Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध आंकड़ों पर बिजली विभाग की कार्रवाई, कई जगहों से केबल जब्त कस्बाथाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अवैध आंकड़े हटाकर केबल जब्त की। जेईएन के निर्देश पर टीम ने जाटव बस्ती, बस स्टैंड, मुस्लिम मोहल्ला, ढीमराना बस्ती, पुराना दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की। अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की ओर भी अवैध कनेक्शन हटाए गए। कार्रवाई से अवैध कनेक्शन लेने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील की।
हर्षित भार्गव

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।1
- ❤️🙏 दिल से आभार एवं सम्मान 🙏❤️ श्योपुर से देवनारायण माता जी के झंडे लेकर यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं की बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से निस्वार्थ चाय सेवा करने का सौभाग्य मिला। ☕🚩इस पावन सेवा के लिए आज प्रमाण पत्र प्राप्त होना हमारे लिए बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है। ❤️🙏राम गोपाल जी, रामविलास जी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जी एवं मंत्री जी सहित सभी भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏🌹यह सम्मान सिर्फ बल्लू टी स्टॉल का नहीं, बल्कि सभी भाइयों के सहयोग, प्यार और सेवा भावना का सम्मान है। सेवा ही सच्ची भक्ति है। 🚩🙏 जय श्री देवनारायण जी महाराज ❤️🚩 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ #देवनारायण #माताजी #sheopur #मध्यप्रदेश #बल्लू #भाईचारा #photographychallenge #post #सम्मान #श्योपुर1
- श्योपुर में आस्था के साथ खिलवाड़... नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जूते पहनकर की आरती,वीडियो वायरल लोगों का फूटा गुस्सा श्योपुर में आस्था के साथ खिलवाड़... नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जूते पहनकर की आरती,वीडियो वायरल लोगों का फूटा गुस्सा1
- ग्राम राई में चोरी की वारदात, घर से चांदी के जेवर, बकरी और नए कपड़े ले गए चोर ग्राम राई में चोरी की वारदात, घर से चांदी के जेवर, बकरी और नए कपड़े ले गए चोर छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम राई में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के पीछे की तरफ से प्रवेश कर सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने छीपाबड़ौद थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, *मोहनलाल रेगर* के घर में चोरों ने पीछे की ओर से सेंध लगाकर चोरी की। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से चांदी की एक जोड़ी तोड़िया, पैरों की फुलरिया, एक बकरी और नए कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पूर्व सरपंच *भरतराज मीणा* के नेतृत्व में छीपाबड़ौद थाने पहुंचा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास की जानकारी जुटा रही है।1
- श्योपुर-प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी खुशखबरी,कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी1
- बागोद देवनारायण भगवान की जागरण के बाद मंगाल के नीचे से निकले ग्रामीण पनवाड़ क्षेत्र के बागोद में देवनारायण भगवान की रात्रि जागरण के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार मंगाल के नीचे से निकलकर अपनी मन्नतें मांगी। मान्यता है कि देवनारायण भगवान की जागरण के बाद मंगाल के नीचे से निकलने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। जागरण में देर रात तक भजन-कीर्तन हुए, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मंगाल के नीचे से निकलते समय लोगों ने भगवान देवनारायण से गांव में खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।3
- खबर का असर: श्मशान घाट की बदहाली दूर, पंचायत ने करवाई सफाई कस्बाथाना में अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की अव्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर की साफ-सफाई करवा दी। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान घाट परिसर में उगी झाड़ियों और खरपतवार की सफाई करवाई गई। सफाई के बाद परिसर अब साफ-सुथरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्रवाई की सराहना की।1
- रीवा SGMH में अब खाना-पानी ले जाने पर भी रोक? महिला का वीडियो वायरल रोते हुए बोली- “खाना लेकर भी अंदर नहीं जाने दिया” रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे प्रवेश नियमों को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक महिला भावुक होकर आरोप लगाती दिखाई दे रही है कि मरीज के लिए खाना लेकर अस्पताल के अंदर जाने से भी उसे रोक दिया गया। वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि वह मरीज के लिए भोजन लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला इस दौरान काफी परेशान और भावुक नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो में घटना का पूरा संदर्भ और महिला को रोकने का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल को लेकर पहले से चल रहा विवाद SGMH में हाल ही में मोबाइल और वीडियोग्राफी को लेकर भी विवाद सामने आया था। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया था कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक है। वहीं, डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने एक मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट रखने और ICU में प्रवेश के लिए वैध गेट पास की व्यवस्था लागू करने की बात कही थी। अस्पताल परिसर में वीडियोग्राफी को भी नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया था। अब सवाल—खाना ले जाने पर रोक किस नियम के तहत? नए वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अस्पताल में बाहर से मरीज के लिए भोजन या पानी ले जाने पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध है? यदि ऐसा नियम लागू है, तो क्या इसकी जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से दी जा रही है? प्रशासन द्वारा हाल में अस्पताल में अटेंडेंट की संख्या नियंत्रित करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 8 सितंबर को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने SGMH का औचक निरीक्षण भी किया था और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। फिलहाल वायरल वीडियो में महिला के लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस विशेष वीडियो और भोजन-पानी को लेकर कथित रोक पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।1