गुमला के इतिहास में सबसे बड़ी लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने 1 किलो सोना सहित 50 हजार लूटे घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। जब शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज के बिक्री का कैश पैसा सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सताते हुए कहा समान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारे आपको जो भी लेना है ले ले। जिसके बाद स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है। यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है। जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।
गुमला के इतिहास में सबसे बड़ी लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने 1 किलो सोना सहित 50 हजार लूटे घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने सोना व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की शाम लगभग 7 बजे की है। जब शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ आज के बिक्री का कैश पैसा सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर आ रहा था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सताते हुए कहा समान निकालो नहीं तो गोली मार
देंगे। इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारे आपको जो भी लेना है ले ले। जिसके बाद स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है। यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है। जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।
- Lalkishun Majhiपेटरवार, बोकारो, झारखंड💣9 hrs ago
- NanuGomia, Bokaro💣10 hrs ago
- सिसई (गुमला)। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल प्रखंड सिसई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को राष्टृपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गौ माता की तस्करी व कत्ल अविलंब बंद किया जाए उनकी रक्षा हेतु उचित कानून बनाया जाए सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की सरकार से मांग की है। प्रखंड संयोजक सौरव ताम्रकर ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी खुलेआम हो रही है जिन गायों को हम सनातनी हिन्दू माँ मानते हैं उनकी पूजा करते हैं उन्हीं गायों को कत्लखाने में ले जाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया जा रहा है जिससे हमारी अंतरात्मा बहुत ही दुखी है हम चाहते हैं कि सरकार जल्द ही गायों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानून बनाये ताकि देश में गौ हत्त्या जैसी घिनौने काम बंद हों और इस कार्य में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं हमारी मांग है कि सरकार गौ माता को जल्द ही राष्ट्र माता घोषित करे। मौके पर मनीष बाबू विहिप जिला मंत्री गुमला, सौरव ताम्रकर प्रखंड संयोजक गौ रक्षा दल सिसई, पूर्णिमा देवी किशन सिंह, बजरंग बड़ाईक, मदन साहु, राधे सिंह, ओमप्रकाश साहु, विकास साहु, नवीन बड़ाईक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।3
- चैनपुर: अनुमंडल में नवनियुक्त एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट मंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।1
- गुमला: वित्तीय वर्ष 2026-2027 में केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों, सहित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा समाहरणालय परिसर से 3 LED जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक का सत्यापन एवं प्रावधानानुसार विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उनके सहयोग के लिए जनसेवक, रोजगार सेवक एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की टीम गठित की गई है, जो दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 25 मई 2026 तक ग्रामवार एवं पंचायतवार डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन कार्य संपन्न करेंगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं, एवं नागरिक अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में भी जाकर अपना आधार सत्यापन करवा सकते हैं। अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का आधार एवं मोबाइल नंबर संग्रह कर संबंधित पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही सत्यापन के उपरांत संकल्पानुसार अयोग्य लाभुकों का विलोपन भी किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त द्वारा सभी लाभुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना भौतिक सत्यापन करवाते हुए आवश्यक दस्तावेज पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक अथवा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के पास अवश्य जमा करें, ताकि उन्हें समय पर राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सके।4
- जारी सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान: आमने-सामने बाइक टक्कर में चार घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने पर उठा सवाल जारी (गुमला): जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर के पास रविवार को हुई आमने-सामने बाइक टक्कर में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे बताया गया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। बताया गया कि चैनपुर निवासी रूपेश कुमार (उन्नीस वर्ष), पिता राजकुमार साहू, के सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट लगी है, जबकि रिशु पासवान (अठारह वर्ष), पिता नरेंद्र पासवान, के चेहरे में चोट आई है। दोनों युवक एक बाइक से जारी से चैनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार जारी निवासी तरसीयूस खलखो (पचहत्तर वर्ष), पिता स्वर्गीय मरकुश खलखो, तथा अभय टोप्पो (पैंतीस वर्ष), पिता जॉन टोप्पो, जा रहे थे। श्रीनगर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों एवं ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण निजी वाहन से घायलों को ले जाना पड़ा। गुमला ले जाने के बाद गंभीर रूप से घायल तरसीयूस खलखो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। #GumlaNews #Chainpur #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #HealthSystem #SadakHadsa1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला सिसई थाना अंतर्गत ग्राम बांस टोली, सिसई निवासी रामजतन लोहरा उम्र 59 वर्ष पिता स्व बंधु लोहार की मृत्यु बिजली का करंट लगने के कारण हुई है।सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारीयों के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। इस घटना में रामजतन का एक बैल भी करंट के चपेट में आने से मर गया।घटना के बारे में जानकारी मिली की सैंदा नदी के किनारे पुनई उरांव और उसके पुत्र सुखराम उरांव के द्वारा खींचे गए चाइनिज़ तार के संपर्क में रामजतन लोहरा और उसका बैल आ गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बैल पानी पीने गया होगा और बिजली के संपर्क में आने के बाद रामरतन ने जाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस क्रम में वह भी बिजली के करंट के संपर्क में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। दोनों की लाश नदी में तैर रही थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बिजली का तार नंगी अवस्था में नदी तक कैसे पहुंची। रामजतन और उसका बैल बिजली के तार के संपर्क में कैसे आ गए। हालांकि घटनास्थल से बिजली के तार को हटा दिया गया था जो इस घटना में संदेह पैदा कर रहा है। इस बारे में सुखराम उरांव ने बोला कि उसने सिसई के लिए एक बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है।जिसके लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर से ही अपने घर से बिजली खेत तक पहुंचने के लिए चाइनीज तार का प्रयोग किया गया है।बावजूद इसके कि चाइनीज तार काफी असुरक्षित और खतरनाक होते हैं। जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती है उसका प्रयोग क्यों कर रहे हैं? इस पर उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण इसी का प्रयोग करते हैं इसलिए वह भी कर रहे हैं।उन्होंने बिजली की मीटर के बारे में कहा कि उन्हें अभी तक बिजली के मीटर उपलब्ध नहीं है बस कनेक्शन है। इस घटना से और भी कई जगह घटना घटित होने का संकेत मिल रहा है। जहां पर थोड़ा खर्च बचाने के लिए असुरक्षित चाइनीज तारों का बिजली के इस्तेमाल के लिए प्रयोग हो रहा है जहां से कभी भी इस तरह की बड़े दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।1
- तीसरे दिन भी अंधेरे में प्रेमनगर, जल्द लगेगा नया ट्रांसफार्मर चैनपुर (गुमला): जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रेमनगर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण जल जाने से क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग पाँच सौ से अधिक परिवार भीषण गर्मी में अंधेरे और परेशानी झेलने को मजबूर हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही ट्रांसफार्मर पर पूरे प्रेमनगर का भार होने के कारण लंबे समय से समस्या बनी हुई थी। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में प्रेमनगर के अलग-अलग हिस्सों में दो से तीन ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भी दिया गया है। समाजसेवी ललित जी ने कहा कि पाँच सौ से अधिक परिवार एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली उपयोग कर रहे थे, जिससे लोड बढ़ता गया और अंततः ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली विभाग से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि नए ट्रांसफार्मर की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा जल्द ही क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्ताव पर भी विभाग विचार कर रहा है। #GumlaNews #Chainpur #PremNagar #BijliCrisis #JharkhandNews #PublicIssue1
- Post by Neeraj kumar1