logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पशु तस्करी के गुप्त सूचना पर दो पशु तस्कर गिरफ्तार जेल भेजा गया संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस कारवाई वाहन में लोड मवेशी के साथ दो गिरफ्तार नियम संगत कारवाई के पश्चात आरोपी को भेजा गया जेल। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का गुप्त सूचना पर पुलिस कारवाई के दौरान कंडरा चौक से पांच पशुओं को जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशु तस्करों ने उड़ीसा राज्य के राउरकेला से पिकअप वाहन में पांच जानवरों को क्रूरता के साथ लाद कर आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ था। सूचना सत्यापन एवं छापेमारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कंडरा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के क्रम में पिकअप बीआर 0 3 जी बी 5169 में तीन भैंस व दो भैंसा को क्रूरता के साथ लाद कर लाया जा रहा था। इस सम्बंध में चालक से पूछ ताछ करने के बाद पुलिस द्वारा मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की गई। परंतु चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में सेन्हा पुलिस के द्वारा कारवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में तस्करी के लिए अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में अवैध रूप से तस्करी के लिये ले जा रहे तीन भैंस व दो भैंसा को कंडरा चौक से पकड़ कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रख गया। साथ ही बताया कि चालक व उपचालक के विरुद्ध सेन्हा थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज कर झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम 12 (1) के तहत बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सरल यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और विजय कुमार यादव का 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर नन्यायिक हिरासत लोहरदगा जेल भेजा गया।

19 hrs ago
user_आलोक कुमार
आलोक कुमार
पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
19 hrs ago

पशु तस्करी के गुप्त सूचना पर दो पशु तस्कर गिरफ्तार जेल भेजा गया संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस कारवाई वाहन में लोड मवेशी के साथ दो गिरफ्तार नियम संगत कारवाई के पश्चात आरोपी को भेजा गया जेल। विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का गुप्त सूचना पर पुलिस कारवाई के दौरान कंडरा चौक से पांच पशुओं को जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशु तस्करों ने उड़ीसा राज्य के राउरकेला से पिकअप वाहन में पांच जानवरों को क्रूरता के साथ लाद कर आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ था। सूचना सत्यापन एवं छापेमारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में कंडरा चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के क्रम में पिकअप बीआर 0 3 जी बी 5169 में तीन भैंस व दो भैंसा को क्रूरता के साथ लाद कर लाया जा रहा था। इस सम्बंध में चालक से पूछ ताछ करने के बाद पुलिस द्वारा

मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की गई। परंतु चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में सेन्हा पुलिस के द्वारा कारवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में तस्करी के लिए अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में अवैध रूप से तस्करी के लिये ले जा रहे तीन भैंस व दो भैंसा को कंडरा चौक से पकड़ कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रख गया। साथ ही बताया कि चालक व उपचालक के विरुद्ध सेन्हा थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज कर झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम 12 (1) के तहत बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सरल यादव का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और विजय कुमार यादव का 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर नन्यायिक हिरासत लोहरदगा जेल भेजा गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल प्रखंड सिसई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को राष्टृपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गौ माता की तस्करी व कत्ल अविलंब बंद किया जाए उनकी रक्षा हेतु उचित कानून बनाया जाए सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की सरकार से मांग की है। प्रखंड संयोजक सौरव ताम्रकर ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी खुलेआम हो रही है जिन गायों को हम सनातनी हिन्दू माँ मानते हैं उनकी पूजा करते हैं उन्हीं गायों को कत्लखाने में ले जाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया जा रहा है जिससे हमारी अंतरात्मा बहुत ही दुखी है हम चाहते हैं कि सरकार जल्द ही गायों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानून बनाये ताकि देश में गौ हत्त्या जैसी घिनौने काम बंद हों और इस कार्य में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं हमारी मांग है कि सरकार गौ माता को जल्द ही राष्ट्र माता घोषित करे। मौके पर मनीष बाबू विहिप जिला मंत्री गुमला, सौरव ताम्रकर प्रखंड संयोजक गौ रक्षा दल सिसई, पूर्णिमा देवी किशन सिंह, बजरंग बड़ाईक, मदन साहु, राधे सिंह, ओमप्रकाश साहु, विकास साहु, नवीन बड़ाईक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    3
    सिसई (गुमला)। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल प्रखंड सिसई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को राष्टृपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गौ माता की तस्करी व कत्ल अविलंब बंद किया जाए उनकी रक्षा हेतु उचित कानून बनाया जाए सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की सरकार से मांग की है। 
प्रखंड संयोजक सौरव ताम्रकर ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी खुलेआम हो रही है जिन गायों को हम सनातनी हिन्दू माँ मानते हैं उनकी पूजा करते हैं उन्हीं गायों को कत्लखाने में ले जाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया जा रहा है जिससे हमारी अंतरात्मा बहुत ही दुखी है हम चाहते हैं कि सरकार जल्द ही गायों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानून बनाये ताकि देश में गौ हत्त्या जैसी घिनौने काम बंद हों और इस कार्य में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। 
