logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव जिले के फरसगांव में थाना बड़ेडोंगर के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग चौपाल में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फरसगांव के एसडीएम श्री अशवन कुमार पूसाम की उपस्थिति में ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भूमि संबंधी विवादों की जानकारी भी ली गई। खुशी की बात यह रही कि वर्तमान में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने की बात सामने आई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। सहयोग चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।

19 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

कोंडागांव जिले के फरसगांव में थाना बड़ेडोंगर के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग चौपाल में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फरसगांव के एसडीएम श्री अशवन कुमार पूसाम की उपस्थिति में ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भूमि संबंधी विवादों की जानकारी भी ली गई। खुशी की बात यह रही कि वर्तमान में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने की बात सामने आई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। सहयोग चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कौंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया। देशभर के अधिकारियों के बीच हुए मूल्यांकन में उन्होंने टॉप-5 में स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर प्रस्तुत उनकी कार्ययोजना को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। यह प्रमाण पत्र और उपलब्धि न केवल पंकज चंद्रा की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
    1
    कौंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया। देशभर के अधिकारियों के बीच हुए मूल्यांकन में उन्होंने टॉप-5 में स्थान हासिल किया।

प्रशिक्षण के दौरान केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर प्रस्तुत उनकी कार्ययोजना को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। यह प्रमाण पत्र और उपलब्धि न केवल पंकज चंद्रा की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
    1
    *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰*

अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
*✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰*
अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन BJP’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    4
    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन BJP’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा भानुप्रतापपुर/कांकेर गौ माता के सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कांकेर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। अभियानकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कांकेर जिला कलेक्टर को सौंपा। क्या है मांगें अभियान से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि: 1. गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध का कानून बने 2. गौशालाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए 3. गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून और पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं 4. गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को रोजगार मिले ज्ञापन किसे सौंपा गया कांकेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियानकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन देश के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने "गौ माता की जय" के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। आयोजकों ने कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो अभियान को और तेज किया जाएगा।
    3
    कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा

कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा
भानुप्रतापपुर/कांकेर
गौ माता के सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कांकेर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। अभियानकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कांकेर जिला कलेक्टर को सौंपा।
क्या है मांगें
अभियान से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि:
1.  गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध का कानून बने
2.  गौशालाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए 
3.  गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून और पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं
4.  गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को रोजगार मिले
ज्ञापन किसे सौंपा गया
कांकेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन  माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियानकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन देश के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जा रहा है।
अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने "गौ माता की जय" के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
आयोजकों ने कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो अभियान को और तेज किया जाएगा।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • इस वीडियो में प्रकृति को बचाने की बात नहीं है... यह उस सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश है, जिसे हम हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' पर दोहराते हैं। 3 मिनट 48 सेकंड। अंत तक सुनिए... क्योंकि आख़िरी सवाल शायद कई रातों की नींद छीन ले। —तीसरी आँख 👁️
    1
    इस वीडियो में प्रकृति को बचाने की बात नहीं है...
यह उस सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश है, जिसे हम हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस' पर दोहराते हैं।
3 मिनट 48 सेकंड। अंत तक सुनिए... क्योंकि आख़िरी सवाल शायद कई रातों की नींद छीन ले।

—तीसरी आँख 👁️
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
    3
    गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। 
गरियाबंद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजिम विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू और मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा 29 जुलाई 2026 आषाढ़ पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। जिला गरियाबंद में भी यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा l उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन देशभर के 51000 स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश, जिला और गांव स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संत संपर्क अभियान, छात्रावास संवाद और रविदास से जुड़े प्रमुख स्थलों का विकास भी किया जाएगा। अमित चिमनानी ने सभी समाजों, संत-महात्माओं और सामाजिक संगठनों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोंडागांव जिले के फरसगांव में थाना बड़ेडोंगर के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग चौपाल में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फरसगांव के एसडीएम श्री अशवन कुमार पूसाम की उपस्थिति में ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भूमि संबंधी विवादों की जानकारी भी ली गई। खुशी की बात यह रही कि वर्तमान में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने की बात सामने आई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। सहयोग चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    कोंडागांव जिले के फरसगांव में थाना बड़ेडोंगर के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग चौपाल में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में फरसगांव के एसडीएम श्री अशवन कुमार पूसाम की उपस्थिति में ग्रामीणों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भूमि संबंधी विवादों की जानकारी भी ली गई। खुशी की बात यह रही कि वर्तमान में किसी प्रकार का विवाद नहीं होने की बात सामने आई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित कर जन-जागरूकता बढ़ाना था। सहयोग चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि वह ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझने और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल 27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
    1
    शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल
27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.