बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कैलाश बस, एक की मौत, एक गंभीर कई यात्री भी घायल सीधी से भुईमाड़ जा रही बस परासी गांव में दुर्घटनाग्रस्त, बस यात्रियों के भी घायल होने की सूचना* सीधी/सिंगरौली। शनिवार शाम करीब 5 बजे सिंगरौली जिले के परासी गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी से भुईमाड़ जा रही कैलाश बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि दूसरे का पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बस में सवार यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति बंजारी गांव के बताए जा रहे हैं। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में बस पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। (घटना में मृतक, घायलों और बस यात्रियों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।)
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कैलाश बस, एक की मौत, एक गंभीर कई यात्री भी घायल सीधी से भुईमाड़ जा रही बस परासी गांव में दुर्घटनाग्रस्त, बस यात्रियों के भी घायल होने की सूचना* सीधी/सिंगरौली। शनिवार शाम करीब 5 बजे सिंगरौली जिले के परासी गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी से भुईमाड़ जा रही कैलाश बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर
सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि दूसरे का पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बस में सवार यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति बंजारी गांव के बताए जा रहे हैं। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में बस पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। (घटना में मृतक, घायलों और बस यात्रियों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।)
- ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली जिले से निकल के आ रही है। मां धनौजा देवी मंदिर भी नहीं रहा सुरक्षित, दरवाजा तोड़कर चोरी। घटना के बाद रात्रि गश्त को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, चोरों की तलाश पुलिस के लिए चुनौती। सिंगरौली/ नगर परिषद सरई स्थित मां धनौजा देवी मंदिर में दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि रात्रि गश्त में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह पुलिस जांच का विषय है। मंदिर में चोरी की घटना ने थाना प्रभारी सरई के सामने आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा करने की चुनौती रख दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच किए जाने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने तथा चोरी की गई सामग्री की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। चोरी में कितनी संपत्ति गई है और घटना को किसने अंजाम दिया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट मोहम्मद इमरान।1
- देवसर में जगह-जगह रेत का अवैध भंडारण! मजौना, सुअरह और बासा में बेखौफ कारोबार, माइनिंग टीम की कार्रवाई बेअसर देवसर में जगह-जगह रेत का अवैध भंडारण! मजौना, सुअरह और बासा में बेखौफ कारोबार, माइनिंग टीम की कार्रवाई बेअसर1
- फोन पर बात करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा देखे news 24पर1
- मुझे मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिला है। इससे मुझे आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद देती हूं:- शीतल गुप्ता,जिला शहडोल1
- जिला पंचायत मऊगंज जनपद पंचायत मऊगंज गांव मऊगंज ंंंंंंंं1
- ये लोग शायद वायरल विधायक क्षेत्र से तालुक रखते हैं, जहां अमर रहे और जिंदाबाद को भी एक ही भाषा मान लिया जाता है। लगता है इन दिनों ड्रेनिंग कुछ ज्यादा ही मिल गई है, तभी शब्दों के अर्थ और संदर्भ दोनों की छुट्टी हो गई है। खैर…लोगों ने कहा नारे वही अच्छे लगते हैं, जिनका मतलब भी समझ में आता हो।1
- बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कैलाश बस, एक की मौत, एक गंभीर कई यात्री भी घायल सीधी से भुईमाड़ जा रही बस परासी गांव में दुर्घटनाग्रस्त, बस यात्रियों के भी घायल होने की सूचना* सीधी/सिंगरौली। शनिवार शाम करीब 5 बजे सिंगरौली जिले के परासी गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी से भुईमाड़ जा रही कैलाश बस बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत होने की खबर है, जबकि दूसरे का पैर टूटने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बस में सवार यात्रियों के भी घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति बंजारी गांव के बताए जा रहे हैं। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में बस पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घायलों की वास्तविक संख्या की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। (घटना में मृतक, घायलों और बस यात्रियों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।)3
- सुलियरी कोल माइंस में अडानी ऑफिस के सामने ट्रैक्टर पर मिला कैंपर चालक का शव, मचा हड़कंप 🚨 बड़ी खबर | सिंगरौली 🚨 सुलियरी कोल माइंस में अडानी ऑफिस के सामने ट्रैक्टर पर मिला कैंपर चालक का शव, मचा हड़कंप सिंगरौली। सुलियरी कोल माइंस स्थित अडानी ऑफिस के सामने ट्रैक्टर पर अशोक कुमार पनिका पिता लल्लू पनिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अशोक कुमार कैंपर चालक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शव उठाने से रोकते हुए अशोक के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी सामने लाने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और कंपनी से जुड़े लोग मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ संदिग्ध लोग फरार हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।1