Shuru
Apke Nagar Ki App…
बौसी में सेवा की मिसाल: 250 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज बांका जिले के बौसी में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉ. भगवान दास एवं लायंस क्लब ऑफ बौसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एवं नगर अध्यक्ष कोमल भारती द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। 💙
Bounsi Diary
बौसी में सेवा की मिसाल: 250 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज बांका जिले के बौसी में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉ. भगवान दास एवं लायंस क्लब ऑफ बौसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एवं नगर अध्यक्ष कोमल भारती द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। 💙
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका -में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कदाचार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। 👉 साफ संदेश—इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।1
- चांदन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के भैरोगंज बाजार अवस्थित न्यू काली मंदिर परिसर में विधिवत कलश शोभायात्रा के साथ मद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सिर पर कलश लेकर निकाली गई शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।स्वर्गीय छत्रूदास के पुत्र एवं उतरी बार्ने पंचायत के भूतपूर्व मुखिया पप्पू दास के सौजन्य से आयोजित इस सात दिवसीय कथा में कथावाचक पंडित आचार्य चंदन पांडेय एवं अनुज रंजन पांडेय द्वारा धार्मिक प्रसंगों का सरस एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।कथा के चौथे दिन अजामिल एवं गणिका प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसमें भगवान नाम-स्मरण की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही बाल गोपाल जन्मोत्सव का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए।बाल गोपाल जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलने वाली कथा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल होकर भक्ति में लीन हैं। कथा के दौरान भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है तथा आरती के समय श्रद्धालु भक्ति में झूम उठते हैं।आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ से पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में सराबोर हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।1
- Post by N.k.choudhary1
- “आखिर किस दर्द ने छीनी निशा की मुस्कान? शादी के 6 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम”1
- तारापुर प्रखंड के खैरा डोरॉय स्थित कौची नाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को श्री श्री 108 अखंड रामधुन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकली कलश शोभायात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा विषय स्कूल परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची, जहां जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं का शरबत से स्वागत किया गया। अखंड रामधुन का उद्घाटन रोहित चौधरी ने किया। आयोजन समिति के अनुसार 48 घंटे का रामधुन 12 अप्रैल तक चलेगा तथा भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे।1
- Post by THE LIVE1
- बिहार बांका -बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्युत विपत्र (बिजली बिल) और अन्य बिजली से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर लगाया जा रहा है। 🕚 समय: पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक 📍 स्थान: अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय इस शिविर में बिल की गड़बड़ी, मीटर समस्या, कनेक्शन सहित अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। 👉 ध्यान दें: यह विशेष सुविधा केवल अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध है, इसलिए समय रहते अपनी समस्या का निपटारा जरूर कराएं।1
- फारबिसगंज मामला मानवता के लिए शर्मसार, तमस बिन भीड़ बचा सकता था पिकअप चालक नबी हुसैन को, ऐसे हत्यारे को सजा देना एडवोकेट का प्रतिक्रिया1
- मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से शादी का भरोसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में मारपीट व धमकी देने लगा। पहले भी इस मामले में थाना स्तर पर समझौता कराया गया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बताया जाता है कि हाल ही में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को रास्ते में रोककर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने दोबारा थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि मामले में कांड संख्या दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1