Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल 27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
Ashish parihar
शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल 27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कैसे हुई?✰* अवश्य देखिए पूरी वीडियो *SA NEWS* YouTube Channel पर1
- कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा कांकेर/भानुप्रतापपुर में "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" का द्वितीय चरण, राष्ट्रपति से PM तक को ज्ञापन सौंपा भानुप्रतापपुर/कांकेर गौ माता के सम्मान और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर "देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान" के द्वितीय चरण के तहत रविवार को कांकेर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। अभियानकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कांकेर जिला कलेक्टर को सौंपा। क्या है मांगें अभियान से जुड़े लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि: 1. गौ हत्या पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध का कानून बने 2. गौशालाओं को आर्थिक सहायता बढ़ाई जाए 3. गौ तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून और पुलिस को विशेष अधिकार दिए जाएं 4. गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों को रोजगार मिले ज्ञापन किसे सौंपा गया कांकेर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। अभियानकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन देश के सभी जिलों में एक साथ सौंपा जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने "गौ माता की जय" के नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। आयोजकों ने कहा कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो अभियान को और तेज किया जाएगा।3
- कौंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 'हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया। देशभर के अधिकारियों के बीच हुए मूल्यांकन में उन्होंने टॉप-5 में स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर प्रस्तुत उनकी कार्ययोजना को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। यह प्रमाण पत्र और उपलब्धि न केवल पंकज चंद्रा की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।1
- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम वे कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांदर नृत्य और आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि ‘ज्वाइन BJP’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और युवा वर्ग भी भाजपा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, मंडल प्रभारी वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल टिकरिहा के फरसगांव आगमन और कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।4
- थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पिछले दो महीनों के दौरान नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से साइकल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन जंघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नेवई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 06 नग रेंजर साइकल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है। प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने लगभग दो महीनों में नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा एवं तेलगूपारा मरोदा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 06 नग साइकल चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई साइकलें बरामद की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, चोरी गई साइकल का बिल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल साहू, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं साइकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।1
- मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने सुनी मन की बात मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा मन की बात प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम : योगिता सिन्हा नवापारा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के 136 वे एपिसोड का संबोधन टीवी चैनल के माध्यम से सुना। संबोधन पश्चात भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11:00 बजे का समय देश के करोड़ों लोगों के लिए खास होता है। इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये आज एक बार फिर प्रधानमंत्री देशवादियों से सीधे सवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। इस एपीसोड में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत एवं रक्षा ताकत से लेकर जल संरक्षण तक की बात की। पिछले कई सालों में मन की बात सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाज,शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और देशभर के प्रेरणादायक लोगों की कहानियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है। यही कारण है कि हर नए एपिसोड से लोगों के बीच या उत्सुकता रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर जिक्र करेंगे और देश को क्या नया संदेश देंगे। मन की बात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसार भारती द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से कराए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि इस कार्यक्रम में कम से कम एक बार सुनने वालों की संख्या 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अध्ययन के मुताबिक देश के लगभग 96% आबादी इस कार्यक्रम से परिचित हैं। मन की बात सुनने प्रेम साधवानी, पूजा सायरानी, रोशनी साहू, योगेश्वरी साहू, भावना यादव, तुषार साहू उपस्थित रहे।2
- जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक 27 जुलाई दोपहर लगभग दो बजे आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। समारोह की रिहर्सल 2 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर शहीद हुए जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।1
- शहर में भटककर पहुंचे हिरण की सड़क हादसे में हुई मौत,वीडियो वायरल 27 जुलाई दोपहर 1 मिली जानकारी अनुसार जंगल से भटककर शहर पहुंचे एक हिरण की आज सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।जिसका वीडियो वायरल। जानकारी के अनुसार, हिरण फायर ब्रिगेड की झील के पास छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन हिरण घबराकर भाग निकला और घड़ी चौक के पास एक कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हिरण को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के नंबर के आधार पर कार मालिक को भी बुलाया गया है।।जिसका वीडियो वायरल।1