logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाघाकोला में 8 वर्षों से जर्जर ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के गजवा टोला बाघाकोला में पिछले आठ वर्षों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण लोगों को आज तक नियमित बिजली सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली नहीं रहने के कारण गांव की महिलाएं मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को मजबूर हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति के कारण गांव में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे दैनिक जीवन काफी कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

20 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
20 hrs ago

बाघाकोला में 8 वर्षों से जर्जर ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर ग्रामीण प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के गजवा टोला बाघाकोला में पिछले आठ वर्षों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण लोगों को आज तक नियमित बिजली सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली नहीं रहने के कारण गांव की महिलाएं मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को मजबूर हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति के कारण गांव में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे दैनिक जीवन काफी कठिन हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते
    1
    चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    17 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • पाटन (पलामू): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पाटन प्रखंड में ऐतिहासिक उत्साह, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा। सतोवा, जघासी, किशुनपुर, सेमरी, कुंदरी, सगुना, महुलिया, सुठा, नवादा, मेराल समेत कई गांवों से निकली शोभायात्राओं का भव्य मिलन पाटन चौक पर हुआ। यहां से सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विशाल जुलूस के रूप में सतोवा पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, सतोवा पंचायत मुखिया अखिलेश पासवान, पूर्व मुखिया सरोज रानी, नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, इंद्रदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व रविदास महासभा पाटन इकाई द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राम, मुरारी राम, जयमंगल राम, रामकिशुन राम, कृष्णकांत राम, ईश्वरी राम,श्यामलाल राम,रविंद्र राम, देवनाथ राम, महेश मोची, खेकू राम, सुरेंद्र राम, प्रवेश राम विकास कुमार,रंजय कुमार अक्षय कुमार,अखिलेश कुमार, शिवशंकर कुमार,मुकेश कुमार तूफानी राम सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रात्रि में सतोवा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास सुदर्शन यादव एवं व्यास राजमुनि झारखंडी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गांव से आए हुए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।
    1
    पाटन (पलामू): भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पाटन प्रखंड में ऐतिहासिक उत्साह, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा।
सतोवा, जघासी, किशुनपुर, सेमरी, कुंदरी, सगुना, महुलिया, सुठा, नवादा, मेराल समेत कई गांवों से निकली शोभायात्राओं का भव्य मिलन पाटन चौक पर हुआ। यहां से सभी श्रद्धालु संयुक्त रूप से विशाल जुलूस के रूप में सतोवा पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, सतोवा पंचायत मुखिया अखिलेश पासवान, पूर्व मुखिया सरोज रानी, नावाखास के पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह, इंद्रदेव राम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रविदास महासभा पाटन इकाई द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल राम, मुरारी राम, जयमंगल राम, रामकिशुन राम, कृष्णकांत राम, ईश्वरी राम,श्यामलाल राम,रविंद्र राम, देवनाथ राम, महेश मोची, खेकू राम, सुरेंद्र राम, प्रवेश राम विकास कुमार,रंजय कुमार अक्षय कुमार,अखिलेश कुमार, शिवशंकर कुमार,मुकेश कुमार तूफानी राम सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रात्रि में सतोवा कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यास सुदर्शन यादव एवं व्यास राजमुनि झारखंडी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कई गांव से आए हुए ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    1
    मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था
वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान  जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया
तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रफीगंज, सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह (रफीगंज विधायक) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे जारी अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एकजुट होकर जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे राज्य में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    रफीगंज,
सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव एवं विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह (रफीगंज विधायक) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे जारी अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विधायक ने विश्वास जताया कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एकजुट होकर जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जिससे राज्य में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    2
    महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रखंड के वन क्षेत्र अंतर्गत जीराबार जंगल में महुआ चुनने के दौरान आग लगा दी गई, जिससे जंगल की बड़ी वन संपदा जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पेड़-पौधे, झाड़ियां और सूखी वनस्पतियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार महुआ चुनने में आसानी के लिए हर साल कुछ लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे जमीन पर गिरे महुआ साफ दिखाई देने लगते हैं। लेकिन यह लापरवाही धीरे-धीरे भीषण आग का रूप ले लेती है और पूरे जंगल को नुकसान पहुंचाती है। इस घटना से न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है, बल्कि जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई छोटे जीव-जंतु आग की चपेट में आ जाते हैं, जिससे जैव विविधता पर भी असर पड़ता है। ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने इस पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि महुआ चुनने के लिए आग लगाने जैसी खतरनाक परंपरा को बंद करें, ताकि जंगल और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
    1
    प्रखंड के वन क्षेत्र अंतर्गत जीराबार जंगल में महुआ चुनने के दौरान आग लगा दी गई, जिससे जंगल की बड़ी वन संपदा जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पेड़-पौधे, झाड़ियां और सूखी वनस्पतियां पूरी तरह नष्ट हो गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार महुआ चुनने में आसानी के लिए हर साल कुछ लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे जमीन पर गिरे महुआ साफ दिखाई देने लगते हैं। लेकिन यह लापरवाही धीरे-धीरे भीषण आग का रूप ले लेती है और पूरे जंगल को नुकसान पहुंचाती है।
इस घटना से न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है, बल्कि जंगल में रहने वाले पशु-पक्षियों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई छोटे जीव-जंतु आग की चपेट में आ जाते हैं, जिससे जैव विविधता पर भी असर पड़ता है।
ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने इस पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि महुआ चुनने के लिए आग लगाने जैसी खतरनाक परंपरा को बंद करें, ताकि जंगल और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.