सवाई भोज मंदिर पर आसींद पालिका द्वारा आयोजित 3 दिवसीय पशुमेले का हुआ शुभारंभ सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास की महाराज ने किया मेले का शुभारंभ आसींद/आसींद नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की की भाती गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं देवनारायण जी के मंदिर पर तीन दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ हुआ वही मेले के शुभारंभ के मौके पर सवाई भोज मंदिर से ले गए ध्वज को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं पालिका अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर,योगेश चोटियाँ, कन्हैया लाल कुमावत आपरेटर सभी पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वज की पूजा अर्चना की और बाद में विधिवत तरीके से महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने फीता काटकर पशु मेले का शुभारंभ किया आसींद मंजूर 9413889596
सवाई भोज मंदिर पर आसींद पालिका द्वारा आयोजित 3 दिवसीय पशुमेले का हुआ शुभारंभ सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास की महाराज ने किया मेले का शुभारंभ आसींद/आसींद नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की की
भाती गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं देवनारायण जी के मंदिर पर तीन दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ हुआ वही मेले के शुभारंभ के मौके पर सवाई भोज मंदिर से ले गए ध्वज को
विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं पालिका अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर,योगेश चोटियाँ, कन्हैया लाल कुमावत आपरेटर
सभी पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वज की पूजा अर्चना की और बाद में विधिवत तरीके से महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने फीता काटकर पशु मेले का शुभारंभ किया आसींद मंजूर 9413889596
- सवाई भोज मंदिर पर आसींद पालिका द्वारा आयोजित 3 दिवसीय पशुमेले का हुआ शुभारंभ सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास की महाराज ने किया मेले का शुभारंभ आसींद/आसींद नगर पालिका द्वारा हर वर्ष की की भाती गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं देवनारायण जी के मंदिर पर तीन दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ हुआ वही मेले के शुभारंभ के मौके पर सवाई भोज मंदिर से ले गए ध्वज को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ श्री सवाई भोज भगवान देवनारायण मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं पालिका अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर,योगेश चोटियाँ, कन्हैया लाल कुमावत आपरेटर सभी पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वज की पूजा अर्चना की और बाद में विधिवत तरीके से महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने फीता काटकर पशु मेले का शुभारंभ किया आसींद मंजूर 94138895964
- पाली शहर में हुई 20 मिनट तक बारिश: उमश भरी गर्मी से मिली राहत, जिले में कल फिर बदल सकता है मौसम पाली शहर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दोपहर बाद फिर बारिश आने से लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई । करीब 20 मिनट से अधिक समय तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बाद भी शहर में उमस का असर बना हुआ है। पाली में 9 सितंबर से गर्मी का असर तेज बना हुआ है। उमस के कारण लोग परेशान है। और गर्मी से राहत के लिए घरों में एसी और कुलर का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हुई l जो 20 मिनट से अधिक समय तक जारी रही।1
- ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भाजपा: मदनलाल माली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर1
- हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।4
- अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया, प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे । आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।4
- कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।3
- किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं। बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया। विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया। मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा। शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- कर्नाटक राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत ने किए आसींद में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण महाराज के मंदिर के दर्शन आसींद/ गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के पर्व को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत आसींद के दौरे पर रहे और उन्होंने गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए एवं सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के साथ पूजा अर्चना और बाद में भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन किए बाद में मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार सत्कार किया बाद में उन्होंने भक्ति संध्या में भी भाग लिया आसींद मंजूर 94138895964