logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवीन भाजपा जिला कार्यालय में विधि-विधान से प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जी के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपर्य हुआ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर इछावर रोड सीहोर स्थित नवीन भाजपा जिला कार्यालय में विधि-विधान से प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जी के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपर्य हुआ। इस गरिमामय अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सुदृ‌ढ़ीकरण के संकल्प के साथ नए कार्यालय के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। साथ ही लाइव के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमन्त खंडेलवाल जी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी के उद्बोधन ने संबोधित किया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्थापना दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें निरंतर राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता श्री कार्तिकेय सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेशजी मेवाड़ा, सीहोर जिला प्रभारी श्री विकास वीरानी जी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव जी, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय जी एवं समस्त जनप्रतिनिगण, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•
14 hrs ago

नवीन भाजपा जिला कार्यालय में विधि-विधान से प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जी के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपर्य हुआ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर इछावर रोड सीहोर स्थित नवीन भाजपा जिला कार्यालय में विधि-विधान से प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जी के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम संपर्य हुआ। इस गरिमामय अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सुदृ‌ढ़ीकरण के संकल्प के साथ नए कार्यालय के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। साथ ही लाइव के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमन्त खंडेलवाल जी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी के उद्बोधन ने संबोधित किया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्थापना दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें निरंतर राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता श्री कार्तिकेय सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेशजी मेवाड़ा, सीहोर जिला प्रभारी श्री विकास वीरानी जी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव जी, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय जी एवं समस्त जनप्रतिनिगण, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गेहूं खरीदी की तारीखें आगे बढ़ाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शासन प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    1
    गेहूं खरीदी की तारीखें आगे बढ़ाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शासन प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    user_Raj
    Raj
    आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्लाक कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर आंदोलन कर दिया ज्ञापन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
    2
    ब्लाक कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में 
किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर आंदोलन कर दिया ज्ञापन।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    18 hrs ago
  • गेहूं खरीदारी की तारीखों को बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में देवास जिले में भारतीय किसान संघ के जिला एवं तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसके कारण गेहूं खरीदारी में अनावश्यक देरी हो रही है और किसान अत्यधिक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर गेहूं की खरीदारी नहीं की गई, तो किसानों की समस्याएं और बढ़ेंगी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अतः सरकार को इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
    1
    गेहूं खरीदारी की तारीखों को बार-बार बढ़ाए जाने के विरोध में देवास जिले में भारतीय किसान संघ के जिला एवं तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसके कारण गेहूं खरीदारी में अनावश्यक देरी हो रही है और किसान अत्यधिक परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर गेहूं की खरीदारी नहीं की गई, तो किसानों की समस्याएं और बढ़ेंगी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अतः सरकार को इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
    user_Sharvan nagar
    Sharvan nagar
    Farmer Ichhawar, Sehore•
    1 hr ago
