logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड_ विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग ने किया कार्यक्रमों का आयोजन, ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला परिसर व गागरोन किले में चला हेरिटेज स्वच्छता कार्यक्रम,गढ पैलेस व गागरोन किले मे हुई नुक्कड लोक प्रस्तुतियां,गागरोन किले व राजकीय संग्रहालय मे भी आज निशुल्क भ्रमण झालावाड़-विश्व पर्यटन दिवस आज झालावाड़ जिले में भी पर्यटन प्रेमियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विभिन्न जागरूकता, हेरिटेज स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे शहर के पर्यटन प्रेमियों और स्काउट गाइड के छात्रों सहित शहर के नागरिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया । कार्यक्रमों की शुरुआत आज सुबह शहर के ऐतिहासिक गढ़ पैलेस परिसर से हुई। जहां भारत स्काउट-गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यटकों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया गया। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों द्वारा ऐतिहासिक उत्तर भारत की प्रमुख ओपेरा शैली की भवानी नाट्यशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस हेरिटेज स्वच्छता कार्यक्रम मे स्काउट-गाइड, जिला स्तरीय अधिकारियों व नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं सुंदर पर्यटन स्थलों का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में शहनाई वादन एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने आयोजन को राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग से सराबोर कर दिया। इसके बाद वर्ल्ड हेरिटेज जल दुर्ग गागरोन में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यहां स्काउट-गाइड एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। गागरोन दुर्ग में भी लोक कलाकारो ने शहनाई वादन की प्रस्तुति । दी । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पर्यटन विकास समिति के पदाधिकारियो पर्यटन प्रेमियों और इतिहासकारों ने भी शिरकत की । पर्यटन प्रेमियों ने कहा कि जिला प्रशासन को झालावाड़ जिले के ऐतिहासिक महत्व के पर्यटन स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए यहां सुविधाएं विकसित करनी चाहिए । वहीं पर्यटन स्थलों की लगातार सार संभाल और उनके सौंदर्यीकरण के लिए भी सरकार को बजट देना चाहिए। जिससे यहां अधिक से अधिक संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंच सके और इन ऐतिहासिक महत्व के पुरातत्व स्थलों का भ्रमण कर सकें। जिससे झालावाड़ के पर्यटन को नई पहचान मिल पाएगी । पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीना, शिक्षा व स्काउट्स के अधिकारियो सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पर्यटन प्रेमी मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_HARI MOHAN CHUDAWAT
HARI MOHAN CHUDAWAT
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
9 hrs ago

झालावाड_ विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग ने किया कार्यक्रमों का आयोजन, ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला परिसर व गागरोन किले में चला हेरिटेज स्वच्छता कार्यक्रम,गढ पैलेस व गागरोन किले मे हुई नुक्कड लोक प्रस्तुतियां,गागरोन किले व राजकीय संग्रहालय मे भी आज निशुल्क भ्रमण झालावाड़-विश्व पर्यटन दिवस आज झालावाड़ जिले में भी पर्यटन प्रेमियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विभिन्न जागरूकता, हेरिटेज स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे शहर के पर्यटन प्रेमियों और स्काउट गाइड के

छात्रों सहित शहर के नागरिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया । कार्यक्रमों की शुरुआत आज सुबह शहर के ऐतिहासिक गढ़ पैलेस परिसर से हुई। जहां भारत स्काउट-गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यटकों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया गया। इस दौरान हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों द्वारा ऐतिहासिक उत्तर भारत की प्रमुख ओपेरा शैली की भवानी नाट्यशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस हेरिटेज स्वच्छता कार्यक्रम मे स्काउट-गाइड, जिला स्तरीय अधिकारियों व नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान करते हुए परिसर

की साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं सुंदर पर्यटन स्थलों का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में शहनाई वादन एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने आयोजन को राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग से सराबोर कर दिया। इसके बाद वर्ल्ड हेरिटेज जल दुर्ग गागरोन में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यहां स्काउट-गाइड एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। गागरोन दुर्ग में भी लोक कलाकारो ने शहनाई वादन की प्रस्तुति । दी । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में पर्यटन विकास समिति के पदाधिकारियो पर्यटन प्रेमियों और इतिहासकारों ने भी शिरकत की । पर्यटन प्रेमियों ने कहा कि जिला प्रशासन

