Shuru
Apke Nagar Ki App…
*✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
सतभक्ति संदेश
*✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव जिले के फरसगांव में थाना बड़ेडोंगर के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग चौपाल में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फरसगांव के एसडीएम श्री अशवन कुमार पूसाम की उपस्थिति में ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भूमि संबंधी विवादों की जानकारी भी ली गई। खुशी की बात यह रही कि वर्तमान में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने की बात सामने आई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। सहयोग चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- 27 जुलाई, 2015 की शाम शिलांग में ऐसा क्या हुआ था, जिसने सिर्फ एक महान इंसान की मौत नहीं, बल्कि हमारी सोच पर एक बड़ा सवाल छोड़ दिया? इस घटना ने हमें मिसाइल मैन की सादगी, आज के सिस्टम और गायब होते सवालों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। पूरी कहानी और कड़वा सच जानने के लिए वीडियो देखें।1
- थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पिछले दो महीनों के दौरान नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से साइकल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन जंघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नेवई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 06 नग रेंजर साइकल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है। प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने लगभग दो महीनों में नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा एवं तेलगूपारा मरोदा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 06 नग साइकल चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई साइकलें बरामद की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, चोरी गई साइकल का बिल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल साहू, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं साइकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।1
- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा और रायपुर जिला ग्रामीण संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक प्रेम साधवानी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 136वीं कड़ी सुनी। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और प्रत्येक नागरिक से अपनी मां के सम्मान और प्रकृति की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की छोटी-छोटी पहल मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनती हैं और यही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, तकनीक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया और स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। जब 140 करोड़ देशवासी एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ते हैं, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।1
- *सुकमा में बस स्टैंड को व्यवस्थित करने कई परिवर्तन किए गए ऑटो स्टैंड के लिए अलग की जा रही है स्टैंड की व्यवस्था जिला सुकमा* सुकमा बस स्टैंड में बेतहाशा खड़े ऑटो से लोगों के आवागमन होती थी दिक़्क़तें ऑटो को व्यवस्थित किए जाने का कार्य जारी ऑटो चालकों से बैठक के बाद लिया गया निर्णय जिसका ऑटो चालक कर रहे हैं विरोध1
- कोरर थाना अंतर्गत कन्हारपुरी में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार 27 जुलाई शाम 7 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार थाना कोरर पुलिस ने ग्राम कन्हारपुरी के नदी किनारे जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 11,400 नकद, 52 ताश के पत्ते, 7 मोटरसाइकिल, ग्रीन नेट और दो मोमबत्तियां जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में गंगाराम निषाद (गौरगांव), हेमंत साहू (पेटोली), वेदप्रकाश (कन्हारपुरी), खिलेगा उर्फ खिलावन नायक (कन्हारपुरी), महेश बघेल (आयराभाट), धर्मेंद्र प्रधान (देवरी), चोगन भोयर (कन्हारपुरी), सितेश्वर उर्फ सीनू कुंजाम (बागोडार) तथा फरसराम (देवरी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। ,1
- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास में एक वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं को POCSO अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, शिक्षा के अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम का मुख्य संदेश "जागरूक बेटी, सुरक्षित बेटी" था। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना था ताकि वे अपने अधिकारों को जान सकें और सुरक्षित रह सकें।1
- पूर्व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के अविनाश सिंह की वजह से भूमाफिया और सटोरिया बच गए थे। सरकारी और निजी जमीन बेचने वाले और सट्टे का पैसा जमीन में लगाने वाले 1000 करोड़ के आसमी राजकुमार भीखवानी को भी संरक्षण मिला था। इस तरह के पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा विभाग कलंकित होता है। लोगों की मांग है कि गृहमंत्री और DGP साहब से निवेदन है कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।1
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण, 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक सिकलसेल के मरीज को अस्पताल नहीं पहुँचाया। मजबूर परिवार को मरीज को पिकअप वाहन में लाना पड़ा। घटना के अनुसार, रायपुर के औद्गी इलाके में एक सिकलसेल के मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। परिवार ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार, परिवार को मजबूरी में मरीज को अपनी पिकअप वाहन में लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है और लोगों में रोष व्याप्त है।1