logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। ​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है। ​मुख्य बातें और दिशानिर्देश: ​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे। ​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे। ​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

1 hr ago
user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
1 hr ago

रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। ​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है। ​मुख्य बातें और दिशानिर्देश: ​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे। ​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे। ​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है। ​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है। ​मुख्य बातें और दिशानिर्देश: ​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे। ​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे। ​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
    1
    रांची में भारी बारिश का अलर्ट: कल KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य
रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में रांची जिले को 'येलो जोन' में रखते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल, 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया है।
​यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी किया गया है।
​मुख्य बातें और दिशानिर्देश:
​शिक्षकों के लिए नियम: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी (Non-teaching staff) स्कूल की अवधि के दौरान ई-विद्यावाहिनी (e-Vidyavahini) पोर्टल पर अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करेंगे।
​परीक्षाओं पर फैसला: यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पूर्व से अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके आयोजन या स्थगन का अंतिम निर्णय संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार लेंगे।
​सख्त कार्रवाई की चेतावनी: आदेश का पालन न करने वाले किसी भी स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को भारी बारिश से होने वाली संभावित परेशानियों और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “नमामि भारतम” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगांव, कर्रा के प्रांगण में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने एक साथ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम लोगों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विद्यालय की ओर से कर्रा स्थित पी.एम. श्री यू.पी.जी. गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल तथा तिलमी स्थित पी.एम. श्री यू.पी.जी. उच्च विद्यालय खेल मैदान में भी एक ही समय पर “एक समय, एक लय, एक स्वर—वन्दे मातरम्” कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगांव में आयोजित कार्यक्रम में कच्चा-बारी पंचायत की मुखिया श्रीमती ज्योति मिंज, ग्राम प्रधान श्री जीदन मुंडा, वार्ड सदस्य किरण देवी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह, सभी दीदी-आचार्य, भैया-बहन, अभिभावक एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कुल 280 सदस्यों की सहभागिता रही। सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् के गायन से विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    1
    शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “नमामि भारतम” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार  को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगांव, कर्रा के प्रांगण में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने एक साथ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। 
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम लोगों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
विद्यालय की ओर से कर्रा स्थित पी.एम. श्री यू.पी.जी. गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल तथा तिलमी स्थित पी.एम. श्री यू.पी.जी. उच्च विद्यालय खेल मैदान में भी एक ही समय पर “एक समय, एक लय, एक स्वर—वन्दे मातरम्” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगांव में आयोजित कार्यक्रम में कच्चा-बारी पंचायत की मुखिया श्रीमती ज्योति मिंज, ग्राम प्रधान श्री जीदन मुंडा, वार्ड सदस्य किरण देवी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह, सभी दीदी-आचार्य, भैया-बहन, अभिभावक एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कुल 280 सदस्यों की सहभागिता रही। सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् के गायन से विद्यालय परिसर देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    1 hr ago
  • कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    2
    कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
किरण बाड़ा
सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    4
    सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 

"वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा 
सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    4
    गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
गुमला में 28 सितंबर से शुरू होगा एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान
रिपोर्ट:-अमित राज/गुमला 
गुमला:-सदर अस्पताल गुमला के सभागार में उपाधीक्षक डा अनुपम किशोर और यक्ष्मा पदाधिकारी डा के के मिश्रा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में “Intensified IEC Campaign 2026” के तहत एचआईवी/एड्स, सिफलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस-बी/सी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।
के के मिश्रा ने बताया किअभियान का उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और जांच की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही एचआईवी/एड्स नियंत्रण अधिनियम 2017, गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफलिस की जांच तथा संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, आईसीटीसी सदर अस्पताल, गुमला में अब तक कुल 290 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 256 लोग जीवित हैं, जबकि 34 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। जीवित मरीजों में 127 पुरुष, 113 महिलाएं, 10 पुरुष बच्चे और 6 महिला बच्चे शामिल हैं।
वर्ष 2026-27 में अप्रैल से सितंबर तक 11 नए एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं से संबंधित आंकड़ों में 26 जीवित जन्म, 6 गर्भपात/एमटीपी और 2 महिलाएं प्रसव की प्रतीक्षा में दर्ज हैं। बच्चों की रिपोर्ट में 26 बच्चों की जांच हुई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अनुपम किशोर ने बताया कि अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों, पंचायतों, उच्च शिक्षा संस्थानों, एनएससी/एनएसएस कैडेटों तथा कारागार में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सदर अस्पताल परिसर, पटेल चौक और बाजार टांड़ में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • CNG कनेक्शन नहीं होने से लोहरदगा के वाहन मालिक परेशान.😱 #shorts #shortvideo #cng #viralvideo #news
    1
    CNG कनेक्शन नहीं होने से लोहरदगा के वाहन मालिक परेशान.😱 #shorts #shortvideo #cng #viralvideo #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
    1
    🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    6 hrs ago
  • डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।
    1
    डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.