वहीं हमारी मांग है कि सरकार गौ माता को जल्द ही राष्ट्र माता घोषित करे। 
मौके पर मनीष बाबू विहिप जिला मंत्री गुमला, सौरव ताम्रकर प्रखंड संयोजक गौ रक्षा दल सिसई, पूर्णिमा देवी किशन सिंह, बजरंग बड़ाईक, मदन साहु, राधे सिंह, ओमप्रकाश साहु, विकास साहु, नवीन बड़ाईक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक चलती सड़क पर एक महिला के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में आरोपियों को महिला के कपड़े खींचने जैसी शर्मनाक हरकत करते हुए साफ देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। सोशल मीडिया पर एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती हुई दिखाई दे रही है।
    1
    क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक चलती सड़क पर एक महिला के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। वीडियो में आरोपियों को महिला के कपड़े खींचने जैसी शर्मनाक हरकत करते हुए साफ देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। सोशल मीडिया पर एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती हुई दिखाई दे रही है।
    user_Er KHAN Sir
    Er KHAN Sir
    कुरु, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला नगर परिषद अध्यक्ष शकुन्तला उरांव एवं उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित जलमीनार निर्माण स्थल का निरीक्षण करने बाजार टांड़ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उक्त स्थल पर लंबे समय से अतिक्रमण कर कई दुकानदार व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे जलमीनार निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर परिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने पर वहां मौजूद दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। विरोध के बीच प्रशासनिक टीम को पीछे हटना पड़ा और कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा। इसी दौरान एक दुकान पर बुलडोजर चलने से उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संबंधित दुकानदार और अधिक आक्रोशित हो गया। उसने नगर परिषद पर बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अन्य दुकानदारों ने भी प्रशासन के इस कदम को गलत बताते हुए उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि शहर में जल संकट को देखते हुए जलमीनार निर्माण अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित दुकानदारों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन इससे प्रभावित लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है।
    1
    गुमला नगर परिषद अध्यक्ष शकुन्तला उरांव एवं उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित जलमीनार निर्माण स्थल का निरीक्षण करने बाजार टांड़ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उक्त स्थल पर लंबे समय से अतिक्रमण कर कई दुकानदार व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे जलमीनार निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
नगर परिषद की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने पर वहां मौजूद दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। विरोध के बीच प्रशासनिक टीम को पीछे हटना पड़ा और कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा।
इसी दौरान एक दुकान पर बुलडोजर चलने से उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संबंधित दुकानदार और अधिक आक्रोशित हो गया। उसने नगर परिषद पर बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अन्य दुकानदारों ने भी प्रशासन के इस कदम को गलत बताते हुए उचित मुआवजा और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि शहर में जल संकट को देखते हुए जलमीनार निर्माण अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित दुकानदारों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन इससे प्रभावित लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। जब शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज के बिक्री का कैश पैसा सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सताते हुए कहा समान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारे आपको जो भी लेना है ले ले। जिसके बाद स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है। यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है। जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।
    2
    घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। जब शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज के बिक्री का  कैश पैसा सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सताते हुए कहा समान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारे आपको जो भी लेना है ले ले। जिसके बाद स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है। यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है। जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • महुआडांड़ क्षेत्र के जेएसएलपीएस में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां धान की खरीद सीधे किसानों से की जानी थी, वहीं नियमों को दरकिनार करते हुए बाजार से खरीद की गई।सूत्रों के अनुसार, जिला से करीब 700 टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन वास्तविकता में केवल 50 से 55 टन धान ही खरीदा गया। इतना ही नहीं, इस सीमित खरीद को भी किसानों के बजाय बाजार से किया गया, जो सरकारी नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि खरीद की वास्तविक मात्रा कम होने के बावजूद रजिस्टर में आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दर्ज किया गया। इससे पूरे मामले में हेराफेरी और भ्रष्टाचार की आशंका गहरा गई है।इस मामले को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि किसानों से सीधे खरीद नहीं की गई, तो यह उनकी मेहनत के साथ अन्याय है। साथ ही, उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल, संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए।
    1