को झालावाड़ जिले के ऐतिहासिक महत्व के पर्यटन स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए यहां सुविधाएं विकसित करनी चाहिए । वहीं पर्यटन स्थलों की लगातार सार संभाल और उनके सौंदर्यीकरण के लिए भी सरकार को बजट देना चाहिए। जिससे यहां अधिक से अधिक संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंच सके और इन ऐतिहासिक महत्व के पुरातत्व स्थलों का भ्रमण कर सकें। जिससे झालावाड़ के पर्यटन को नई पहचान मिल पाएगी । पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीना, शिक्षा व स्काउट्स के अधिकारियो सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और पर्यटन प्रेमी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता छीपाबडौद - बारां ढोलम में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के *मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल* रहे, जबकि *अध्यक्षता गणेश जांगिड़, अधिशासी अभियंता कोटा* ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला *ऑटोन और काचरी* के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में *ऑटोन की टीम विजेता* रही। समापन समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में *प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जांगिड़, शारीरिक शिक्षक सत्यपाल फगोरिया, व्यवस्थापक त्रिलोकचंद कुशवाह* मौजूद रहे, वहीं *मंच संचालन रामनिवास नागर* द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में *हीरालाल वेद, परमानंद मीणा, ब्रजराज बोरखेड़ी, बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा (सरपंच प्रतिनिधि), द्वारका लाल नागर, ओम आचोलिया, पूर्व सरपंच सत्यनारायण माथोडीया, सौभागमल नागर, नरेंद्र गुर्जर, महावीर नागर, रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच बाबूलाल टाटू* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में विजेता टीम को बधाई दी गई और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    4
    70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता

70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, फाइनल में ऑटोन टीम बनी विजेता
छीपाबडौद - बारां 
ढोलम  में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह के *मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल* रहे, जबकि *अध्यक्षता गणेश जांगिड़, अधिशासी अभियंता कोटा* ने की।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला *ऑटोन और काचरी* के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले में *ऑटोन की टीम विजेता* रही।
समापन समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में *प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जांगिड़, शारीरिक शिक्षक सत्यपाल फगोरिया, व्यवस्थापक त्रिलोकचंद कुशवाह* मौजूद रहे, वहीं *मंच संचालन रामनिवास नागर* द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में *हीरालाल वेद, परमानंद मीणा, ब्रजराज बोरखेड़ी, बाबूलाल टाटू, ब्रजराज मीणा (सरपंच प्रतिनिधि), द्वारका लाल नागर, ओम आचोलिया, पूर्व सरपंच सत्यनारायण माथोडीया, सौभागमल नागर, नरेंद्र गुर्जर, महावीर नागर, रामगोपाल मीणा, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच बाबूलाल टाटू* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में विजेता टीम को बधाई दी गई और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *शामगढ़ में राम नाम की गूंज... मांगलिक भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब* भगवान शंकर को प्राप्त करना बड़ा सरल है जिस प्रकार माता पार्वती ने सूखे बिलव पत्र खाकर के तपस्या की ,तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न किया, भगवान शंकर ने वरदान दिया है ,पार्वती तुम ही मेरी अर्धांगिनी होगी, भगवान शंकर कहते हैं ,इस संसार में आप मनचाही वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको तप करना ही होगा,मन की वृत्ति को मार कर परमात्मा की शरण में जाना ही सबसे बड़ा व्रत एवं तप है नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में इन दिनों माहौल भक्तिमय है। श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं भरा नजर आया। कथा व्यास पंडित विक्रम पुरोहित जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु कथा के प्रसंगों में ऐसे रमे कि मानो कुछ देर के लिए पूरा शहर रामचरितमानस के प्रसंगों के बीच पहुंच गया हो।
    1
    *शामगढ़ में राम नाम की गूंज... मांगलिक भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब*
भगवान शंकर को प्राप्त करना बड़ा सरल है जिस प्रकार माता पार्वती ने सूखे बिलव पत्र खाकर के तपस्या की ,तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न किया, भगवान शंकर ने वरदान दिया है ,पार्वती तुम ही मेरी अर्धांगिनी होगी, भगवान शंकर कहते हैं ,इस संसार में आप मनचाही वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको तप  करना ही होगा,मन की वृत्ति को मार कर परमात्मा की शरण में जाना ही सबसे बड़ा व्रत एवं तप है
नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में इन दिनों माहौल भक्तिमय है। श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं  भरा नजर आया। कथा व्यास पंडित विक्रम पुरोहित जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु कथा के प्रसंगों में ऐसे रमे कि मानो कुछ देर के लिए पूरा शहर रामचरितमानस के प्रसंगों के बीच पहुंच गया हो।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    1
    गणेश विसर्जन में दो पक्षों में जमकर हाथापाई! 😱 थाने तक पहुंचा विवाद | देखें पूरा VIDEO | आगर-मालवा
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला।
देखिए VIDEO में पूरा मामला और जानिए आखिर विवाद कैसे बढ़ा।
हर खबर, आपके साथ ❤️
आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने पर स्कूटी मिली स्कूल शासन से स्कूटी प्राप्त होने पर खिले चेहरे सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत छापरिया निवासी हेमराज पाण्डे को सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम आने पर मध्यप्रदेश शासन द्वार स्कुटी मिलने पर स्कूल प्रशासन ओर सरकार का अभिवादन किया ओर सभी सभी बच्चों को उत्साहित होकर कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है हमेशा लगन से पढ़ाई करना चाहिए में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आने पर स्कूटी मिली 


