logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

से्न्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर को मिलेगा आधुनिक यातायात ढांचा, प्रशासन ने शुरू किए सुधारात्मक अभियान”* *ब्यावर में यातायात सुधार की पहल: अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई, हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू”* *“जिला प्रशासन का विशेष अभियान: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की ओर कदम”* *“न्यायालय परिसर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई”* ब्यावर, 10 मार्च। उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह ने बताया कि आज जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, ठेलों आदि के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया, ताकि आमजन के आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट चेकिंग का अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ब्यावर जिला बनने के पश्चात न्यायालय परिसर में जिला स्तरीय न्यायिक न्यायालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में न्यायालय परिसर में मोटरसाइकिल एवं कारों के अव्यवस्थित रूप से खड़े होने से और सुविधा होती थी। इस स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले सभी वाहनों की निःशुल्क पार्किंग (प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक) अस्थायी रूप से एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित ग्राउंड में निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने इस जनहित व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। इसके साथ ही शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करना, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है

1 day ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 day ago

से्न्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर को मिलेगा आधुनिक यातायात ढांचा, प्रशासन ने शुरू किए सुधारात्मक अभियान”* *ब्यावर में यातायात सुधार की पहल: अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई, हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू”* *“जिला प्रशासन का विशेष अभियान: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की ओर कदम”* *“न्यायालय परिसर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई”* ब्यावर, 10 मार्च। उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह ने बताया कि आज जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, ठेलों आदि के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया, ताकि आमजन के आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट चेकिंग का अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ब्यावर जिला बनने के पश्चात न्यायालय परिसर में जिला स्तरीय न्यायिक न्यायालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में न्यायालय परिसर में मोटरसाइकिल एवं कारों के अव्यवस्थित रूप से खड़े होने से और सुविधा होती थी। इस स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले सभी वाहनों की निःशुल्क पार्किंग (प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक) अस्थायी रूप से एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित ग्राउंड में निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने इस जनहित व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। इसके साथ ही शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करना, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    4
    रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत
सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी
एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झाला की चौकी के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक की इलाज के दौरान मौत बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बर नेशनल हाईवे 162 पर बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पाली की तरफ से ब्यावर जा रहा था। झाला की चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर चला गया और वहां स्थित धर्माराम मेवाड़ा की दुकानों के बाहर बने टीन शेड व चादरों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिल भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर बर थाना अधिकारी फनालाल सैनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अमृतकौर हॉस्पिटल ब्यावर रेफर किया गया। हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल (39) निवासी बिदारका गोठरा, जिला अलवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
    1
    झाला की चौकी के पास दुकानों में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक की इलाज के दौरान मौत
बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार
बर  नेशनल हाईवे 162 पर बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाली से ब्यावर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर पाली की तरफ से ब्यावर जा रहा था। झाला की चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करते हुए दूसरी ओर चला गया और वहां स्थित धर्माराम मेवाड़ा की दुकानों के बाहर बने टीन शेड व चादरों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी तीन से चार मोटरसाइकिल भी ट्रेलर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर बर थाना अधिकारी फनालाल सैनी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अमृतकौर हॉस्पिटल ब्यावर रेफर किया गया।
हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल (39) निवासी बिदारका गोठरा, जिला अलवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। ब्यावर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) अनियंत्रित ट्रेलर ने एक व्यक्ति सहित करीब 4-5 मोटरसाइकिलों को लिया चपेट में, हादसे में ट्रेलर चालक की हुई मौत झाला की चौकी ग्राम में बीती रात्रि में नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर हाइवे के मुख्य चौराहे पर ब्यावर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के दूसरी तरह चला गया । जिससे ट्रेलर ने बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात उम्र 45 वर्ष निवासी झीतड़ा बिराटिया खुर्द को टक्कर मार दी व करीब 4-5 मोटरसाइकिलो को चपेट में ले लिया । वही कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । वही हादसे में बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात को भी चोटें आई और करीब 4-5 मोटरसाइकिले चकनाचूर हो गई । गनीमत रही कि ट्रेलर दुकान के सामने बनी चबूतरी व सीढ़ियों से टकराने के बाद रुक गया । जिससे दुकानों में नुकसान होने से बच गया । इस हादसे में ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा गंभीर रूप से घायल हो गया । वही अचानक हुए इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लग गई । जिसके बाद बाइक चालक शकरुद्दीन मेहरात को ग्रामीणों की मदद से बर चिकित्सालय उपचार हेतु ले जाया गया और गंभीर घायल ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा को समाजसेवी रामेशसिंह ने ग्रामीणों की मदद से अपने निजी वाहन से तुरंत ब्यावर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ले जाया और भर्ती करवाया गया । जहा गंभीर घायल ट्रेलर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । वही हादसे की सूचना पर बर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनो को सूचना दी गई । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में तीन दिन में यह ट्रेलर हादसे की दूसरी घटना घटित हुई है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
अनियंत्रित ट्रेलर ने एक व्यक्ति सहित करीब 4-5 मोटरसाइकिलों को लिया चपेट में, हादसे में ट्रेलर चालक की हुई मौत
झाला की चौकी ग्राम में बीती रात्रि में नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर हाइवे के मुख्य चौराहे पर ब्यावर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के दूसरी तरह चला गया । जिससे ट्रेलर ने बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात उम्र 45 वर्ष निवासी झीतड़ा बिराटिया खुर्द को टक्कर मार दी व करीब 4-5 मोटरसाइकिलो को चपेट में ले लिया । वही कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । वही हादसे में बाइक सवार शकरूद्दीन मेहरात को भी चोटें आई और करीब 4-5 मोटरसाइकिले चकनाचूर हो गई । गनीमत रही कि ट्रेलर दुकान के सामने बनी चबूतरी व सीढ़ियों से टकराने के बाद रुक गया । जिससे दुकानों में नुकसान होने से बच गया । इस हादसे में ट्रेलर चालक  रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा गंभीर रूप से घायल हो गया । वही अचानक हुए इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लग गई । जिसके बाद 
बाइक चालक शकरुद्दीन मेहरात को ग्रामीणों की मदद से बर चिकित्सालय उपचार हेतु ले जाया गया और गंभीर घायल ट्रेलर चालक रामभरोसी पुत्र मुरारीलाल उम्र 39 वर्ष निवासी बिदारका अलवर गोठडा को समाजसेवी रामेशसिंह ने ग्रामीणों की मदद से अपने निजी वाहन से तुरंत ब्यावर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ले जाया और भर्ती करवाया गया । जहा गंभीर घायल ट्रेलर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । वही हादसे की सूचना पर बर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनो को सूचना दी गई । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में तीन दिन में यह ट्रेलर हादसे की दूसरी घटना घटित हुई है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।
    1
    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 🎙️ रिपोर्ट: राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #ब्यावर_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #झाला_की_चौकी #सड़क_हादसा #ट्रेलर_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #आज_की_खबर #राजस्थान_अपडेट #ब्यावर_अपडेट #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    1
    ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा
AVA/RJ/BAR/260221/01
ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है।
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
🎙️ रिपोर्ट: राजू
आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#ब्यावर
#ब्यावर_समाचार
#राजस्थान_न्यूज़
#झाला_की_चौकी
#सड़क_हादसा
#ट्रेलर_हादसा
#ब्रेकिंग_न्यूज़
#लोकल_न्यूज़
#आज_की_खबर
#राजस्थान_अपडेट
#ब्यावर_अपडेट
#आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग। मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। शीतला माता मेला का आयोजन- शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
    1
    शीतला माता को लगाया बासोड़ा का भोग।
मारवाड़ जंक्शन
मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव में शीतला सप्तमी को बासोड़ा पर्व के रूप में मनाया गया। मंगलवार को सवेरे 5 बजे से महिलाओ ने बासोड़ा का भोग लगाने को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए मंगलगीत गाते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही, जहा व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाये गए। भक्तों ने माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और बच्चों की लम्बी आयु की कामना की।
शीतला माता मेला का आयोजन-
शीतला सप्तमी को शीतला माता का विशाल मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। मेला का लुफ्त लेने के लिए दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को लम्बी कतारों में खड़े दिखाई दिये। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई। मेले में गैर दलों द्वारा किये गए नृत्य, झूले ओर सजी दुकाने ग्रामीणो ओर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने झूलो का आंनद लिया।पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रकाश माली बेरा अड़बिया वाली की तरफ से मेलार्थियों के लिए 15 मण लापसी महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • https://shuru.co.in/dl/F7M4rq मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी मध्य प्रद अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    https://shuru.co.in/dl/F7M4rq
मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी
मध्य प्रद
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.