Shuru
Apke Nagar Ki App…
...............=................................................
Sonu rathor
...............=................................................
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- नरवर तहसील क्षेत्र के करही-करैरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मंगुआ खटीक (निवासी इटावा, उत्तरप्रदेश) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करता था। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जसवंत कुशवाह (50) निवासी चकरामपुर और राधेश्याम माली निवासी धौर्रा (ललितपुर) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज आज दिनांक 04/04/2026 को शाम 7.32 जिला शिवपुरी की तहसील पिछोर हमारे ग्रह ग्राम खेरवास में हुई भयंकर ओलावृष्टि,।। और ओलावृष्टि से कई किसानों का हुआ भारी नुक्सान।।1
- 🔥 *स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग* *किया भोजन 🔥* करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। 👉 इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरकर बच्चों के बीच पहुंचते हैं, तो शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं। करैरा1
- करैरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने कक्षा में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी और सादगी का परिचय देते हुए उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया, जिससे विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया।1
- *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*1
- स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग किया भोजन करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।1
- ग्वालियर में मौसम बदला काली घटाएं छाई ग्वालियर में हुई ओलो की बारिश1