logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 30 मई को बालाघाट जिला पंचायत सभागार में बालाघाट विकासखंड के सभी खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, डी पी बर्मन और एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभागवार योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक ऐप के माध्यम से दर्ज कराने और उसी आधार पर वेतन आहरण करने के निर्देश दिए गए। एएनएम को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में प्रगति लाने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विशेष रूप से चरेगांव, मऊ, पाथरवाडा, समनापुर, आंवलाझरी, नहरवानी और शहरी क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नं. 09 एवं 05 की एएनएम को उनके कार्यों में सुधार लाने को कहा गया, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लामता के बीपीएम को एएनसी पंजीयन एवं जांच की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, इसमें विफल रहने पर कार्रवाई होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारियों और आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के चिन्हांकन, शाला पूर्व शिक्षा के लिए बच्चों के पंजीयन और पोषण ट्रैकर ऐप पर खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग में एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और कामधेनु योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, जिसमें पशुपालकों को सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान के लिए प्रोत्साहित करने और बकरी पालन के अधिक प्रकरण तैयार करने को कहा गया। एफएमडी टीकाकरण में कम प्रगति के लिए एव्हीएफओ जेएम धुर्वे, देवेश पटले और अंशुल नागोसे को चेतावनी दी गई कि वे अपने कार्य में शीघ्र प्रगति लाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कक्षा 1 से 8 तथा 9 से 12 तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के पंजीयन के निर्देश दिए गए। कक्षा 6 एवं 9 के विद्यार्थियों को साइकिल और सभी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों का शीघ्र वितरण कर उसकी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। कक्षा 09 से 12 के बच्चों के पंजीयन में कमी पाए जाने पर बालाघाट के बीआरसी को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई, विफल रहने पर उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। कमजोर शैक्षणिक स्तर वाली शालाओं में एफएलएन मेले आयोजित करने और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एफएलएन सर्वे में कुम्‍हारी संकुल के बच्चों का स्तर कमजोर पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई और अवकाश के दिनों में बच्चों की दक्षता परीक्षण के लिए विशेष टीम भेजने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री और नामांतरण प्रकरणों में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और आवासीय भूमि के रूप में उपयोग की जा रही जमीन का शीघ्रता से डायवर्सन कराने का निर्देश दिया गया। सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने को कहा गया। पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा में अटल पेंशन योजना और श्रमयोगी मानधन योजना में कम प्रगति पाए जाने पर समनापुर, बगदरा, परासपानी, पेण्‍डरई, टेकाडी, नैतरा के सचिवों को चेतावनी दी गई कि वे अपने कार्यों में सुधार लाएं। जनपद सीईओ को संबल कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी न होने देने की जिम्मेदारी लेने को कहा गया, साथ ही संबल योजना के अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता के प्रकरण लंबित न रखने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। उप संचालक कृषि को पराली प्रबंधन, सार्थक ऐप से कर्मचारियों की उपस्थिति और जे-फार्म ऐप पर किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि खरीफ फसलों के बीज का किसानों को समय पर वितरण कराएं और यह सुनिश्चित करें कि वितरित बीज की बोवनी हो तथा वह फसल गिरदावरी के समय राजस्व रिकार्ड में दर्ज भी होनी चाहिए।

5 hrs ago
user_ASHISH NEWARE Journalist Balag
ASHISH NEWARE Journalist Balag
किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
b1d3d44c-4dce-402b-9a74-6cd1c41dbef1

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 30 मई को बालाघाट जिला पंचायत सभागार में बालाघाट विकासखंड के सभी खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, डी पी बर्मन और एसडीएम श्री गोपाल सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभागवार योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक ऐप के माध्यम से दर्ज कराने और उसी आधार पर वेतन आहरण करने के निर्देश दिए गए। एएनएम को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में प्रगति लाने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विशेष रूप से चरेगांव, मऊ, पाथरवाडा, समनापुर, आंवलाझरी, नहरवानी और शहरी क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नं. 09 एवं 05 की एएनएम को उनके कार्यों में सुधार लाने को कहा गया, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लामता के बीपीएम को

f6a98a4d-9aeb-46cb-abeb-e8564609638d

एएनसी पंजीयन एवं जांच की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, इसमें विफल रहने पर कार्रवाई होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारियों और आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के चिन्हांकन, शाला पूर्व शिक्षा के लिए बच्चों के पंजीयन और पोषण ट्रैकर ऐप पर खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग में एफएमडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और कामधेनु योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, जिसमें पशुपालकों को सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान के लिए प्रोत्साहित करने और बकरी पालन के अधिक प्रकरण तैयार करने को कहा गया। एफएमडी टीकाकरण में कम प्रगति के लिए एव्हीएफओ जेएम धुर्वे, देवेश पटले और अंशुल नागोसे को चेतावनी दी गई कि वे अपने कार्य में शीघ्र प्रगति लाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कक्षा 1 से 8 तथा 9 से 12 तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के पंजीयन के निर्देश दिए गए। कक्षा 6 एवं 9 के विद्यार्थियों को साइकिल और सभी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों

