Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए राजगढ़ के मुदी ताल में क्या-क्या बोलकर गए हनुमान आरएलपी सुप्रीमो ने किया जीत के दावे
कुमार राजेश चौधरी
देखिए राजगढ़ के मुदी ताल में क्या-क्या बोलकर गए हनुमान आरएलपी सुप्रीमो ने किया जीत के दावे
More news from राजस्थान and nearby areas
- चूरू रेलवे स्टेशन का ADRM ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा चूरू। अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) आरएस चौधरी ने चूरू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान रनिंग रूम में ट्रेन संचालन से जुड़े लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड के साथ सुरक्षा संवाद आयोजित किया गया। वहीं, समस्या समाधान केंद्र के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं में सुधार और ट्रेनों के संचालन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।1
- देखिए राजगढ़ के मुदी ताल में क्या-क्या बोलकर गए हनुमान आरएलपी सुप्रीमो ने किया जीत के दावे1
- दीपावली विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई मिठाइयों के लिए 11 नमूने एवं 147 पैकेट सहित अन्य एक्सपायर की खाद्यसामग्री कार्रवाई नष्ट। चुरू ( मुरलीधर प्रजापत )जिले के सरदार शहर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। विभाग का दीपावली विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में आज सरदारशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न मिठाई की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मावा बर्फी, कलाकंद, मिल्क केक, सोनपापड़ी, काजू कतली, रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सहित विभिन्न मिठाइयों के कुल 11 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इस कार्रवाई में करीब 147 पैकेट खाद्य सामग्री, 4.5 किलोग्राम घी, 100 पैकेट बिस्किट, 20 पैकेट नमकीन तथा पैकिंग अचार सहित अन्य एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट करवाई गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, पूजा सैनी, डॉ. अनिल मील, आशा गुर्जर, डॉ. प्रकाश नागोरा एवं डॉ. कुलदीप खटोड़ उपस्थित रहे। दीपावली विशेष अभियान के तहत मिठाई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के उपयोग को लेकर विशेष नोटिस भी जारी किए गए। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, सैंपलिंग एवं आवश्यक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- कांग्रेस जनादेश का अपमान कर देश को अराजकता की ओर धकेलने में जुटी: रामगोपाल सुथार झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 नवंबर तक चलाए जाने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर शुक्रवार को पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा झुंझुनू जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार जनता के जनादेश का अनादर कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की साख और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना सीधे तौर पर देश के लोकतंत्र पर प्रहार है। विपक्ष का यह रवैया देश को अस्थिरता और अराजकता की ओर धकेलने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। भाजपा प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस देश के विकास की गति को रोकने और जनता के अटूट विश्वास को ठेस पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रही है। रामगोपाल सुथार ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस व विपक्ष दुष्प्रचार कर रहे हैं। देश में 20 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर व 40 लाख से अधिक विभिन्न पार्टियो के कार्यकर्ता बीएलए 2 ने घर घर जाकर वेरिफ़ाई कर जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, जिन मतदाताओं ने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया हो, जो भारत के नागरिक नहीं हैं व घुसपैठियां हैं, जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो दो जगह अंकित हैं उन्ही के नाम एसआईआर के आधार पर सूची से हटाए गए हैं जिनको लेकर विपक्षी दल हल्ला मचाए हुए हैं। आखिर कांग्रेस ऐसे वोट क्यो जुड़वाना चाहती है। देश की सरकार चुनने का अधिकार केवल देश के नागरिकों को है घुसपैठियों को नहीं। देशवासियों को कांग्रेस के इन मंसूबों से अवगत कराने तथा उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की पोल खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव-ढाणी और वार्ड स्तर तक जाकर जनता को संवैधानिक मर्यादाओं और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से रूबरू कराएंगे तथा विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति को उजागर करेंगे। इसको लेकर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर रैली, महानगरों, शहरों व गाँवों में पद यात्रा, संगोष्ठी, साहित्य वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिले के मतदाताओं को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री दिलीप सैनी, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ,वीरपाल सिंह शेखावत, झुंझुनूं शहर मण्डल अध्यक्ष एव अभियान मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी उपस्थित रहे।2
- lohpurush sardar Vallabhbhai Patel ke janmdin ki hardik shubhkamnaye ekta akhndta ke mohanayak 🥰sardar Vallabhbhai Patel ke janmdin ki hardik shubhkamnaye ✅✅2
- झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर, कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस वक्त हम मौजूद हैं झांझा ग्राम पंचायत में। यहां कुल 3 हजार 415 वोटर हैं। सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक 282 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। बूथ वाइज आंकड़ों की बात करें तो बूथ नंबर 33 पर 1177 में से 151 वोट पड़े हैं। बूथ नंबर 32 पर 1206 में से 107 और बूथ नंबर 31 पर 1032 में से सिर्फ 24 वोट ही पड़े हैं। मौके की तस्वीर देखें तो बूथ नंबर 32 और 33 पर वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं बूथ नंबर 31 पर सन्नाटा पसरा है। दरअसल, बूथ नंबर 31 के अंतर्गत आने वाले कलवा और हंसास गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। यही वजह है कि यहां मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। अब देखना होगा कि दिनभर में मतदान का क्या रुख रहता है और बहिष्कार कर रहे ग्रामीण मतदान में हिस्सा लेते हैं या नहीं।1
- *नारनौल में रात्रि ठहराव के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारी।* Mahendragarh Haryana news l महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के गांव फतेहपुर में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरियां और डीएसपी भारत भूषण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं, 10 लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की।1
- सरदारशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाइयों के 11 नमूने लिए चूरू। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरदारशहर में विभिन्न मिठाई की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के 11 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा बर्फी, कलाकंद, मिल्क केक, सोनपापड़ी, काजू कतली, रसगुल्ला और गुलाब जामुन सहित विभिन्न मिठाइयों के कुल 11 नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की जाएगी।1