मद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने किया रसपान, अजामिल-गणिका प्रसंग में भावविभोर हुए चांदन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के भैरोगंज बाजार अवस्थित न्यू काली मंदिर परिसर में विधिवत कलश शोभायात्रा के साथ मद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सिर पर कलश लेकर निकाली गई शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।स्वर्गीय छत्रूदास के पुत्र एवं उतरी बार्ने पंचायत के भूतपूर्व मुखिया पप्पू दास के सौजन्य से आयोजित इस सात दिवसीय कथा में कथावाचक पंडित आचार्य चंदन पांडेय एवं अनुज रंजन पांडेय द्वारा धार्मिक प्रसंगों का सरस एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।कथा के चौथे दिन अजामिल एवं गणिका प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसमें भगवान नाम-स्मरण की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही बाल गोपाल जन्मोत्सव का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए।बाल गोपाल जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलने वाली कथा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल होकर भक्ति में लीन हैं। कथा के दौरान भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है तथा आरती के समय श्रद्धालु भक्ति में झूम उठते हैं।आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ से पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में सराबोर हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

- चांदन प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय चांदन के सभागार में शनिवार को बाल संसद एवं मीना मंच का चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ1
- बिहार बौंसी/बांका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय गुरुदयाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल गुरुदयाल सिंह को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by N.k.choudhary1
- मोबाइल में अनजान ऐप डाउनलोड न करें बैंक से जुड़े SMS और नोटिफिकेशन हमेशा चेक करें UPI AutoPay और Mandate को समय-समय पर देखें SIM अचानक बंद हो जाए तो तुरंत ऑपरेटर से संपर्क करें किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर तुरंत बैंक और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर शिकायत करें1
- बौंसी/बांका:- बौंसी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भागलपुर - हंसडीहा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय गुरुदयाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सांझोतरी गांव निवासी रतन सिंह के पुत्र गुरुदयाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुदयाल सिंह जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।2
- बांका जिले के बौसी में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 250 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। डॉ. भगवान दास एवं लायंस क्लब ऑफ बौसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एवं नगर अध्यक्ष कोमल भारती द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। 💙1
- तारापुर प्रखंड के खैरा डोरॉय स्थित कौची नाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को श्री श्री 108 अखंड रामधुन एवं यज्ञशाला निर्माण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकली कलश शोभायात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा विषय स्कूल परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची, जहां जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं का शरबत से स्वागत किया गया। अखंड रामधुन का उद्घाटन रोहित चौधरी ने किया। आयोजन समिति के अनुसार 48 घंटे का रामधुन 12 अप्रैल तक चलेगा तथा भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे।1
- बिहार बांका -में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कदाचार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। 👉 साफ संदेश—इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।1