  • इंदौर बैतूल हाईवे स्थित धनतलाब घाट पर जल्द जाम से मिल सकेगा छुटकारा, फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य घाट पर चल रहा है तेजी से मिलेगी राहत कन्नौद। राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर बैतूल फोर लेन का कार्य भी अब त्वरित गति से धनतालाब घाट पर भी प्रारंभ हो गया है। पुराना सिंगल रोड़ से कुछ ही दूरी यानी दतुनी नदी के किनारे किनारे बनने वाले इस रोड़ की दूरी कहीं दो सौ फीट तो कहीं सो फिट तो कहीं पचास फिट की दूरी से ही गुजर रहा है। इस रोड़ पर पहाड़ी को समतल किया जा रहा है।कहीं कहीं काफी कार्य हो चुका है।इस घाट पर जहां संकीर्ण पुलिया है वहां से कुछ दूरी यानी सो फिट की दूरी पर पीलर पर पुल बनेगा ।जबकि जहां पहाड़ी को समतल किया गया है वहां जमीन तल पर रोड़ बनेगा। श्रीजी कंपनी के अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घाट पर जहां गहरी खाई है वहां तकरीबन 15 से 20 पीलर बनेंगे। उनकी ऊंचाई तकरीबन 20 फिट के लगभग होगी।इसकी डिजाइन भी बन चुकी है। घाट के ऊपरी हिस्सा पर कार्य शुरू हो चुका है ।इंदौर तरफ से आने पर उल्टे हाथ पर यानी उत्तर दिशा जहां घाट समाप्त होता है वहां से उक्त कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। पहाड़ियों को समतल किया जा रहा है ।प्रयास यह होगा कि जल्दी रोड़ समतल हो जायेगा तो घाट पर जब जाम लगेगा तो नवीन फोर लेन वाले कच्चे रोड़ से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।यह प्रयास किया जा रहा है।पीलर जब तक खड़े नहीं हो जाते तब तक साईड वाले वैकल्पिक रोड़ से जाम के समय में वाहनों को निकाला जा सकता है।वैसे इसमें कुछ समय लगेगा। क्योंकि कंपनी के वाहनों को भी कार्य करने के लिए वैकल्पिक रोड़ की आवश्यकता है।अभी तक धनतालाब घाट से लेकर ननासा तक 28 छोटी बड़ी पुल पुलिया बनकर तैयार हो चुकी है । पांच किलोमीटर का बेस बनकर तैयार हो चुका है जिसमें बहुत जल्दी डामरीकरण किया जाएगा। धनतालाब घाट पर चार पांच फीट की सीमेंट की मोटी दीवार बनेगी जो दातूनी नदी की किनारे किनारे बनेगी जिससे रोड़ की मजबूती की जायेगी। एक बड़ा पुलिया भी घाट की कुछ दूरी पर बन रहा है जिसमें दतुनी नदी को एक जगह से नीचे से निकाला जाएगा । पानीगांव बिजवाड़ रोड़ को जोड़ने वाला बड़ा अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य काफी हो चुका है उसमें अब छत डलने वाली है। वैसे इस रोड़ को पूर्ण होने में अभी एक से डेढ़ साल लगेगा।
    1
    इंदौर बैतूल हाईवे स्थित धनतलाब घाट पर जल्द जाम से मिल सकेगा छुटकारा, फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य घाट पर चल रहा है तेजी से मिलेगी राहत 
कन्नौद। राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर बैतूल फोर लेन का कार्य भी अब त्वरित गति से धनतालाब घाट पर भी प्रारंभ हो गया है। पुराना सिंगल रोड़ से कुछ ही दूरी यानी दतुनी नदी के किनारे किनारे  बनने वाले इस रोड़ की दूरी कहीं दो सौ फीट तो कहीं सो फिट तो कहीं पचास फिट की दूरी से ही गुजर रहा है। इस रोड़ पर पहाड़ी को समतल किया जा रहा है।कहीं कहीं काफी कार्य हो चुका है।इस घाट पर जहां संकीर्ण पुलिया है वहां से कुछ दूरी यानी सो फिट की दूरी पर पीलर पर पुल बनेगा ।जबकि जहां पहाड़ी को समतल किया गया है वहां जमीन तल पर रोड़ बनेगा।
श्रीजी कंपनी के अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घाट पर जहां गहरी खाई है वहां तकरीबन 15 से 20 पीलर बनेंगे। उनकी ऊंचाई तकरीबन 20 फिट के लगभग होगी।इसकी डिजाइन भी बन चुकी है। घाट के ऊपरी हिस्सा पर कार्य शुरू हो चुका है ।इंदौर तरफ से आने पर उल्टे हाथ पर यानी उत्तर दिशा जहां घाट समाप्त होता है वहां से उक्त कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। पहाड़ियों को समतल किया जा रहा है ।प्रयास यह होगा कि जल्दी रोड़ समतल हो जायेगा तो घाट पर जब जाम लगेगा तो नवीन फोर लेन वाले कच्चे रोड़ से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।यह प्रयास किया जा रहा है।पीलर जब तक खड़े नहीं हो जाते तब तक साईड वाले वैकल्पिक रोड़ से जाम के समय में वाहनों को निकाला जा सकता है।वैसे इसमें कुछ समय लगेगा। क्योंकि कंपनी के वाहनों को भी कार्य करने के लिए वैकल्पिक रोड़ की आवश्यकता है।अभी तक धनतालाब घाट से लेकर ननासा तक 28  छोटी बड़ी पुल पुलिया बनकर तैयार हो चुकी है । पांच किलोमीटर का बेस बनकर तैयार हो चुका है जिसमें बहुत जल्दी डामरीकरण किया जाएगा। धनतालाब घाट पर चार पांच फीट की सीमेंट की मोटी दीवार बनेगी जो दातूनी नदी की किनारे किनारे बनेगी जिससे रोड़ की मजबूती की जायेगी। एक बड़ा पुलिया भी घाट की कुछ दूरी पर बन रहा है जिसमें दतुनी नदी को एक जगह से नीचे से निकाला जाएगा ।
पानीगांव बिजवाड़ रोड़ को जोड़ने वाला बड़ा अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य काफी हो चुका है उसमें अब छत डलने वाली है। वैसे इस रोड़ को पूर्ण होने में अभी एक से डेढ़ साल लगेगा।