Shuru
Apke Nagar Ki App…
माही और मनीषा के डांस से नारायणी वाटर पार्क का हुआ आगाज लचकते कमर का लोगों ने उठाया लुफ्त पिपरा स्थित नारायणी वाटर पार्क माही और मनीषा के डांस के साथ लोगों के लिए खोला गया। ज्ञात हो जाड़े के समय को देखते हुए क्या वाटर पार्क कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था जिसका शुभारंभ माही मनीषा के लचकते कमर और थिरकते अंदाज का लोगों ने खूब उठाया लुफ्त।
Vinay Kumar
माही और मनीषा के डांस से नारायणी वाटर पार्क का हुआ आगाज लचकते कमर का लोगों ने उठाया लुफ्त पिपरा स्थित नारायणी वाटर पार्क माही और मनीषा के डांस के साथ लोगों के लिए खोला गया। ज्ञात हो जाड़े के समय को देखते हुए क्या वाटर पार्क कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था जिसका शुभारंभ माही मनीषा के लचकते कमर और थिरकते अंदाज का लोगों ने खूब उठाया लुफ्त।
More news from बिहार and nearby areas
- मुंबई में मजदूर विनायक चौधरी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र विनायक चौधरी की मुंबई में निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक विनायक चौधरी रोज़गार के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी आगामी 21 जून को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित लखौरा में तय हुई थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। विनायक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है। परिवार वालों ने इस हत्या में ठेकेदार नागेंद्र चौधरी की मिलीभगत का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, जैसे ही विनायक का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां जन्मजात विकलांग हैं, जबकि पिता बालेश्वर चौधरी भी सामान्य रूप से सक्षम नहीं बताए जा रहे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।1
- पिपरा स्थित नारायणी वाटर पार्क माही और मनीषा के डांस के साथ लोगों के लिए खोला गया। ज्ञात हो जाड़े के समय को देखते हुए क्या वाटर पार्क कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था जिसका शुभारंभ माही मनीषा के लचकते कमर और थिरकते अंदाज का लोगों ने खूब उठाया लुफ्त।1
- बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.1
- कोचिंग सेंटर में विदाई समारोह, सम्मानित हुए सफल छात्र, माहौल हुआ भावुक1
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड संख्या 04 निवासी 70 वर्षीय चिरकुट पासवान की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वे जगदीशपुर बाजार करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।1
- सरस्वती विद्या मंदिर सुगौली में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला हुआ सम्पन्न,आचार्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किया गया प्रेरित।1
- Jay Modi Jay Hindustan1
- पश्चिम चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम में 4 अप्रैल को प्रस्तावित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम तरनजोत सिंह और एसपी के नेतृत्व में सभी प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने आश्रम परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे आश्रम नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आ रहा है। उपराष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए तीन हेलीपैड का निर्माण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने दोपहर करीब 12:30 बजे हेलीपैड का ट्रायल किया, जिसे पूरी तरह सफल बताया गया। इसके बाद डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हेलीपैड का निरीक्षण किया। सिर्फ आश्रम परिसर ही नहीं, बल्कि नरकटियागंज से भितिहरवा तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। धूल से बचाव के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है। रात के समय बेहतर रोशनी के लिए पूरे क्षेत्र में भेपर लाइटें लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हेलीपैड और आश्रम परिसर के चारों ओर लकड़ी के बल्लों से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि अनधिकृत प्रवेश रोका जा सके। खेल मैदान सहित अन्य संवेदनशील स्थानों को भी घेराबंदी कर सुरक्षित किया जा रहा है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इस बीच, थीम पार्क के सभागार में डीएम और एसपी सहित वरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया गया है और सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, भितिहरवा गांधी आश्रम उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है, जहां प्रशासन की सतर्कता और व्यापक तैयारियां साफ दिखाई दे रही हैं।1