जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे की अध्यक्षता में बीईओ, बीआरसी की समीक्षा बैठक छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों (बीआरसी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया भी उपस्थित थे। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के नामांकन की प्रगति, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, अपार आईडी निर्माण, सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, निःशुल्क साइकिल वितरण तथा अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विकासखंडवार विस्तार से समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुँच सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में विशेष गति लाने तथा सभी विभागीय तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक सुविधाएँ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा जिले की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान दें।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे की अध्यक्षता में बीईओ, बीआरसी की समीक्षा बैठक छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों (बीआरसी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया भी उपस्थित थे। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के नामांकन की प्रगति, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, अपार आईडी निर्माण, सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, निःशुल्क साइकिल वितरण तथा अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विकासखंडवार विस्तार से समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं
का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुँच सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में विशेष गति लाने तथा सभी विभागीय तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक सुविधाएँ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा जिले की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान दें।
- Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई1
- राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब, सिर्फ न्यूज़ नेशन 81 पर। सच, सवाल और संवाद—देखिए विशेष इंटरव्यू। युवा राजनीति की नई सोच, बेबाक सवाल और बेझिझक जवाब। सिवनी की सियासत पर खुलकर बोले यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष। विपक्ष की आवाज़ या भविष्य का नया चेहरा? देखिए एक्सक्लूसिव बातचीत। राजनीति के हर सवाल का सीधा जवाब,1
- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- 38 वर्षों की सेवा के बाद एएनएम श्रीमती निर्मला बोडखे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में एएनएम श्रीमती निर्मला बोडखे के 38 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। 13 अगस्त को उनके सम्मान में स्वल्पाहार एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।4
- कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्य में लापरवाही पर घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह के आयोजनों और मानसून व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।1
- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- बैतूल मौसम में आएं बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़1
- पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।1