logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरर थाना अंतर्गत कन्हारपुरी में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार 27 जुलाई शाम 7 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार थाना कोरर पुलिस ने ग्राम कन्हारपुरी के नदी किनारे जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,400 नकद, 52 ताश के पत्ते, 7 मोटरसाइकिल, ग्रीन नेट और दो मोमबत्तियां जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में गंगाराम निषाद (गौरगांव), हेमंत साहू (पेटोली), वेदप्रकाश (कन्हारपुरी), खिलेगा उर्फ खिलावन नायक (कन्हारपुरी), महेश बघेल (आयराभाट), धर्मेंद्र प्रधान (देवरी), चोगन भोयर (कन्हारपुरी), सितेश्वर उर्फ सीनू कुंजाम (बागोडार) तथा फरसराम (देवरी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। ,

17 hrs ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
17 hrs ago

कोरर थाना अंतर्गत कन्हारपुरी में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार 27 जुलाई शाम 7 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार थाना कोरर पुलिस ने ग्राम कन्हारपुरी के नदी किनारे जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,400 नकद, 52 ताश के पत्ते, 7 मोटरसाइकिल, ग्रीन नेट और दो मोमबत्तियां जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में गंगाराम निषाद (गौरगांव), हेमंत साहू (पेटोली), वेदप्रकाश (कन्हारपुरी), खिलेगा उर्फ खिलावन नायक (कन्हारपुरी), महेश बघेल (आयराभाट), धर्मेंद्र प्रधान (देवरी), चोगन भोयर (कन्हारपुरी), सितेश्वर उर्फ सीनू कुंजाम (बागोडार) तथा फरसराम (देवरी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। ,

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
    1
    *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰*

अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
*✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰*
अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा भानुप्रतापपुर/कांकेर गौ माता के सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कांकेर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। अभियानकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कांकेर जिला कलेक्टर को सौंपा। क्या है मांगें अभियान से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि: 1. गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध का कानून बने 2. गौशालाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए 3. गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून और पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं 4. गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को रोजगार मिले ज्ञापन किसे सौंपा गया कांकेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियानकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन देश के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने "गौ माता की जय" के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। आयोजकों ने कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो अभियान को और तेज किया जाएगा।
    3
    कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा

कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा
भानुप्रतापपुर/कांकेर
गौ माता के सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कांकेर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। अभियानकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कांकेर जिला कलेक्टर को सौंपा।
क्या है मांगें
अभियान से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि:
1.  गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध का कानून बने
2.  गौशालाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए 
3.  गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून और पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं
4.  गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को रोजगार मिले
ज्ञापन किसे सौंपा गया
कांकेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन  माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियानकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन देश के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जा रहा है।
अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने "गौ माता की जय" के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
आयोजकों ने कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो अभियान को और तेज किया जाएगा।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कौंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया। देशभर के अधिकारियों के बीच हुए मूल्यांकन में उन्होंने टॉप-5 में स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर प्रस्तुत उनकी कार्ययोजना को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। यह प्रमाण पत्र और उपलब्धि न केवल पंकज चंद्रा की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
    1
    कौंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया। देशभर के अधिकारियों के बीच हुए मूल्यांकन में उन्होंने टॉप-5 में स्थान हासिल किया।

प्रशिक्षण के दौरान केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर प्रस्तुत उनकी कार्ययोजना को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। यह प्रमाण पत्र और उपलब्धि न केवल पंकज चंद्रा की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन BJP’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    4
    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन BJP’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
    3
    गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। 
गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में ▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। ▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। ▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग। 3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)। जप्त सामग्री : 1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर। 2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)।
जप्त सामग्री :
1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    19 min ago
  • जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक 27 जुलाई दोपहर लगभग दो बजे आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह की रिहर्सल 2 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर शहीद हुए जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
    1
    जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक
27 जुलाई दोपहर लगभग दो बजे आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह की रिहर्सल 2 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर शहीद हुए जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल 27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
    1
    शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल
27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.