लातेहार में पीएनएम कंपनी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग , *कोयले में गड़बड़ी, 700 ट्रकों की रोजी-रोटी पर संकट; धमकी और झूठे मुकदमे की आशंका से सहमे ग्रामीण लातेहार। जिले के बसिया पंचायत अंतर्गत तेतरिया खाड़ गांव में संचालित सीसीएल परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीएनएम कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते करीब पांच वर्षों से कंपनी द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) हटाने और कोयला निकासी का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान कोयले की गुणवत्ता बेहद खराब रही है। कोयले में मिट्टी और पत्थर मिलाकर निकासी किए जाने से न केवल इसकी कीमत प्रभावित हो रही है, बल्कि करीब 700 ट्रकों की आजीविका पर भी संकट गहरा गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने कंपनी की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर कम दर पर लंबी अवधि का टेंडर लेकर स्थानीय ट्रक मालिकों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि उन्हें कारोबार से बाहर कर कंपनी अपने निजी डंपरों का संचालन कर सके। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीसीएल पिछले 35 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत है, बावजूद इसके अब तक कंपनी का खुद का सड़क मार्ग नहीं है और वह ग्रामीणों के सहयोग से ही संचालित होती रही है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कंपनी द्वारा कोयले में आग लगाकर इसका दोष ग्रामीणों पर मढ़ने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश की जा सकती है। साथ ही एससी/एसटी कानून के नाम पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

- छिपादोहर,लातेहार: आज दिनांक 27 मार्च को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव छिपा दोर थाने पहुंचे जहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के परिजनों के साथ एक अहम बैठक की जहां एसपी कुमार गौरव ने आत्मसमर्पण पॉलिसी के तहत आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के परिजनों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी तथा उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को 5 लाख का बीमा, घर बनाने के लिए जमीन और आवास, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के बच्चों की शिक्षा के लिए₹40000 सालाना तथा आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाती है जबकि अन्य सभी सुविधाओं के बारे में बताया| तथा सभी इनामी नक्सलियों को आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की, इस दौरान वीडियो रेशमा रेखा मिंज, जिला डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा, बरवाडीह एसडीपीओ भारत राम, थाना प्रभारी यकीन अंसारी, ASI इंद्रजीत तिवारी, सच्चिदानंद कुमार, भोला कुमार तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे1
- क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक चलती सड़क पर एक महिला के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में आरोपियों को महिला के कपड़े खींचने जैसी शर्मनाक हरकत करते हुए साफ देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। सोशल मीडिया पर एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती हुई दिखाई दे रही है।1
- Post by Neeraj kumar1
- Post by AAM JANATA1
- भीषण गर्मी और लू का कहर अब जानलेवा रूप ले चुका है, जिसकी चपेट में आने से मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया गांव निवासी 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता सफरुदीन अंसारी उर्फ छोटा की मौत हो गई। सफरुदीन एनएच-75 स्थित टांगरबसली मोड़ के पास फुटपाथ पर सब्जी बेचकर अपने 7 बच्चों और परिवार का गुजारा करते थे। #mandar #ranchi #1
- पशु तस्करी के गुप्त सूचना पर दो पशु तस्कर गिरफ्तार जेल भेजा गया संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस कारवाई वाहन में लोड मवेशी के साथ दो गिरफ्तार नियम संगत कारवाई के पश्चात आरोपी को भेजा गया जेल। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का गुप्त सूचना पर पुलिस कारवाई के दौरान कंडरा चौक से पांच पशुओं को जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशु तस्करों ने उड़ीसा राज्य के राउरकेला से पिकअप वाहन में पांच जानवरों को क्रूरता के साथ लाद कर आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ था। सूचना सत्यापन एवं छापेमारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कंडरा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के क्रम में पिकअप बीआर 0 3 जी बी 5169 में तीन भैंस व दो भैंसा को क्रूरता के साथ लाद कर लाया जा रहा था। इस सम्बंध में चालक से पूछ ताछ करने के बाद पुलिस द्वारा मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की गई। परंतु चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में सेन्हा पुलिस के द्वारा कारवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में तस्करी के लिए अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में अवैध रूप से तस्करी के लिये ले जा रहे तीन भैंस व दो भैंसा को कंडरा चौक से पकड़ कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रख गया। साथ ही बताया कि चालक व उपचालक के विरुद्ध सेन्हा थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज कर झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम 12 (1) के तहत बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सरल यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और विजय कुमार यादव का 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर नन्यायिक हिरासत लोहरदगा जेल भेजा गया।2
- Post by Shamsher Alam1
- आज दिनांक 27/04/2026 दिन सोमवार को 9:30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचड़ा में कांग्रेस कमिटी हजारीबाग जिला महासचिव सह पचड़ा पंचायत के माननीय मुखिया महेश प्रसाद साव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया कि रसोइया लोग बैठ कर आराम फरमा रही थीं वहीं कच्चा छह के दो छात्राओं द्वारा सब्जी कटवाई जा रही थी l मुखिया महेश प्रसाद साव ने विद्यालय के प्रधान दुखहरण महतो को बुला कर साथ में रसोईया फटकार लगाते हुए भविष्य में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों से किसी भी तरह का कार्य नहीं करवाने का हिदायद की और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से जांच पड़ताल कर दोषी व्यक्तियों पर करवाई करने का मांग की1
- *चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संकट के प्रति सचेत करना एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।1