 स्कूल शासन से स्कूटी प्राप्त होने पर खिले चेहरे



सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत छापरिया  निवासी 
हेमराज पाण्डे को सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट ऊ. मा . विद्यालय सुसनेर 12 वी में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम आने पर मध्यप्रदेश शासन द्वार स्कुटी मिलने पर स्कूल प्रशासन ओर सरकार का अभिवादन किया ओर सभी सभी बच्चों को उत्साहित होकर कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है हमेशा लगन से पढ़ाई करना चाहिए 

में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
    1
    🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प

### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।
बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प
### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।
बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोटा, 27 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। उन्होंने बाबा लक्खा सिंह की कुशलक्षेम पूछी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह ने अपना जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित किया है तथा गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहे हैं। बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बिरला ने वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की। कोटा, 27 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। उन्होंने बाबा लक्खा सिंह की कुशलक्षेम पूछी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह ने अपना जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित किया है तथा गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहे हैं। बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बिरला ने वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की।
    1
    कोटा, 27 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। उन्होंने बाबा लक्खा सिंह की कुशलक्षेम पूछी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह ने अपना जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित किया है तथा गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहे हैं। बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बिरला ने वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की।
कोटा, 27 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। उन्होंने बाबा लक्खा सिंह की कुशलक्षेम पूछी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह ने अपना जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित किया है तथा गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहे हैं। बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बिरला ने वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की अरदास की।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    54 min ago
  • खाद्य सुरक्षा के पात्र ग्रामीणों का पुनः सर्वे कर निःशुल्क गेहूं दिलाया जाएगा, मंत्री दिलावर ने कि घोषणा, तेज़ रफ़्तार आंधी बारिश के बावजूद नहीं रुकी मंत्री दिलावर कि सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा *विकास कार्यों के लिए 34 लाख रुपए देने की घोषणा* आंधी बारिश के बावजूद मंत्री मदन कि पद यात्रा चलतीं रहीं, रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा शनिवार को ढाबादेह मंडल के बड़ोदिया कलां गाँव से प्रारंभ हुईं। और पदयात्रा के गणेशपुरा पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर ने कि घोषणा गांव में अधिकांश परिवारों को राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार/ व्यक्ति निशुल्क खाद्यान्न से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसे लोगों का पुनः सर्वे करवाया जाएगा। मंत्री दिलावर ने ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम गणेशपुरा और पीपल्दा में जितने भी पात्र आवेदक है जिनको निःशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे सभी आवेदकों/परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार करें। मंत्री दिलावर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। गर्भवती महिला से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों,किसानों को सम्मान राशि,गरीबों को निःशुल्क गेहूं,आवास विहीन कों मकान बनाने के लिए राशि,विधवा,विकलांग,वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हम दिला रहें है। मंत्री दिलावर ने योजनाओं का लाभ ले रहे सभा में उपस्थित ग्रामीणों से हाथ खड़े करवाकर जानकारी भी ली । *विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए 34 लाख रुपए कि घोषणा*-- पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मंत्री मदन दिलावर ने 34 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम गुमानपुरा ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां