logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

6 hrs ago
user_AMIT
AMIT
गुमला, गुमला, झारखंड•
6 hrs ago

गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर

से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256

लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक

अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    4
    गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला 
गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।
के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं।
वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कोर्ट के आदेश पर दुन्दरिय चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, जमीन और चर्च पर अधिकार को लेकर GL व NW चर्च के समर्थक आमने-सामने, *कोर्ट के आदेश पर चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, दोनों पक्ष आमने-सामने* *दुन्दरिया चर्च के पास सुबह से जुटी भीड़, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात* गुमला गुमला शहर के सटे मिशन चौक स्थित दुन्दरिय चर्च में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही GL चर्च और NW चर्च के समर्थक बड़ी संख्या में चर्च के पास जुट गए। सुबह करीब छह बजे से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भारी बारिश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग मौके पर डटे रहे। जीएल चर्च के अनिल कुमार केरकेट्टा ने बताया कि वर्ष 1845 से यह जमीन ट्रस्ट की है। कुल 41 एकड़ जमीन में करीब 31 डिसमिल हिस्से में चर्च का निर्माण है। उन्होंने बताया कि गुमला कोर्ट से दखल-दिहानी का आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन NW चर्च के समर्थक जमीन और चर्च पर अपना अधिकार बताते हुए विरोध में सामने आ गए। प्रशासन ने NW चर्च के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दखल-दिहानी की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि पूर्वजों के समय से ही चर्च पर उनका अधिकार रहा है और उनके पूर्वजों ने चर्च का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि विवाद का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। वहीं जीएल के पक्ष का कहना था कि अब तक NW के लोगों ने बातचीत की पहल नहीं की। कोर्ट का आदेश आने के बाद कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी हरीश कुमार, महिला डीएसपी समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    कोर्ट के आदेश पर दुन्दरिय चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, जमीन और चर्च पर अधिकार को लेकर GL व NW चर्च के समर्थक आमने-सामने, 
*कोर्ट के आदेश पर चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, दोनों पक्ष आमने-सामने*
*दुन्दरिया चर्च के पास सुबह से जुटी भीड़, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात*
गुमला 
गुमला शहर के सटे मिशन चौक स्थित दुन्दरिय चर्च में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही GL चर्च और NW चर्च के समर्थक बड़ी संख्या में चर्च के पास जुट गए। सुबह करीब छह बजे से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भारी बारिश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग मौके पर डटे रहे।
जीएल चर्च के अनिल कुमार केरकेट्टा ने बताया कि वर्ष 1845 से यह जमीन ट्रस्ट की है। कुल 41 एकड़ जमीन में करीब 31 डिसमिल हिस्से में चर्च का निर्माण है। उन्होंने बताया कि गुमला कोर्ट से दखल-दिहानी का आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन NW चर्च के समर्थक जमीन और चर्च पर अपना अधिकार बताते हुए विरोध में सामने आ गए।
प्रशासन ने NW चर्च के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दखल-दिहानी की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि पूर्वजों के समय से ही चर्च पर उनका अधिकार रहा है और उनके पूर्वजों ने चर्च का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि विवाद का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।
वहीं जीएल के पक्ष का कहना था कि अब तक NW के लोगों ने बातचीत की पहल नहीं की। कोर्ट का आदेश आने के बाद कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है।
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी हरीश कुमार, महिला डीएसपी समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    2
    कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
किरण बाड़ा
सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    4
    सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 

"वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा 
सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से गुमला:-स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को मिलावटी और अस्वच्छ खानपान से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित आहार अपनाने पर बल दिया।  इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट रोड, गुमला स्थित "श्री रिद्धि डेयरी & क्रीमरी" का भी जायजा लिया। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाले दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे ताजा दूध,पनीर, खोवा, रबड़ी, मिल्क केक और मक्खन आदि की गुणवत्ता व रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आम उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    2
    स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  
कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  
वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से
गुमला:-स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  
कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  
वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को मिलावटी और अस्वच्छ खानपान से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित आहार अपनाने पर बल दिया।  
इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट रोड, गुमला स्थित "श्री रिद्धि डेयरी & क्रीमरी"  का भी जायजा लिया। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाले दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे ताजा दूध,पनीर, खोवा, रबड़ी, मिल्क केक और मक्खन आदि की गुणवत्ता व रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आम उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। ​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है। ​मुख्य बातें और दिशानिर्देश: ​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे। ​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे। ​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
    1
    रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है।
​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है।
​मुख्य बातें और दिशानिर्देश:
​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे।
​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे।
​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • आज से बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद करने का ऐलान, ग्रामीण हुए एकजुट* गुमला के घाघरा में हिंडाल्को कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के 11वें दिन गुरुवार रात तक झमाझम बारिश के बावजूद आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से क्षेत्र के विभिन्न खनन क्षेत्रों से निकलने वाले बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सेरेंदाग, बिमरला, कुजाम और अमतीपानी समेत सभी खनन क्षेत्रों से आने-जाने वाले बॉक्साइट ट्रकों को आंदोलन स्थल पर रोका जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उपायुक्त की मौजूदगी में हिंडाल्को के जीएम व अन्य अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू कराने की बात कही गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। 52 वर्षों से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। उनके पूर्वज भी सड़क की मांग करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। *केवल बॉक्साइट ट्रकों को रोका जाएगा* बैठक में आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान केवल बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन रोका जाएगा। अन्य वाहन, यात्री वाहन और आम लोगों के आवागमन को बाधित नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम शुरू होने और उनकी अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक बॉक्साइट परिवहन बंद रहेगा।
    1
    आज से बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद करने का ऐलान, ग्रामीण हुए एकजुट*
गुमला के घाघरा में हिंडाल्को कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के 11वें दिन गुरुवार रात तक झमाझम बारिश के बावजूद आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से क्षेत्र के विभिन्न खनन क्षेत्रों से निकलने वाले बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सेरेंदाग, बिमरला, कुजाम और अमतीपानी समेत सभी खनन क्षेत्रों से आने-जाने वाले बॉक्साइट ट्रकों को आंदोलन स्थल पर रोका जाएगा।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उपायुक्त की मौजूदगी में हिंडाल्को के जीएम व अन्य अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू कराने की बात कही गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। 52 वर्षों से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। उनके पूर्वज भी सड़क की मांग करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
*केवल बॉक्साइट ट्रकों को रोका जाएगा*
बैठक में आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान केवल बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन रोका जाएगा। अन्य वाहन, यात्री वाहन और आम लोगों के आवागमन को बाधित नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम शुरू होने और उनकी अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक बॉक्साइट परिवहन बंद रहेगा।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं* सदर थाना क्षेत्र के खोरा गांव निवासी 24 वर्षीय मंजीत दास ने बीती शाम घर में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विवाहित था उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी वोटर कार्ड बनवाने रांची गई थी। मंजीत खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, जिसके बाद फांसी लगा ली काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर ग्रामीण वेंटिलेटर से झाँककर देखें इसके बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं*
सदर थाना क्षेत्र के खोरा गांव निवासी 24 वर्षीय मंजीत दास ने बीती शाम घर में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विवाहित था उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी वोटर कार्ड बनवाने रांची गई थी। मंजीत खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, जिसके बाद फांसी लगा ली काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर ग्रामीण वेंटिलेटर से झाँककर देखें इसके बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.