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • बैरसिया क्षेत्र में एक वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस ने मामले में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में बैरसिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक स्थानीय वेयरहाउस में 6522.50 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित वेयरहाउस को खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद ब्लैकलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। किसान कांग्रेस के अनुसार जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गेहूं सरकारी बारदानों में भरा हुआ पाया गया था जबकि कुछ गेहूं खुले में भी रखा मिला। संगठन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका है तथा वेयरहाउस प्रबंधन और संबंधित संस्थाओं के बीच मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कालाबाजारी निवारण अधिनियम 1980 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासकीय व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि किसानों के हितों को भी नुकसान पहुंचता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में जहां एक ओर बारदानों की कमी के कारण गेहूं खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में बारदानों का उपयोग कई सवाल खड़े करता है। इधर खाद्य विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के अन्य वेयरहाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामभाई मेहर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण भी लेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बैरसिया क्षेत्र में एक वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में गेहूं भंडारण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस ने मामले में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में बैरसिया थाने पहुंचे और थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक स्थानीय वेयरहाउस में 6522.50 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण किया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित वेयरहाउस को खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद ब्लैकलिस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। किसान कांग्रेस के अनुसार जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गेहूं सरकारी बारदानों में भरा हुआ पाया गया था जबकि कुछ गेहूं खुले में भी रखा मिला। संगठन ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका है तथा वेयरहाउस प्रबंधन और संबंधित संस्थाओं के बीच मिलीभगत की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कालाबाजारी निवारण अधिनियम 1980 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल शासकीय व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि किसानों के हितों को भी नुकसान पहुंचता है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में जहां एक ओर बारदानों की कमी के कारण गेहूं खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में बारदानों का उपयोग कई सवाल खड़े करता है। इधर खाद्य विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के अन्य वेयरहाउसों की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रामभाई मेहर ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और आवश्यक होने पर न्यायालय की शरण भी लेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ये लाल सिंह मीना है देहरी का रहने वाला हर कल मंगलवार को इसका वॉट्सअप हैक हो गया था। इसी के नंबर से बैंक ऑफ इंडिया के नाम से एक लिंक और फोटो लगातार हर किसी के नंबर से सेंड हो रही है कोई भी बंदा बैंक ऑफ इंडिया की लिंक को न खोले बरखेड़ा हसन के फरहान खान के 5200 रुपए लिंक ओपन करते ही लेप्स हो गए है। तो आप सभी ये याद रखे कि कोई भी लालच में न आए और की भी लिंक ओपन न करे
    1
    ये लाल सिंह मीना है देहरी का रहने वाला हर कल मंगलवार को इसका वॉट्सअप हैक हो गया था। इसी के नंबर से बैंक ऑफ इंडिया के नाम से एक लिंक और फोटो लगातार हर किसी के नंबर से सेंड हो रही है कोई भी बंदा बैंक ऑफ इंडिया की लिंक को न खोले बरखेड़ा हसन के फरहान खान के 5200 रुपए लिंक ओपन करते ही लेप्स हो गए है। तो आप सभी ये याद रखे कि कोई भी लालच में न आए और की भी लिंक ओपन न करे
    user_रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    Local News Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आष्टा के आयुष्मान घोटाले पर रोगी कल्याण समिति और BJP विधायक आए कांग्रेस के निशाने पर, सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आयुष्मान घोटाले पर कार्यवाही नहीं होने पर रोगी कल्याण समिति और आष्टा विधायक की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर घोटाला किया है और विधायक जी अब तक चुप क्यों है..? लेकिन अब तक नाही सस्पेंड किया गया है नाही आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है जिससे और ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार में शामिल हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कलेक्टर और शासन से अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग उठाई है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है
    1
    आष्टा के आयुष्मान घोटाले पर रोगी कल्याण समिति और BJP विधायक आए कांग्रेस के निशाने पर, सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आयुष्मान घोटाले पर कार्यवाही नहीं होने पर रोगी कल्याण समिति और आष्टा विधायक की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा
कि संविदा कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर घोटाला किया है और विधायक जी अब तक चुप क्यों है..?