में माता जी के मंदिर के छोर से मांगीलाल जी के बाड़े से फूल चंद जी मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम गुमानपुरा में हीं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए । गुमानपुरा में ही श्मशान घाट में विकास कार्य करवाने हेतु 3 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलडा की बगड़ी बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलडा बैरबा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की और हमाऊ रोड़ पर पीपल्दा गांव में सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 5 लाख कि घोषणा और ईशवरपुरा गांव में मेघवाल बस्ती में चौपाल निमार्ण के लिए 5 लाख और श्मशान घाट में चारदीवारी निमार्ण के लिए 5 लाख और ईशवरपुरा में हीं अधूरे पड़े नाला निर्माण के लिए 1 लाख रुपए कि घोषणा कि, और महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया इसके बाद मंत्री मदन दिलावर कि यात्रा का रात्रि विश्राम भी ईशवरपुरा में हीं हुआं,। तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
    4
    खाद्य सुरक्षा के पात्र ग्रामीणों का पुनः सर्वे कर निःशुल्क गेहूं दिलाया जाएगा, मंत्री दिलावर ने कि घोषणा, तेज़ रफ़्तार आंधी बारिश के बावजूद  नहीं रुकी मंत्री दिलावर कि सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा 
*विकास कार्यों के लिए 34   लाख रुपए देने की घोषणा*
आंधी बारिश के बावजूद मंत्री मदन कि पद यात्रा चलतीं रहीं,
रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा  अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा  शनिवार को  ढाबादेह मंडल के बड़ोदिया कलां गाँव से प्रारंभ हुईं। और 
पदयात्रा के गणेशपुरा पहुंचने पर  मंत्री मदन दिलावर ने कि घोषणा  गांव में अधिकांश परिवारों को राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार/ व्यक्ति निशुल्क खाद्यान्न से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसे लोगों का पुनः सर्वे करवाया जाएगा। 
मंत्री दिलावर ने ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम गणेशपुरा और पीपल्दा में जितने भी पात्र आवेदक है जिनको निःशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे सभी आवेदकों/परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार करें। 
मंत्री दिलावर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। गर्भवती महिला से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों,किसानों को सम्मान राशि,गरीबों को निःशुल्क गेहूं,आवास विहीन कों मकान बनाने के लिए राशि,विधवा,विकलांग,वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हम दिला रहें है। मंत्री दिलावर ने योजनाओं का लाभ ले रहे सभा में उपस्थित ग्रामीणों से हाथ खड़े करवाकर जानकारी भी ली ।
*विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए 34 लाख रुपए कि घोषणा*-- पदयात्रा  के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मंत्री मदन दिलावर ने 34 लाख रुपए देने की घोषणा की। 
ग्राम गुमानपुरा  ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां में माता जी के मंदिर के छोर से मांगीलाल जी के बाड़े से फूल चंद जी मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम गुमानपुरा में हीं सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए । गुमानपुरा में ही श्मशान घाट में विकास कार्य करवाने हेतु 3 लाख रुपए। 
ग्राम भोलू की छापलडा की बगड़ी बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलडा बैरबा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की और हमाऊ रोड़ पर पीपल्दा गांव में सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 5 लाख कि घोषणा और ईशवरपुरा गांव में मेघवाल बस्ती में चौपाल निमार्ण के लिए 5 लाख और श्मशान घाट में चारदीवारी निमार्ण के लिए 5 लाख और ईशवरपुरा में हीं अधूरे पड़े नाला निर्माण के लिए 1 लाख रुपए कि घोषणा कि, और महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया इसके बाद मंत्री मदन दिलावर कि यात्रा का रात्रि विश्राम भी ईशवरपुरा में हीं हुआं,। तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी और  जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गांधीसागर.... भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई.. _*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_ _*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_
    1
    गांधीसागर....
भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई..
_*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_
_*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
    1
    प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश

सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया।

रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया।

रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई।

पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.