b38f2a02-a416-436c-a3e4-522287aaadd5

का शीघ्र वितरण कर उसकी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। कक्षा 09 से 12 के बच्चों के पंजीयन में कमी पाए जाने पर बालाघाट के बीआरसी को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई, विफल रहने पर उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। कमजोर शैक्षणिक स्तर वाली शालाओं में एफएलएन मेले आयोजित करने और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एफएलएन सर्वे में कुम्‍हारी संकुल के बच्चों का स्तर कमजोर पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई और अवकाश के दिनों में बच्चों की दक्षता परीक्षण के लिए विशेष टीम भेजने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री और नामांतरण प्रकरणों में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और आवासीय भूमि के रूप में उपयोग की जा रही जमीन का शीघ्रता से डायवर्सन कराने

755e7b72-2d99-405c-a15b-22dcdafe927a

का निर्देश दिया गया। सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने को कहा गया। पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा में अटल पेंशन योजना और श्रमयोगी मानधन योजना में कम प्रगति पाए जाने पर समनापुर, बगदरा, परासपानी, पेण्‍डरई, टेकाडी, नैतरा के सचिवों को चेतावनी दी गई कि वे अपने कार्यों में सुधार लाएं। जनपद सीईओ को संबल कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी न होने देने की जिम्मेदारी लेने को कहा गया, साथ ही संबल योजना के अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता के प्रकरण लंबित न रखने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। उप संचालक कृषि को पराली प्रबंधन, सार्थक ऐप से कर्मचारियों की उपस्थिति और जे-फार्म ऐप पर किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि खरीफ फसलों के बीज का किसानों को समय पर वितरण कराएं और यह सुनिश्चित करें कि वितरित बीज की बोवनी हो तथा वह फसल गिरदावरी के समय राजस्व रिकार्ड में दर्ज भी होनी चाहिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 29 मई की देर रात किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदरीकला में बाघ नदी से रेत लाने को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान, ग्राम दुड़वा निवासी आरोपी अक्षय भाजीपाले ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सीमेंट रोड ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सोनू भोंगाड़े के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर का गेट तोड़ा और जब सोनू ने विरोध किया, तो उस पर धारदार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। तलवार के वार से सोनू के दाहिने हाथ की कलाई कट गई और उसे भारी मात्रा में खून बह गया। मोहल्ले वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बुलेट मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। किरनापुर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    29 मई की देर रात किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदरीकला में बाघ नदी से रेत लाने को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान, ग्राम दुड़वा निवासी आरोपी अक्षय भाजीपाले ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सीमेंट रोड ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सोनू भोंगाड़े के घर पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले घर का गेट तोड़ा और जब सोनू ने विरोध किया, तो उस पर धारदार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। तलवार के वार से सोनू के दाहिने हाथ की कलाई कट गई और उसे भारी मात्रा में खून बह गया। मोहल्ले वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बुलेट मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। किरनापुर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एक मैच में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह टूट गए, जिसका एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अपनी टोपी से अपना चेहरा छिपाकर खूब रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    1
    एक मैच में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह टूट गए, जिसका एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अपनी टोपी से अपना चेहरा छिपाकर खूब रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सिवनी में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में पुलिस लाइन में संचालित 'सृजन' कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जहाँ उन्हें कई महत्वपूर्ण सीख दी गईं। इस सत्र में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पांडे ने बच्चों को फास्ट फूड और मोबाइल से दूरी बनाए रखने, हरी सब्जियों का सेवन करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी। डॉ. पांडे ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को शासकीय अस्पताल में उपलब्ध सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य सत्र के समापन के बाद, बच्चों के बीच टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर सहित कई पुलिस स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    1
    सिवनी में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में पुलिस लाइन में संचालित 'सृजन' कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जहाँ उन्हें कई महत्वपूर्ण सीख दी गईं।

