Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभी नोट कीजिए, आप ड्यूटी पर हैं!” — किसानों का दर्द सुन कलेक्टर से बोले सिंधिया गुना में किसानों ने खाद की कमी और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शिकायतें सिंधिया के सामने रखीं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।
DRM INDIA NEWS TV
अभी नोट कीजिए, आप ड्यूटी पर हैं!” — किसानों का दर्द सुन कलेक्टर से बोले सिंधिया गुना में किसानों ने खाद की कमी और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शिकायतें सिंधिया के सामने रखीं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों को आवागमन में हो रही परेशानी ककरौआ/ठुनी क्षेत्र। ग्राम पंचायत ककरौआ एवं ग्राम पंचायत महोबा डमरों के बीच सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही है। ग्रामीण जनडेल गुर्जर, ग्राम कंचनपुर ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आए दिन वाहन रास्ते में फंस जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के दैनिक आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत एवं प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जल्द मरम्मत, गड्ढों की भराई एवं समतलीकरण का कार्य कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सके। खराब सड़क से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों को आवागमन में हो रही परेशानी ककरौआ/ठुनी क्षेत्र। ग्राम पंचायत ककरौआ एवं ग्राम पंचायत महोबा डमरों के बीच सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही है। ग्रामीण जनडेल गुर्जर, ग्राम कंचनपुर ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आए दिन वाहन रास्ते में फंस जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। खराब सड़क के कारण बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के दैनिक आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत एवं प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जल्द मरम्मत, गड्ढों की भराई एवं समतलीकरण का कार्य कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सके।1
- ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।1
- 13 राज्यों में लौटते मानसून का असर, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।1
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1
- जखौरा ग्राम पंचायत ननौरा के ग्राम पंचायत भवन में सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत भारत के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाये दी शुभकामनाएं जखौरा ग्राम पंचायत ननौरा के ग्राम पंचायत भवन में देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का 🪔 दिया जलाये दी शुभकामनाएं इस अफसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ननौरा अजब सिंह लोधी रोजगार सेवक कर्मचारी एवं गांव के लाभार्थी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर हार्दिक बधाई दी3
- बिल्कुल सत्य वचन पाखंडियों की पोल खोल दे जागो मेरे प्यारे साथियों ओबीसी एससी एसटी इन पाखंड जी को दान दक्षिणा देना बंद करो जो हिंदू मुस्लिम के नाम पर धंधा दलित पिछड़े आदिवासियों का शोषण करते हैं1
- खबर का असर: श्मशान घाट की बदहाली दूर, पंचायत ने करवाई सफाई कस्बाथाना में अस्पताल के पीछे स्थित श्मशान घाट की अव्यवस्थाओं को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर की साफ-सफाई करवा दी। ग्राम विकास अधिकारी जसराम ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान घाट परिसर में उगी झाड़ियों और खरपतवार की सफाई करवाई गई। सफाई के बाद परिसर अब साफ-सुथरा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्रवाई की सराहना की।1
- रीवा SGMH में अब खाना-पानी ले जाने पर भी रोक? महिला का वीडियो वायरल रोते हुए बोली- “खाना लेकर भी अंदर नहीं जाने दिया” रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे प्रवेश नियमों को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक महिला भावुक होकर आरोप लगाती दिखाई दे रही है कि मरीज के लिए खाना लेकर अस्पताल के अंदर जाने से भी उसे रोक दिया गया। वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि वह मरीज के लिए भोजन लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला इस दौरान काफी परेशान और भावुक नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो में घटना का पूरा संदर्भ और महिला को रोकने का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल को लेकर पहले से चल रहा विवाद SGMH में हाल ही में मोबाइल और वीडियोग्राफी को लेकर भी विवाद सामने आया था। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया था कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक है। वहीं, डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने एक मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट रखने और ICU में प्रवेश के लिए वैध गेट पास की व्यवस्था लागू करने की बात कही थी। अस्पताल परिसर में वीडियोग्राफी को भी नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया था। अब सवाल—खाना ले जाने पर रोक किस नियम के तहत? नए वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अस्पताल में बाहर से मरीज के लिए भोजन या पानी ले जाने पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध है? यदि ऐसा नियम लागू है, तो क्या इसकी जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से दी जा रही है? प्रशासन द्वारा हाल में अस्पताल में अटेंडेंट की संख्या नियंत्रित करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 8 सितंबर को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने SGMH का औचक निरीक्षण भी किया था और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। फिलहाल वायरल वीडियो में महिला के लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस विशेष वीडियो और भोजन-पानी को लेकर कथित रोक पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।1
- देहात पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 14.02 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 14.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान छोटू उर्फ आशिक खान को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.02 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना देहात पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया भी की जा सकती है। देहात पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 14.02 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना देहात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 14.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान छोटू उर्फ आशिक खान को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.02 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना देहात पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया भी की जा सकती है।2