लेकिन अब तक नाही सस्पेंड किया गया है नाही आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है जिससे और ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार में शामिल हैं  कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कलेक्टर और शासन से अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग उठाई है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आष्टा के आयुष्मान घोटाले पर रोगी कल्याण समिति और BJP विधायक आए कांग्रेस के निशाने पर, सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आयुष्मान घोटाले पर कार्यवाही नहीं होने पर रोगी कल्याण समिति और आष्टा विधायक की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर घोटाला किया है और विधायक जी अब तक चुप क्यों है..? लेकिन अब तक नाही सस्पेंड किया गया है नाही आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है जिससे और ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार में शामिल हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कलेक्टर और शासन से अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग उठाई है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है
    1
    आष्टा के आयुष्मान घोटाले पर रोगी कल्याण समिति और BJP विधायक आए कांग्रेस के निशाने पर, सीहोर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने आयुष्मान घोटाले पर कार्यवाही नहीं होने पर रोगी कल्याण समिति और आष्टा विधायक की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर घोटाला किया है और विधायक जी अब तक चुप क्यों है..?
लेकिन अब तक नाही सस्पेंड किया गया है नाही आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है जिससे और ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार में शामिल हैं  कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कलेक्टर और शासन से अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग उठाई है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है
    user_Raj
    Raj
    आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🌱 PUSA Decomposer क्या है? यह एक बायो-डिकम्पोज़र (जैविक दवा) है, जिसमें खास प्रकार के फंगस (सूक्ष्म जीव) होते हैं। ये सूक्ष्म जीव पराली/फसल अवशेष को तेजी से सड़ाकर खाद (कम्पोस्ट) में बदल देते हैं। � Drishti IAS +1 ⚙️ यह कैसे काम करता है? कैप्सूल को पानी, गुड़ और बेसन में मिलाकर घोल तैयार किया जाता है 8–10 दिन तक इसे तैयार किया जाता है फिर इस घोल को खेत में पराली पर छिड़क दिया जाता है 20–25 दिनों में पराली सड़कर खाद बन जाती है � IAS Gyan +1 ✅ इसके फायदे 🔥 पराली जलाने की जरूरत खत्म 🌍 प्रदूषण कम होता है 🌱 मिट्टी की उर्वरता (फर्टिलिटी) बढ़ती है 💰 रासायनिक खाद की जरूरत कम होती है 🌾 अगली फसल की पैदावार बेहतर होती है � SPIISRY +1 ⏱️ कितना समय लगता है? सामान्यतः 20–25 दिन में पराली पूरी तरह खाद में बदल जाती है � The Indian Express 💡 किसानों के लिए सुझाव अगर आप गेहूं बोने वाले हैं, तो पराली काटने के तुरंत बाद इसका छिड़काव करें हल्की सिंचाई (पानी) करें, इससे सड़ने की प्रक्रिया तेज होती है ट्रैक्टर से हल चलाकर मिट्टी में मिला दें
    1
    🌱 PUSA Decomposer क्या है?
यह एक बायो-डिकम्पोज़र (जैविक दवा) है, जिसमें खास प्रकार के फंगस (सूक्ष्म जीव) होते हैं।
ये सूक्ष्म जीव पराली/फसल अवशेष को तेजी से सड़ाकर खाद (कम्पोस्ट) में बदल देते हैं। �
Drishti IAS +1
⚙️ यह कैसे काम करता है?
कैप्सूल को पानी, गुड़ और बेसन में मिलाकर घोल तैयार किया जाता है
8–10 दिन तक इसे तैयार किया जाता है
फिर इस घोल को खेत में पराली पर छिड़क दिया जाता है
20–25 दिनों में पराली सड़कर खाद बन जाती है �
IAS Gyan +1
✅ इसके फायदे
🔥 पराली जलाने की जरूरत खत्म
🌍 प्रदूषण कम होता है
🌱 मिट्टी की उर्वरता (फर्टिलिटी) बढ़ती है
💰 रासायनिक खाद की जरूरत कम होती है
🌾 अगली फसल की पैदावार बेहतर होती है �
SPIISRY +1
⏱️ कितना समय लगता है?
सामान्यतः 20–25 दिन में पराली पूरी तरह खाद में बदल जाती है �
The Indian Express
💡 किसानों के लिए सुझाव
अगर आप गेहूं बोने वाले हैं, तो पराली काटने के तुरंत बाद इसका छिड़काव करें
हल्की सिंचाई (पानी) करें, इससे सड़ने की प्रक्रिया तेज होती है
ट्रैक्टर से हल चलाकर मिट्टी में मिला दें
    user_Sharvan nagar
    Sharvan nagar
    Farmer Ichhawar, Sehore•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.