इस सत्र में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पांडे ने बच्चों को फास्ट फूड और मोबाइल से दूरी बनाए रखने, हरी सब्जियों का सेवन करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी। डॉ. पांडे ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को शासकीय अस्पताल में उपलब्ध सर्वाइकल कैंसर का निःशुल्क टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य सत्र के समापन के बाद, बच्चों के बीच टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर सहित कई पुलिस स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बस स्टैंड पर आयोजित एक भक्तिमय भजन संध्या में नेत्रहीन कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस अनूठे आयोजन के दौरान, बस स्टैंड एक जीवंत मंच में तब्दील हो गया, जहाँ इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी मनमोहक गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    1
    बस स्टैंड पर आयोजित एक भक्तिमय भजन संध्या में नेत्रहीन कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस अनूठे आयोजन के दौरान, बस स्टैंड एक जीवंत मंच में तब्दील हो गया, जहाँ इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी मनमोहक गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की कुरई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खांखरा में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे और सागौन के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह मामला सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई तक भी पहुँच चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। प्रारंभिक जांच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की बात सामने आने के बावजूद, कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित दिख रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना विधिवत सीमांकन के ही पंचनामा तैयार कर मामले में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इस स्थिति ने राजस्व विभाग की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला दिया है। ग्रामीण यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी जमीन पर कब्जा होता रहा और सागौन जैसे कीमती पेड़ों की कटाई कर दी गई? साथ ही, यह भी पूछा जा रहा है कि क्या पूरे मामले को अधिकारियों की मिलीभगत से दबाने का प्रयास किया जा रहा है और क्या जिम्मेदार अधिकारी धृतराष्ट्र बनकर सब कुछ देखते हुए भी अनदेखा कर रहे हैं? सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राजस्व और वन विभाग की संयुक्त जांच तक पहुँच गया है। हालांकि, ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक सरकारी जमीनों पर कब्जे का यह खेल नहीं रुकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने, अवैध कटाई की जांच कराने और दोषियों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की कुरई तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खांखरा में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे और सागौन के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह मामला सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई तक भी पहुँच चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की बात सामने आने के बावजूद, कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित दिख रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना विधिवत सीमांकन के ही पंचनामा तैयार कर मामले में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इस स्थिति ने राजस्व विभाग की भूमिका को भी संदेह के घेरे में ला दिया है। ग्रामीण यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी जमीन पर कब्जा होता रहा और सागौन जैसे कीमती पेड़ों की कटाई कर दी गई? साथ ही, यह भी पूछा जा रहा है कि क्या पूरे मामले को अधिकारियों की मिलीभगत से दबाने का प्रयास किया जा रहा है और क्या जिम्मेदार अधिकारी धृतराष्ट्र बनकर सब कुछ देखते हुए भी अनदेखा कर रहे हैं?

सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राजस्व और वन विभाग की संयुक्त जांच तक पहुँच गया है। हालांकि, ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक सरकारी जमीनों पर कब्जे का यह खेल नहीं रुकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने, अवैध कटाई की जांच कराने और दोषियों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_News21 seoni mp live
    News21 seoni mp live
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भीषण गर्मी के इस दौर में एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है।
    1
    भीषण गर्मी के इस दौर में एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है।
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नौतपा की तपिश के बीच मौसम ने बालाघाट में ज़ोरदार प्रहार किया, जिसके चलते आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस मौसमी मार से जनजीवन पूरी तरह से थम गया। आंधी-तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई, जहाँ कई पेड़ गिर गए, बिजली गुल हो गई और सड़कों पर पानी भर गया।
    1
    नौतपा की तपिश के बीच मौसम ने बालाघाट में ज़ोरदार प्रहार किया, जिसके चलते आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस मौसमी मार से जनजीवन पूरी तरह से थम गया। आंधी-तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई, जहाँ कई पेड़ गिर गए, बिजली गुल हो गई और सड़कों पर पानी भर गया।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजनांदगांव के घुमका में नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व सांसद अभिषेक सिंह घुमका पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। अपने संबोधन में अभिषेक सिंह ने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्रों की तुलना करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों घोषणा पत्र पढ़े हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में 'प्रयास करेंगे' लिखती है, वहीं भाजपा अपने घोषणा पत्र में साफ तौर पर 'हम करेंगे' का संकल्प लेती है। अभिषेक सिंह ने इसे दोनों दलों की सोच का अंतर बताया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रयास की बात करती है, जबकि भाजपा विकास कार्यों को हिम्मत और अधिकार के साथ पूरा करने का संकल्प लेती है। सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शहर और गाँव के विकास के लिए स्पष्ट वादे किए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से घुमका के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति की आवश्यकता बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    1
    राजनांदगांव के घुमका में नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व सांसद अभिषेक सिंह घुमका पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।

अपने संबोधन में अभिषेक सिंह ने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्रों की तुलना करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों घोषणा पत्र पढ़े हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में 'प्रयास करेंगे' लिखती है, वहीं भाजपा अपने घोषणा पत्र में साफ तौर पर 'हम करेंगे' का संकल्प लेती है। अभिषेक सिंह ने इसे दोनों दलों की सोच का अंतर बताया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रयास की बात करती है, जबकि भाजपा विकास कार्यों को हिम्मत और अधिकार के साथ पूरा करने का संकल्प लेती है।

सिंह ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शहर और गाँव के विकास के लिए स्पष्ट वादे किए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से घुमका के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति की आवश्यकता बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग करीब पाँच माह की गर्भवती हो गई है। इस मामले में, एक 50 वर्षीय युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग करीब पाँच माह की गर्भवती हो गई है। इस मामले में, एक 50 वर्षीय युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.