Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर का असर: श्मशान घाट की बदहाली दूर, पंचायत ने करवाई सफाई कस्बाथाना में अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की अव्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर की साफ-सफाई करवा दी। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान घाट परिसर में उगी झाड़ियों और खरपतवार की सफाई करवाई गई। सफाई के बाद परिसर अब साफ-सुथरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्रवाई की सराहना की।
हर्षित भार्गव
खबर का असर: श्मशान घाट की बदहाली दूर, पंचायत ने करवाई सफाई कस्बाथाना में अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की अव्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर की साफ-सफाई करवा दी। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान घाट परिसर में उगी झाड़ियों और खरपतवार की सफाई करवाई गई। सफाई के बाद परिसर अब साफ-सुथरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्रवाई की सराहना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नेशनल हाईवे-27 पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, मौके पर पहुंची पुलिस खुशियारा नेशनल हाईवे-27 पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा खुशियारा क्षेत्र में हुआ। ट्रक कोटा से शिवपुरी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें भरा सीमेंट भी प्रभावित हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, मौके पर ट्रक चालक नहीं मिला। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के दिन चार नन्हे बच्चों का जन्म। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के दिन चार नन्हे बच्चों का जन्म। कुनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी मादा चीता kjp 1 2 ने दिया चार नन्हे बच्चों को जन्म। मध्यप्रदेश के चर्चित नेशनल पार्क कुनो से चार बच्चों का जन्म होने से संख्या मै फिर से इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर 2022 को पार्क मै चीते छोड़े गए थे पर 17 सितंबर के दिन फिर से चार बच्चों के जन्म से एक अलग ही खुशी का माहौल बना दिया है।1
- अभी नोट कीजिए, आप ड्यूटी पर हैं!” — किसानों का दर्द सुन कलेक्टर से बोले सिंधिया गुना में किसानों ने खाद की कमी और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शिकायतें सिंधिया के सामने रखीं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।1
- स्कूल में घुसी दबंगई, शिक्षक को धमकी से लेकर छात्रा से बदसलूकी तक के आरोप वाहन स्कूल परिसर में ले जाने से रोकने पर विवाद; कक्षा तक बाहरी व्यक्ति पहुंचने का भी आरोप, 50-60 ग्रामीण पहुंचे थाने, एसडीएम को ज्ञापन कवाई. अमलावदा आली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा और बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में चार पहिया वाहन ले जाने से रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद शिक्षक से गाली-गलौज, हाथापाई और धमकी के आरोप तक पहुंच गया। इसके बाद एक छात्रा के साथ अभद्रता, हाथ पकड़ने और थप्पड़ मारने के प्रयास का भी आरोप सामने आया। एक अन्य घटनाक्रम में छात्रा के चाचा पर कक्षा 12वीं में पहुंचकर छात्रा को डराने-धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। लगातार सामने आए घटनाक्रम से नाराज करीब 50-60 ग्रामीण छात्र-छात्राओं के साथ गुरुवार को छीपाबड़ौद थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुन्तल को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के समीप संचालित शराब ठेका हटाने सहित विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। *******वाहन से स्टंट रोकने पर शुरू हुआ विवाद****** ग्रामीणों के अनुसार 16 सितंबर की सुबह एक युवक चार पहिया वाहन लेकर विद्यालय परिसर में पहुंचा। आरोप है कि उसने परिसर में वाहन से स्टंट किया। स्कूल स्टाफ के शिक्षक ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए उसे वाहन परिसर में नहीं चलाने की समझाइश दी। बताया गया कि वाहन छात्र का निजी नहीं था, बल्कि वह अपने मित्र से मांगकर लाया था। शिक्षकों की समझाइश के बाद छात्र ने वाहन मालिक को वापस कर दिया। इसके बाद वाहन मालिक के विद्यालय पहुंचने पर विवाद होने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन मालिक अपने सहयोगी आकाश मीणा पुत्र बनवारीलाल मीणा के साथ स्कूल पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकाश मीणा ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की तथा हाथापाई करते हुए स्कूल से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद विद्यालय में भय का माहौल बनने का दावा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ शिक्षक छुट्टी लेकर घर चले गए। ******कक्षा में पहुंचकर छात्रा को डराने का आरोप****** इसी दौरान एक अन्य मामला सामने आया। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में दो छात्राओं के बीच एक दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर एक छात्रा का चाचा विद्यालय पहुंचा और सीधे कक्षा 12वीं में जाकर संबंधित छात्रा से कथित तौर पर अभद्रता की तथा उसे डराया-धमकाया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद छात्रा बाहर आई और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि विद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश की व्यवस्था है तो कोई व्यक्ति कक्षा तक कैसे पहुंच गया? *******छात्रा का हाथ पकड़ने और थप्पड़ मारने के प्रयास का भी आरोप****** ग्रामीणों के अनुसार इसी घटनाक्रम के दौरान नरेश मीणा नामक व्यक्ति के विद्यालय पहुंचने का भी आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने विद्यालय में पढ़ रही एक छात्रा का हाथ पकड़ा, गाली-गलौज की और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। छात्राओं द्वारा विरोध करने पर उनके सामने भी हाथ उठाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों के साथ इस तरह के कथित व्यवहार को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 50-60 ग्रामीण पहुंचे थाने लगातार सामने आए घटनाक्रम के विरोध में करीब 50-60 ग्रामीण छात्र-छात्राओं के साथ छीपाबड़ौद थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों में पूर्व डायरेक्टर हेमराज नागर, भीम आर्मी के आशीष रैगर सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस से विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। *****विद्यालय के पास शराब ठेका हटाने की मांग***** ग्रामीणों ने विद्यालय के समीप संचालित शराब ठेके को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उनका आरोप है कि ठेके के आसपास दिनभर लोगों का जमावड़ा रहता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि नशे में कुछ लोग छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे विद्यालय आने-जाने वाली बालिकाओं के लिए असहज माहौल बनता है। ग्रामीणों ने एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुन्तल को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के समीप से शराब ठेका हटाने की मांग की। साथ ही स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। *****राजनीतिक संरक्षण के आरोप, पुष्टि जांच में***** ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण विद्यालय में इस प्रकार की स्थिति बनने का दावा किया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। अब सवाल सिर्फ विवाद का नहीं, बच्चों की सुरक्षा का अमलावदा आली विद्यालय का पूरा घटनाक्रम अब केवल शिक्षक और ग्रामीणों के बीच विवाद तक सीमित नहीं है। स्कूल परिसर में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश, कक्षा तक पहुंचने का आरोप, छात्रा के साथ कथित अभद्रता और शिक्षकों को धमकी जैसे आरोप सीधे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस आरोपों की निष्पक्ष जांच करे और शिक्षा विभाग विद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा शिक्षकों के सुरक्षित कार्य वातावरण को लेकर स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे। ""’"''""""शिक्षा विभाग ने मांगी जांच रिपोर्ट मामले को लेकर छीपाबड़ौद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश भार्गव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पूरे घटनाक्रम की संपूर्ण जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। '''''''''''""""पुलिस ने भेजा जाप्ता, आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता अमलावदा आली विद्यालय भेजा गया। थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ''''''''कक्षा दसवीं का छात्र कृष्णा सहरिया बुधवार को चार पहिया वाहन लेकर विद्यालय आया था जिसे विद्यालय के अध्यापक शाहिद खान द्वारा वाहन लाने का मना किया गया था वही उच्च की उम्र नाबालिक होने के अनुसार लाइसेंस नहीं होने पर भी उसे बोला गया था। बाद में वाहन स्वामी स्कूल पहुंचने की जानकारी भी मिली है मैं 2 दिन से अवकाश पर था वही दूसरे दिन उक्त अध्यापक भी अवकाश पर रहा ऐसे में मामले की संपूर्ण जानकारी लेकर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी '''''''मुकेश मिणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमलावदा हाली4
- “वोट नहीं देंगे” सुनते ही भड़के सिंधिया! आवेदक से बोले- मुझसे इस भाषा का इस्तेमाल न करें गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान खेजरा रोड की समस्या को लेकर युवाओं ने उन्हें आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण/मरम्मत की समस्या दूर कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि आवेदन देने के दौरान युवाओं ने सिंधिया से कहा कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो “हम वोट नहीं देंगे।” यह बात सुनते ही सिंधिया के तेवर सख्त हो गए। वायरल वीडियो में सिंधिया आवेदक को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “इस भाषा का इस्तेमाल मुझसे न करें, सिर्फ निवेदन करें।” इसके बाद उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर आवेदन लेने और मामले को देखने की बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सिंधिया के तेवरों की चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे संवाद और घटना के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।1