    महुआडांड़ क्षेत्र के जेएसएलपीएस में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां धान की खरीद सीधे किसानों से की जानी थी, वहीं नियमों को दरकिनार करते हुए बाजार से खरीद की गई।सूत्रों के अनुसार, जिला से करीब 700 टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन वास्तविकता में केवल 50 से 55 टन धान ही खरीदा गया। इतना ही नहीं, इस सीमित खरीद को भी किसानों के बजाय बाजार से किया गया, जो सरकारी नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि खरीद की वास्तविक मात्रा कम होने के बावजूद रजिस्टर में आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दर्ज किया गया। इससे पूरे मामले में हेराफेरी और भ्रष्टाचार की आशंका गहरा गई है।इस मामले को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि किसानों से सीधे खरीद नहीं की गई, तो यह उनकी मेहनत के साथ अन्याय है। साथ ही, उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल, संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • *घाघरा गुमला ब्रेकिंग घाघरा थाना मुख्यालय स्थित पुटो रोड में शुक्रवार शाम बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जाने-माने व्यवसायी हरिओम गाहना घर के प्रोपराइटर शशांक सोनी दुकान बंद कर पुराना रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के जेवरात एवं करीब 70 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
    1
    *घाघरा गुमला ब्रेकिंग
घाघरा थाना मुख्यालय स्थित पुटो रोड में शुक्रवार शाम बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जाने-माने व्यवसायी हरिओम गाहना घर के प्रोपराइटर शशांक सोनी दुकान बंद कर पुराना रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के जेवरात एवं करीब 70 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लातेहार। जिले के बसिया पंचायत अंतर्गत तेतरिया खाड़ गांव में संचालित सीसीएल परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीएनएम कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते करीब पांच वर्षों से कंपनी द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) हटाने और कोयला निकासी का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान कोयले की गुणवत्ता बेहद खराब रही है। कोयले में मिट्टी और पत्थर मिलाकर निकासी किए जाने से न केवल इसकी कीमत प्रभावित हो रही है, बल्कि करीब 700 ट्रकों की आजीविका पर भी संकट गहरा गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने कंपनी की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर कम दर पर लंबी अवधि का टेंडर लेकर स्थानीय ट्रक मालिकों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि उन्हें कारोबार से बाहर कर कंपनी अपने निजी डंपरों का संचालन कर सके। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीसीएल पिछले 35 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत है, बावजूद इसके अब तक कंपनी का खुद का सड़क मार्ग नहीं है और वह ग्रामीणों के सहयोग से ही संचालित होती रही है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कंपनी द्वारा कोयले में आग लगाकर इसका दोष ग्रामीणों पर मढ़ने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश की जा सकती है। साथ ही एससी/एसटी कानून के नाम पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
    1
    लातेहार। जिले के बसिया पंचायत अंतर्गत तेतरिया खाड़ गांव में संचालित सीसीएल परियोजना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीएनएम कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीते करीब पांच वर्षों से कंपनी द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) हटाने और कोयला निकासी का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान कोयले की गुणवत्ता बेहद खराब रही है। कोयले में मिट्टी और पत्थर मिलाकर निकासी किए जाने से न केवल इसकी कीमत प्रभावित हो रही है, बल्कि करीब 700 ट्रकों की आजीविका पर भी संकट गहरा गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने कंपनी की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर कम दर पर लंबी अवधि का टेंडर लेकर स्थानीय ट्रक मालिकों को कमजोर किया जा रहा है, ताकि उन्हें कारोबार से बाहर कर कंपनी अपने निजी डंपरों का संचालन कर सके।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीसीएल पिछले 35 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत है, बावजूद इसके अब तक कंपनी का खुद का सड़क मार्ग नहीं है और वह ग्रामीणों के सहयोग से ही संचालित होती रही है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कंपनी द्वारा कोयले में आग लगाकर इसका दोष ग्रामीणों पर मढ़ने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश की जा सकती है। साथ ही एससी/एसटी कानून के नाम पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • लातेहार प्रखंड सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—को लेकर आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सटीक जानकारी संकलित करने की विधि, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मानकों का पालन तथा डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतियों के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों को समझाया कि वे प्रत्येक मकान की स्थिति, उपयोग, निवासियों की संख्या और आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आंकलन हो सके। कार्यक्रम के दौरान व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें फॉर्म भरने और संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कार्य के दौरान पारदर्शिता, धैर्य और जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखा जाए। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया जा रहा है।
    4
    लातेहार प्रखंड सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—को लेकर आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सटीक जानकारी संकलित करने की विधि, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मानकों का पालन तथा डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतियों के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों को समझाया कि वे प्रत्येक मकान की स्थिति, उपयोग, निवासियों की संख्या और आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आंकलन हो सके।
कार्यक्रम के दौरान व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें फॉर्म भरने और संभावित परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कार्य के दौरान पारदर्शिता, धैर्य और जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखा जाए। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया जा रहा है।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.