होलिका स्थल पर अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश, प्रशासन की पहल से बनी सहमति अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित शेखपुरा वार्ड नंबर-9 में होलिका स्थल पर अस्थायी रूप से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश प्रशासन द्वारा दिया गया है। उप जिलाधिकारी अकबरपुर के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। प्रशासन की मौजूदगी में हुई बातचीत के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि विपक्षी द्वारा किए गए अवैध व अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, जिससे सार्वजनिक व धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अकबरपुर तहसीलदार संतोष कुमार, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडे, तथा अकबरपुर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्डवासियों की ओर से भाजपा नेता व सभासद अतुल वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश, इंद्रेश प्रजापति, ज्ञानेंद्र वर्मा, राम सकल वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए संतोष व्यक्त किया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाएगा।

- Post by Vindhyavasini Yadav1
- अम्बेडकरनगर पालसी के नाम पर लाखो की ठगी दो दर्जन से ज्यादा लोग परेशान1
- आकाशवाणी 6. 2 2026 ई0 ‼️ शिकायत है ‼️ यह रोड जैसा की वीडियो में दिखाई दे रहा है, पूरी तरह से टूट चुका है। रास्ता उखाड़ खाबड़ है। गाड़ियां इसके ऊपर चलती है तो जंप करती हैं। दुर्घटनाएं होने का बराबर भय बना रहता है। "यह मार्ग ग्राम पंचायत भगवानपुर का है "। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर के उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार से यह मार्ग राजकीय विद्यालय से होते हुए करमैनी गांव से होते हुए आमी नदी सेतु से होते हुए खलीलाबाद की तरफ निकल जाता है , तथा कर्मयनी गांव से यह मार्ग बखिरा मेहदावल हाईवे में मिल जाता है। यह एक व्यापारिक मार्ग है। गांव के यात्रियों का आना-जाना इसी रास्ते से बना रहता है। छोटी गाड़ियां बड़ी गाड़ियां भी इसके ऊपर चलती है । गांव के जो लोग व्यापार करते हैं उनका आना-जाना इसी रास्ते से होता है। लेकिन इस रास्ते के ऊपर शासन प्रशासन मौन साधे हुए है।1
- जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला शिव दर्शन नगर, तितौवा हुआ में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में 9वां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह पावन धार्मिक आयोजन हनुमानगढ़ी मंदिर, शिव दर्शन नगर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत— 👉 दोपहर 3:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, 👉 जबकि शाम 6:00 बजे से भव्य आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक गुड्डू बाबा हैं, जबकि हनुमानगढ़ी मंदिर, तितौवा हुआ के महंत के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। श्रद्धा, भक्ति और आस्था से जुड़े इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।1
- आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान द्वारा रास्ते का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, इसी दौरान खैरघाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा असलहा निकालकर खुलेआम लहराने का दृश्य कैद हो गया। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति किया गया सेल्फ डिफेंस से रिलेटेड1
- जनपद मुख्यालय में कचरा संग्रहण व्यवस्था पर उठे सवाल, घनी आबादी के बीच जमा कूड़ा बना स्वास्थ्य के लिए ख़तरा अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित किए गए कचरे को मुख्य बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से एकत्र कर दिया जा रहा है, जिससे सुबह से लेकर कचरा उठने तक पूरे क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुर्गंध के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बाजार से गुजरने वाले राहगीरों और दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़ते कचरे से निकलने वाली दुर्गंध और बैक्टीरिया सांस संबंधी रोगों को भी जन्म दे सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है और नागरिकों से कचरे को अलग-अलग करके देने की अपील की जा रही है। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि कई बार कचरा उठाने वाली गाड़ियां समय से नहीं पहुंचतीं और जब पहुंचती भी हैं तो कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे समस्या यथावत बनी रहती है। नगर पालिका के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कचरा संग्रहण के लिए मुख्य आबादी वाले क्षेत्रों से बाहर उपयुक्त ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किए जाएंगे, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। वहीं स्थानीय निवासी और व्यापारी वर्ग इस मामले में त्वरित और ठोस सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था वैज्ञानिक और व्यवस्थित नहीं होगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।2
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- जनपद अम्बेडकरनगर थाना को0 आलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रा0 बीमावल मे बाबा साहेब की अंगुली को क्षतिग्रस्त किये जाने के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल :-1