logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परोडीह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा ⚽🏆 परोडीह। लंबे समय के अंतराल के बाद नव युवक संघ परोडीह की ओर से बेसिक स्कूल मैदान में 23 एवं 24 सितंबर को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान में पहुंचे। बताया गया कि नव युवक संघ परोडीह द्वारा प्रत्येक वर्ष 23 एवं 24 सितंबर को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन किसी कारणवश पिछले कुछ वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष पुनः प्रतियोगिता शुरू होने से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने अब हर वर्ष नियमित रूप से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान पर मुकाबले काफी रोमांचक रहे और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार राजेश एंड रितेश ब्रदर की टीम ने हासिल किया, जिसे 30 हजार रुपये नगद प्रदान किए गए। वहीं द्वितीय पुरस्कार कृष्णा ब्रदर को मिला, जिसे 20 हजार रुपये दिए गए। तृतीय पुरस्कार बी.एस. सुमन ब्रदर की टीम ने प्राप्त किया, जिसे 15 हजार रुपये तथा चौथा पुरस्कार अजय ब्रदर को मिला, जिसे 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आने वाले वर्षों में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जाएंगी।

9 hrs ago
user_Saranda News25
Saranda News25
पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
9 hrs ago

परोडीह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा ⚽🏆 परोडीह। लंबे समय के अंतराल के बाद नव युवक संघ परोडीह की ओर से बेसिक स्कूल मैदान में 23 एवं 24 सितंबर को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान में पहुंचे। बताया गया कि नव युवक संघ परोडीह द्वारा प्रत्येक वर्ष 23 एवं 24 सितंबर को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन किसी कारणवश पिछले कुछ वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष पुनः प्रतियोगिता शुरू होने से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने अब हर वर्ष नियमित रूप से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान पर मुकाबले काफी रोमांचक रहे और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार राजेश एंड रितेश ब्रदर की टीम ने हासिल किया, जिसे 30 हजार रुपये नगद प्रदान किए गए। वहीं द्वितीय पुरस्कार कृष्णा ब्रदर को मिला, जिसे 20 हजार रुपये दिए गए। तृतीय पुरस्कार बी.एस. सुमन ब्रदर की टीम ने प्राप्त किया, जिसे 15 हजार रुपये तथा चौथा पुरस्कार अजय ब्रदर को मिला, जिसे 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आने वाले वर्षों में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जाएंगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 37 गुम मोबाइल बरामद, चाईबासा पुलिस ने असली धारकों को सौंपे पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कुल 37 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई। बरामद सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को राजकुमार जयराजू प्रशिक्षु आईपीएस,पुलिस पदाधिकारी, सदर, बहामन टुटी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पूजा कुमारी की उपस्थिति में विधिवत सौंप दिया गया। बाईट : राजकुमार जयराजु, आईपीएस
    1
    37 गुम मोबाइल बरामद, चाईबासा पुलिस ने असली धारकों को सौंपे

पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कुल 37 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पूजा कुमारी के नेतृत्व में की गई।
बरामद सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को राजकुमार जयराजू प्रशिक्षु आईपीएस,पुलिस पदाधिकारी, सदर, बहामन टुटी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पूजा कुमारी की उपस्थिति में विधिवत सौंप दिया गया।
बाईट : राजकुमार जयराजु, आईपीएस
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    7 hrs ago
  • डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।
    1
    डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    10 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। लगातार बारिश से सरायकेला में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोर्ट परिसर में जलजमाव से परेशानी। सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों और बाजारों पर भी देखने को मिला। सरायकेला व्यवहार न्यायालय परिसर में बारिश का पानी जमा हो जाने से न्यायालय आने-जाने वाले जज, अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण परिसर में आवागमन प्रभावित रहा। न्यायालय परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में परेशानी देखी गई। वहीं, लगातार बारिश का असर सरायकेला के हाट बाजार पर भी साफ नजर आया। सामान्य दिनों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्रों से काफी कम संख्या में दुकानदार हाट बाजार पहुंचे। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी रही। इससे हाट बाजार में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर किए जाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।
    1
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से 
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
लगातार बारिश से सरायकेला में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोर्ट परिसर में जलजमाव से परेशानी।
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों और बाजारों पर भी देखने को मिला।
सरायकेला व्यवहार न्यायालय परिसर में बारिश का पानी जमा हो जाने से न्यायालय आने-जाने वाले जज, अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलजमाव के कारण परिसर में आवागमन प्रभावित रहा। न्यायालय परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों में परेशानी देखी गई।
वहीं, लगातार बारिश का असर सरायकेला के हाट बाजार पर भी साफ नजर आया। सामान्य दिनों की तुलना में दूर-दराज के क्षेत्रों से काफी कम संख्या में दुकानदार हाट बाजार पहुंचे। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी रही। इससे हाट बाजार में अपेक्षाकृत कम चहल-पहल देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर किए जाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    11 hrs ago
  • कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    2
    कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
किरण बाड़ा
सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    4
    सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 

"वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा 
सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • दारू दुकान में घुसा बंदर, उठा कर पी लिया एक क्वार्टर। रांची
    1
    दारू दुकान में घुसा बंदर, उठा कर पी लिया एक क्वार्टर। रांची
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    3 hrs ago
  • एस.एस. पब्लिक स्कूल निश्चिंतपुर, सोनुआ में ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित एस.एस. पब्लिक स्कूल निश्चिंतपुर, सोनुआ में ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित सोनुआ । एस.एस. पब्लिक स्कूल, निश्चिंतपुर, सोनुआ में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष श्री निशांत महतो, विद्यालय के सेक्रेटरी मुकेश महतो एवं कोऑर्डिनेटर केदारनाथ नायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की उन्नति के संकल्प के साथ किया गया।
    1
    एस.एस. पब्लिक स्कूल निश्चिंतपुर, सोनुआ में ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित


एस.एस. पब्लिक स्कूल निश्चिंतपुर, सोनुआ में ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित
सोनुआ । एस.एस. पब्लिक स्कूल, निश्चिंतपुर, सोनुआ में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे ‘नमामि भारतम–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रहित एवं जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष श्री निशांत महतो, विद्यालय के सेक्रेटरी मुकेश महतो एवं कोऑर्डिनेटर केदारनाथ नायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की उन्नति के संकल्प के साथ किया गया।
    user_Jay Kumar
    Jay Kumar
    Local News Reporter चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    10 hrs ago
  • कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, सांसद कालीचरण मुंडा ने रखी आधारशिला। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद और कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।
    1
    कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, सांसद कालीचरण मुंडा ने रखी आधारशिला।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद और  कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही।
कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया  दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य,  कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    4
    गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला 
गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।
के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं।
वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.