधार है, इसका खंडन किया जाता है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ सामन्त की बाइटः-*1
- प्रधान जी की नींद गहरी, सागापुर की जनता गंदे पानी में ठहरी! अमेठी जिले की संगापुर ग्राम सभा में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव का मुख्य मार्ग नाली के गंदे पानी से पूरी तरह डूब चुका है, लेकिन जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। गांव की सड़क अब रास्ता कम और गंदे पानी का तालाब ज्यादा दिखाई दे रही है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जगह-जगह भरे बदबूदार पानी से संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, लेकिन पंचायत प्रशासन को ग्रामीणों की परेशानी से कोई लेना-देना नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रधान जी सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे, जबकि हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर गांव के विकास का पैसा कहां खर्च हो रहा है, जब मुख्य मार्ग तक ठीक नहीं हो पा रहा? संगापुर की जनता अब पूछ रही है — क्या प्रधान जी सिर्फ चुनाव के समय ही गांव याद करते हैं? क्या ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ में जीने के लिए छोड़ दिया गया है? अगर जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी बड़ा आंदोलन बन सकता है।1
- श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन अमेठी अवधी साहित्य संस्थान ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें संस्थान के दिवंगत गीतकार के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संस्थान के सदस्य सुरेश शुक्ल 'नवीन'कवि की असामायिक मृत्यु हो गई जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया बुधवार को आयोजित।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट स्व.सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि आज हमने सुमधुर गीतकार खो दिया।अरदास है दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने कहा कि हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।बरिष्ट साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि नवीन के श्रृंगार में अध्यात्म झलकता रहा। डॉ केशरी शुक्ल ने कहा कि कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र नवीन सदैव साहित्य जगत में अमर रहेंगे। राजकुमारी संसृति ने कहा-जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की। जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने कहा - जीवन में मौत कितनी बड़ी है? समीर मिश्र ने कहा -बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नही होगी। अमर बहादुर सिंह अमर, अजय अनहद,देवी प्रसाद,दिवस प्रताप सिंह,स्वामी नाथ पाल उपस्थित रहे सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।4