Shuru
Apke Nagar Ki App…
Faridabad numaesh
Tahsil adhyaksh Najibabad SHANNAVAR
Faridabad numaesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडावली थाना क्षेत्र में पुल से नीचे लटक गई। यह घटना लकड़हान नदी के समीप दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास हुई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और सभी शिवभक्त सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर से हरिद्वार की ओर जा रही थी। आगे चल रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही यह ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और लकड़हान नदी के पुल पर लटक गई। सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नजीबाबाद से एक हैड्रा क्रेन मंगवाई। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया और शिवभक्तों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।ये शिवभक्त जनपद रामपुर के निवासी थे। इनमें होराम पुत्र शमेघराज सिंह, निवासी चंदूपुरा, थाना टांडा, जनपद रामपुर भी शामिल थे। थाना मंडावली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लगभग 8 फरवरी व 9 फरवरी बीती रात्रि2:30 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर पहुंचकर शिवभक्तों को आगे रवाना कर दिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Tahsil adhyaksh Najibabad SHANNAVAR1
- Post by Rajat Raj1
- बिजनोर सरकारी अस्पताल के सामने लगी एक ढाबे में जोरदार आग। जिस पर लोग और अग्नि समन की गाड़ी ने तत्काल मोके पर पहुचकर बचाई आग नही हुआ कोई बड़ा हादसा।1
- बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के बनाए गए अस्थायी कच्चे पुल का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ।1
- बिजनौर की कोतवाली देहात पुलिस ने पंचायत घर से बैटरे चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के बैटरे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश1
- धामपुर में महाशिवरात्रि पर नंदगांव में कांवड़ियों के लिए अस्थायी पुल का शुभारंभ बिजनौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नंदगांव में पैदल मार्ग के लिए बनाए गए अस्थायी पुल का शुभारंभ किया गया। पुल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। यह अस्थायी पुल ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत द्वारा आपसी सहयोग से तैयार कराया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान द्वारा अपनी ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। बताया गया कि इस कांवड़ यात्रा मार्ग से जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर सहित कई क्षेत्रों के लाखों शिवभक्त कांवड़िए गुजरते हैं। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग से होकर जाने पर करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी कम हो जाती है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान पवन कुमार, बीडीसी नरेश कुमार, पंकज चौहान, नागेश शर्मा, महावीर सिंह, दयाराम भारती, खेम सिंह, सुरेश सिंह, अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नजीबाबाद में चाइनीज़ मांझे का कहर, युवक की नाक कटी — आए दो टांके नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से एक युवक की नाक कट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मानवता की मिसाल हादसे की जानकारी मिलते ही नजीबाबाद रक्त टीम के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम अख्तर और पत्रकार सुहैल राजू मौके पर पहुंचे। दोनों ने बिना देर किए घायल युवक को नगर के पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज पूजा हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की नाक पर दो टांके लगाए गए हैं और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान घायल युवक की पहचान आशीष (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नगीना स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है। हादसे के समय वह रुड़की से नगीना जा रहा था। फहीम अख्तर का बयान रक्त टीम के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम अख्तर ने कहा, “चाइनीज़ मांझा बेहद खतरनाक और जानलेवा है। सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री जारी है, जो बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को ऐसे मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। बड़ा सवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों और पुलिस के लगातार अभियानों के बावजूद चाइनीज़ मांझे की खुलेआम बिक्री कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर कब लगेगी इस जानलेवा मांझे पर पूरी तरह लगाम?1