जर्जर बिजली केबल से परेशान किसान,शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, CM हेल्पलाइन और 1912 की शिकायतों के निपटारे पर किसानों ने जताई नाराजगी खम्हरिया में 12-13 पोलों की केबल खराब, धान की रोपाई प्रभावित होने का संकट कटनी/बाकल। ग्राम पंचायत खम्हरिया (बाकल) में खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत केबल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि करीब 12 से 13 पोलों की केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की रोपाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार पनहा तालाब के किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से खेतों तक जाने वाली विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई के लिए लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं जर्जर एवं खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। समस्या को लेकर किसानों ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर कटनी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जर्जर केबल बदलवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की थी। आवेदन में किसानों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। CM हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मौके पर समस्या का समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दर्ज कर दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों को उनकी संतुष्टि जाने बिना ही बंद अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में खराब केबल अभी तक नहीं बदली गई और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है तो शिकायत का निराकरण किस आधार पर किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर बिना समाधान शिकायत बंद करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। 1912 पर शिकायत के बाद भी राहत नहीं पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के शिकायत सहायता नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ता की संतुष्टि जाने बिना ही शिकायत बंद कर दी जाती है। इससे किसानों में विभागीय शिकायत व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में रामकुमार सेन, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बाकल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को खराब केबल बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
जर्जर बिजली केबल से परेशान किसान,शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, CM हेल्पलाइन और 1912 की शिकायतों के निपटारे पर किसानों ने जताई नाराजगी खम्हरिया में 12-13 पोलों की केबल खराब, धान की रोपाई प्रभावित होने का संकट कटनी/बाकल। ग्राम पंचायत खम्हरिया (बाकल) में खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत केबल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि करीब 12 से 13 पोलों की केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की रोपाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार पनहा तालाब के किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से खेतों तक जाने वाली विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई के लिए लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई और अन्य कृषि
कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं जर्जर एवं खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। समस्या को लेकर किसानों ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर कटनी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जर्जर केबल बदलवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की थी। आवेदन में किसानों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। CM हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मौके पर समस्या का समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दर्ज कर दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों को उनकी संतुष्टि जाने बिना ही बंद अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में खराब केबल
अभी तक नहीं बदली गई और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है तो शिकायत का निराकरण किस आधार पर किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर बिना समाधान शिकायत बंद करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। 1912 पर शिकायत के बाद भी राहत नहीं पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के शिकायत सहायता नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ता की संतुष्टि जाने बिना ही शिकायत बंद कर दी जाती है। इससे किसानों में विभागीय शिकायत व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में रामकुमार सेन, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बाकल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को खराब केबल बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- जर्जर बिजली केबल से परेशान किसान,शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, CM हेल्पलाइन और 1912 की शिकायतों के निपटारे पर किसानों ने जताई नाराजगी खम्हरिया में 12-13 पोलों की केबल खराब, धान की रोपाई प्रभावित होने का संकट कटनी/बाकल। ग्राम पंचायत खम्हरिया (बाकल) में खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत केबल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि करीब 12 से 13 पोलों की केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की रोपाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार पनहा तालाब के किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से खेतों तक जाने वाली विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई के लिए लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं जर्जर एवं खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। समस्या को लेकर किसानों ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर कटनी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जर्जर केबल बदलवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की थी। आवेदन में किसानों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। CM हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मौके पर समस्या का समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दर्ज कर दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों को उनकी संतुष्टि जाने बिना ही बंद अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में खराब केबल अभी तक नहीं बदली गई और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है तो शिकायत का निराकरण किस आधार पर किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर बिना समाधान शिकायत बंद करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। 1912 पर शिकायत के बाद भी राहत नहीं पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के शिकायत सहायता नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ता की संतुष्टि जाने बिना ही शिकायत बंद कर दी जाती है। इससे किसानों में विभागीय शिकायत व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में रामकुमार सेन, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बाकल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को खराब केबल बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।3
- जिस दिन सरकार सत्ता परिवर्तन होगा उसे संजय सिंह ने मोदी के मुंह पर कह दिया1
- पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार की समझाइए के बाद खुलवाया जाम लेकिन खाद्य विभाग से अभी तक भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी1
- अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।1
- बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।1
- दिनांक : 13 अगस्त 2026 *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी 💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥 सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें। *कटनी पुलिस* *आपकी सेवा में सदैव तत्पर*1
- कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। मैसेज पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को सीनियर डायरेक्टर ने मैसेज भेजने से इनकार किया, तब ठगी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और करीब 16 लाख रुपए होल्ड करा दिए। बाकी रकम के कोलकाता के अलग-अलग खातों और एटीएम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।1
- जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो गरीब नवाज ने किया तिलवाड़ा मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो गरीब नवाज कमेटी ने दिया सहारा तब बहन कर पाई भाई का अंतिम संस्कार जबलपुर कहते हैं न जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो, ये फिल्म के गाने की लाइन 5 नहीं है बल्कि इसे वर्षो से हकीकत का जामा शहर की गरीब नवाज कमेटी पहना रही है। कमेटी के सदस्य आज तक न जाने ने कितने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दे चुकी है। इसी कड़ी में कल पुनः विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती मृतक जयश्री वर्मा का गरीब नवाज कमेटी ने तिलवारा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दिया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मृतक जयश्री वर्मा को गंभीर हालात में उनकी बहन व भाई के द्वारा 11 अगस्त को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी 12 अगस्त को मौत हो गई। भाई की मौत के बाद बहन के पास इतना पैसा नहीं था कि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। बहन भाई के मृतक शरीर को जाने लगी तभी किसी ने गरीब नवाज कमेटी के सदस्यों से बात कर उन्हे बुलाया जहां कमेटी के सदस्यों ने तिलवारा घाट लेजाकर मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस तरह से गरीब नवाज कमेटी के सदस्यों एक बार पुनः शाबित कर दिया कि जिसका कोई नहीं होता उसका तो खुदा है यारो।4