उस समय हंगामा मच गया जब एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय और एसडीएम मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। हमीरपुर जनपद में उस समय हंगामा मच गया जब एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस प्रशासन हाय हाय और एसडीएम मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। पीड़ित राजेन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने सरकारी बंजर जमीन पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से प्लाटिंग कर महंगे दामों में बेच दी है। आरोप है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर भूमाफियाओं पर कार्यवाही न करके शिकायतकर्ता को ही परेशान किया जा रहा है तथा उन्हें धमकियां दी जा रही है। पूरा मामला जनपद हमीरपुर की राठ तहसील परिसर का है।कोतवाली राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रामकृपाल ने बीते 29 जनवरी 2026 को एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ राठ तहसील परिसर में प्रदर्शन और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत की गई इसके बावजूद नगर क्षेत्र के कुछ कथित भूमाफियाओं द्वारा सरकारी बंजर भूमि मौजा राठ पूरब, गाटा संख्या 664 पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से प्लाटिंग कर महंगे दामों में बेच दी गई। जिसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त शिकायत का विधिक निस्तारण नही किया। बल्कि सरकारी जमीन की प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं को शिकायत करने सम्बन्धी जानकारी दे दी। जिससे सरकारी जमीन में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग उसे निजी रंजिश मानने लगे हैं। और उसे धमकाया जाने लगा। साथ ही उसकी ही निजी कृषि भूमि में कब्जा करने का षड्यंत्र रचने लगे हैं। बताया कि उसने इससे पहले कमिश्नर, जिलाधिकारी, कोतवाली सहित उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि हमारी सत्ता संपर्क वाली पार्टी में पकड़ है कोई अधिकारी तुम्हारी मदद नहीं कर सकता। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा मौके पर नाप जोख कर बंजर भूमि की पहचान तो की गई और सीमांकन भी हुआ लेकिन कथित भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे अवैध प्लाटिंग का काम बदस्तूर जारी है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और अवैध कब्जे के प्रयासों के चलते वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में है उसने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। और बंजर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उक्त मामले में उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नारेबाजी कर रहे लोग स्वयं ही ट्रैक्टर रखकर अतिक्रमण कर रहे थे जिसे बीते 28 जनवरी को पुलिस ने हटवाया है। तथा उक्त जगह आबादी क्षेत्र की है जिसमें एक पक्ष ने 1972 में बैनामा कराया था। तथा दूसरे पक्ष ने 1988 में बैनामा एवं दाखिलखारिज कराया था। बताया कि उन्होंने दोनों पक्ष को सिविल कोर्ट जाने की सलाह दी गई है।

- Gram bhawaniya Post Chandra Purva Tanki ka pani1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला 25 बर्षीय प्रदुम का शव, नवयुवक की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर इलाके का मामला।3
- कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के नोनापुर गांव में खुशियां मातम में बदल गई युवक को जे सी वी ने मारी ढोकर युवक की मौत1
- फतेहपुर। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक फतेहपुर के हिम्मतपुर गांव पहुंचे और नागेश्वर धाम मंदिर का लोकार्पण किया। "मेरा गांव मेरा तीर्थ " कार्यक्रम के तहत लोगों से परंपरा और संस्कार बचाने की अपील की। चांदी का मुकुट गांव की बेटी को पायल बनवाकर देने की मंच से घोषणा की। सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी और सुधार के निर्देश दिए। एसआईआर सर्वे और अन्य मुद्दों पर पूछे गए सवालों पर संयमित प्रतिक्रिया दी।1
- Post by Doctor Abhay Verma3
- यूपी,कानपुर-- सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्युरी गांव की केडीए कॉलोनी में मिला अज्ञात युवक का शव स्थानी लोगों ने पुलिस को किया सूचना सूचना मिलने पर सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृत्यु की ससुराल गढेवा बताई जा रही है और मृतक पतारा का रहने वाला बताया जा रहा है फिलहाल थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस जांच में जुटी1
- फतेहपुर में एक बार फिर हिट-एंड-रन की घटना ने शहर की सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार वाहन द्वारा हादसा कर मौके से भाग जाना अब महज एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनहीनता का प्रतीक बनता जा रहा है। बीते महीनों में फतेहपुर में सामने आई ऐसी कई घटनाओं ने यह दिखाया है कि लापरवाही और कानून के डर की कमी किस तरह आम नागरिकों की जिंदगी, रोज़गार और भरोसे को चोट पहुंचा रही है। ताज़ा मामले में चौक चौराहे पर एक महिला के घायल होने और दुकानों को नुकसान पहुंचने से यह चिंता और गहरी हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- Post by R j t k u m a r R j t k u m a r1
- बांदा के गया प्रसाद कुशवाहा नामक विकलांग व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव की कुछ लोगों ने उसके निजी मकान पर जबरन कब्जा कर सामान बाहर फेंक दिया पूर्व में थाना कमासिन में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार सहित न्याय की मांग की है1