logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुरुँगा खदान के लिए वन भूमि व्यपवर्तन प्रक्रिया तेज, अब केंद्र के फैसले पर नजर* धरमजयगढ़ - छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत पुसुंगा क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह प्रस्ताव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदनकर्ता मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा पुरुँगा भूमिगत कोयला खदान हेतु कुल 621.331 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें से लगभग 9.982 हेक्टेयर क्षेत्र में हेवन (भूमिगत संरचना) और अन्य अधोसंरचना कार्य प्रस्तावित हैं। राज्य शासन ने यह प्रस्ताव वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत तैयार कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्र को भेजा है। विभाग के अनुसार, प्रकरण को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है ! प्रस्ताव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंधन) की अनुशंसा के बाद राज्य शासन द्वारा अग्रेषित किया गया है। अब इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा। इस कदम के बाद क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय जनभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है, क्योंकि धरमजयगढ़ क्षेत्र पहले से ही कोल ब्लॉकों को लेकर संवेदनशील रहा है।

7 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
7 hrs ago
5a311aac-8443-4c23-a9cf-7762252858d3

*पुरुँगा खदान के लिए वन भूमि व्यपवर्तन प्रक्रिया तेज, अब केंद्र के फैसले पर नजर* धरमजयगढ़ - छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत पुसुंगा क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह प्रस्ताव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदनकर्ता मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा पुरुँगा भूमिगत कोयला खदान हेतु कुल 621.331 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें से लगभग 9.982 हेक्टेयर क्षेत्र में हेवन (भूमिगत संरचना) और अन्य अधोसंरचना कार्य प्रस्तावित हैं। राज्य शासन ने यह प्रस्ताव वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत तैयार कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्र को भेजा है। विभाग के अनुसार, प्रकरण को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है ! प्रस्ताव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंधन) की अनुशंसा के बाद राज्य शासन द्वारा अग्रेषित किया गया है। अब इस पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा। इस कदम के बाद क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय जनभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है, क्योंकि धरमजयगढ़ क्षेत्र पहले से ही कोल ब्लॉकों को लेकर संवेदनशील रहा है।

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    5 hrs ago
  • यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद… जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
    1
    यूपी जा रही टोयोटा इलियट कार कार से 113 किलो गांजा बरामद…
जशपुर। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायगढ़ और जशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि 12 अप्रैल को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टोयोटा इलियट कार क्रमांक डीएल-3सीबी-5298 में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और इसकी सूचना जशपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। जशपुर पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया, जिसके बाद तस्करों की कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवार दो संदिग्धों को हिरासत में
ले लिया।
कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में खाखी रंग की टेप से लिपटे हुए कुल 108 पैकेट मिले, जिनका वजन 112 किलो 770 ग्राम (लगभग 113 किलो) पाया गया। बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 56 लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी वैशाली, बिहार, वर्तमान पता लोनावाला पुणे) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पत्थलगांव में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे और लैलूंगा पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • फॉर you
    1
    फॉर you
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by पत्रकारिकता
    1
    Post by पत्रकारिकता
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • चलती बस बनी नशीली कफ सिरप तस्करी का जरिया, तपकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई क डँ 96,720 कीमत की 480 नग (४8 लीटर) प्रतिबंधित onrex नशीली कफ सिरप बरामद " जशपुर से रायगढ़़ जा रही वासुदेव यात्री बस की थाना तपकरा पुलिस ने 10.04.2026 की रात्रि करीब 11:45 बजे मेन रोड पर नाकाबंदी कर तलाशी ली। बस की डिक्की में रखे झोलों से प्रतिबंधित कफ सिरप मिलने पर ड्राइवर, कंडक्टर व खलासी को गिरफ्तार किया गया ४ आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट धारा 21१(c) के तहल अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपीगण भोला राम (४६ वर्ष) - ग्राम कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिल जशपर - ड्राइवर बसत पटेल (33 वर्ष) ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ - कडक्टर सतीश कुमार चौहान (4५ वर्ष) - ग्राम नैला जूना तलाब थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा - खलासी पूछताछ में कफ सिरप गया (बिहार) से लाना बताया गया, मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी तस्करी में प्रयुक्त बस क्रमाक CG-13-Q-1800 भी जप्त।
    1
    चलती बस बनी नशीली कफ सिरप तस्करी का जरिया, तपकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई क
डँ 96,720 कीमत की 480 नग (४8 लीटर) प्रतिबंधित onrex नशीली कफ सिरप बरामद
" जशपुर से रायगढ़़ जा रही वासुदेव यात्री बस की थाना तपकरा पुलिस ने 10.04.2026 की रात्रि करीब 11:45 बजे मेन रोड पर नाकाबंदी कर तलाशी ली।
बस की डिक्की में रखे झोलों से प्रतिबंधित कफ सिरप मिलने पर ड्राइवर, कंडक्टर व खलासी को गिरफ्तार किया गया
४ आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट धारा 21१(c) के तहल अपराध पंजीबद्ध
गिरफ्तार आरोपीगण
भोला राम (४६ वर्ष) - ग्राम कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिल जशपर - ड्राइवर
बसत पटेल (33 वर्ष) ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ - कडक्टर
सतीश कुमार चौहान (4५ वर्ष) - ग्राम नैला जूना तलाब थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा - खलासी
पूछताछ में कफ सिरप गया (बिहार) से लाना बताया गया, मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी
तस्करी में प्रयुक्त बस क्रमाक CG-13-Q-1800 भी जप्त।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला अधिकारी मौन
    1
    बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला 
अधिकारी मौन
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    19 hrs ago
  • geet वही andaj नया
    1
    geet वही andaj नया
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by Santosh Kumar
    1
    Post by Santosh Kumar
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.