- बारां- नन्ही जिंदगियों के इलाज में भोजन की कमी न बने बाधा, समिति ने थामी जिम्मेदारी बारां- नन्ही जिंदगियों के इलाज में भोजन की कमी न बने बाधा, समिति ने थामी जिम्मेदारी जून से अगस्त तक 873 परिजनों तक पहुँचाया भोजन, ₹17,460 की राशि हुई व्यय बारां। स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां द्वारा शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय के कुपोषित वार्ड में इलाजरत बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए नियमित रूप से निःशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। समिति द्वारा सुबह एवं शाम भोजन पहुँचाया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार के दौरान भोजन की परेशानी का सामना न करना पड़े। समिति के कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने बताया कि जून से अगस्त माह तक कुल 873 परिजनों तक भोजन पहुँचाया गया, जिस पर ₹17,460 की राशि व्यय हुई। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा सेवा की नियमित व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन खिचड़ी, खीर, फल आदि भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुपोषित वार्ड की इस सेवा के लिए समिति सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा स्वेच्छा से राशि प्रदान की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर शेष पूरा खर्च समिति द्वारा स्वयं वहन किया जाता है। आखिर शुरुआत कैसे हुई? समिति के प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि कुपोषित वार्ड में इलाजरत बच्चों के परिजनों को पूर्व में प्रतिदिन ₹225 की राशि नकद उपलब्ध करवाई जाती थी, जिससे वे भोजन सहित अन्य आवश्यक खर्च चला लेते थे। बाद में सरकार द्वारा योजना में बदलाव किया गया और इलाज के पश्चात राशि को बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाने जैसी व्यवस्था लागू हुई। उन्होंने बताया कि कई मरीजों के परिजन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण उपचार के दौरान भोजन एवं अन्य खर्चों को लेकर परेशान होने लगे। इसका असर बच्चों के इलाज पर भी पड़ने लगा और कुपोषित वार्ड के प्रभावित होने की स्थिति सामने आने लगी। इसी दौरान इसकी जानकारी समिति परिवार को मिली। समिति ने इस समस्या को समाज की समस्या ही नहीं, बल्कि अपनी स्वयं की जिम्मेदारी मानते हुए उसी दिन से बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था प्रारंभ की, जो आज भी निरंतर जारी है। दिनेश शर्मा ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध करवाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को यह विश्वास दिलाना है कि कठिन समय में समाज उनके साथ खड़ा है। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के भाव के साथ यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।3
- ❤️🙏 दिल से आभार एवं सम्मान 🙏❤️ श्योपुर से देवनारायण माता जी के झंडे लेकर यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं की बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से निस्वार्थ चाय सेवा करने का सौभाग्य मिला। ☕🚩इस पावन सेवा के लिए आज प्रमाण पत्र प्राप्त होना हमारे लिए बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है। ❤️🙏राम गोपाल जी, रामविलास जी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जी एवं मंत्री जी सहित सभी भाइयों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏🌹यह सम्मान सिर्फ बल्लू टी स्टॉल का नहीं, बल्कि सभी भाइयों के सहयोग, प्यार और सेवा भावना का सम्मान है। सेवा ही सच्ची भक्ति है। 🚩🙏 जय श्री देवनारायण जी महाराज ❤️🚩 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ #देवनारायण #माताजी #sheopur #मध्यप्रदेश #बल्लू #भाईचारा #photographychallenge #post #सम्मान #श्योपुर1
- अवैध आंकड़ों पर बिजली विभाग की कार्रवाई, कई जगहों से केबल जब्त कस्बाथाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अवैध आंकड़े हटाकर केबल जब्त की। जेईएन के निर्देश पर टीम ने जाटव बस्ती, बस स्टैंड, मुस्लिम मोहल्ला, ढीमराना बस्ती, पुराना दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की। अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की ओर भी अवैध कनेक्शन हटाए गए। कार्रवाई से अवैध कनेक्शन लेने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील की।1