logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुनासा/मुंदी श्री राम मंदिर मुंदी में आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का होगा आयोजन, बैठक हुई संपन्न श्री राम मंदिर समिति, मुंदी द्वारा नाग पंचमी के पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में रविवार शाम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम मंदिर में पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री राम सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी। प्रत्येक भजन मंडली को करीब डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में कुल आठ भजन मंडलियां शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति देंगी। बैठक में श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जालम सिंह डोडे, नवीन राठौर, नेहरू पटेल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे तथा आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की। समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सात दिवसीय इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं और श्री राम सप्ताह को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफल बनाएं।

20 hrs ago
user_Shahrukh mansuri333
Shahrukh mansuri333
पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

पुनासा/मुंदी श्री राम मंदिर मुंदी में आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का होगा आयोजन, बैठक हुई संपन्न श्री राम मंदिर समिति, मुंदी द्वारा नाग पंचमी के पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में रविवार शाम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम मंदिर में पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री राम सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी। प्रत्येक भजन मंडली को करीब डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में कुल आठ भजन मंडलियां शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति देंगी। बैठक में श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जालम सिंह डोडे, नवीन राठौर, नेहरू पटेल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे तथा आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की। समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सात दिवसीय इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं और श्री राम सप्ताह को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफल बनाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुनासा/मुंदी नगर के केनूद चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आज शाम 4 बजे भव्य शिव डोला निकाला जाएगा।
    1
    पुनासा/मुंदी नगर के केनूद चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आज शाम 4 बजे भव्य शिव डोला निकाला जाएगा।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नागपंचमी पर अंजन टेकरी भिलट देव व अन्य सभी नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब; नागोबा मंदिर में बाबा विजय निकम व नागेश निकम ने दिया आशीर्वाद ​सनावद/क्षेत्र। रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना नागपंचमी का पावन पर्व नगर सहित समूचे क्षेत्र में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह से ही अंजन टेकरी स्थित प्रसिद्ध श्री भिलट देव मंदिर, नागकुंड मंदिर एवं विभिन्न नागोबा मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। ​श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर नाग देवता का जलाभिषेक किया, कच्चा दूध, अक्षत व पुष्प अर्पित किए और विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। ​संत सानिध्य और मंगल आशीर्वाद धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान नागोबा मंदिर में बाबा विजय जी निकम एवं नागेश जी निकम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को रक्षा-सूत्र व मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ​विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु पर्व के उपलक्ष्य में मंदिरों में महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां देर शाम तक बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने प्रसादी का लाभ लिया। मंदिरों में दिनभर गूंजते "हर-हर महादेव" और "जय नाग देवता" के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। ​
    4
    नागपंचमी पर अंजन टेकरी भिलट देव व अन्य सभी नाग मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब; नागोबा मंदिर में बाबा विजय निकम व नागेश निकम ने दिया आशीर्वाद
​सनावद/क्षेत्र।
रिपोर्ट: ऋषि एरन
एमपी का आईना
नागपंचमी का पावन पर्व नगर सहित समूचे क्षेत्र में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह से ही अंजन टेकरी स्थित प्रसिद्ध श्री भिलट देव मंदिर, नागकुंड मंदिर एवं विभिन्न नागोबा मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
​श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर नाग देवता का जलाभिषेक किया, कच्चा दूध, अक्षत व पुष्प अर्पित किए और विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
​संत सानिध्य और मंगल आशीर्वाद
धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान नागोबा मंदिर में बाबा विजय जी निकम एवं नागेश जी निकम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को रक्षा-सूत्र व मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
​विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
पर्व के उपलक्ष्य में मंदिरों में महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां देर शाम तक बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने प्रसादी का लाभ लिया। मंदिरों में दिनभर गूंजते "हर-हर महादेव" और "जय नाग देवता" के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
​
    user_Rishi airan
    Rishi airan
    Local News Reporter सनावद, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का भव्य आयोजन *स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का भव्य आयोजन* उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के परिपालन में स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के अंतर्गत देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता से ओत-प्रोत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन भी किया गया। प्रमुख आयोजित गतिविधियां एवं कार्यक्रम: विशाल तिरंगा रैली व जनजागरूकता: : (10 अगस्त) महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ हरसूद नगरवासियों को अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं 'भारतीय ज्ञान परंपरा' कार्यशाला: भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल मंत्र ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ को चरितार्थ करते हुए महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीषराज मिश्र एवं सिविल अस्पताल की टीम के मार्गदर्शन में रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं बीएमआई की जांच की गई तथा योग, संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। तिरंगा कला, रंगोली एवं पुस्तकालय दिवस (12 अगस्त) छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रंगोली, पोस्टर निर्माण, देशभक्ति भाषण, प्रश्नोत्तरी (क्विज़) एवं परिचर्चा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों व स्टाफ को राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी/छायाचित्र लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने व सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुस्तकालय दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ जयेश वैष्णव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी ने मां सरस्वती तथा पुस्तकालय विज्ञान के जनक श्री एसआर रंगनाथन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकालय के महत्व तथा पुस्तकों का सफल जीवन में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रमुख वक्ता वरिष्ठ ग्रंथपाल श्रीमती अफसान खान ने विज्ञान के प्रयोग को वर्चुअल रूप से करने का प्रजेंटेशन दिया । पुस्तकालय विज्ञान के प्रोफेसर सपना महाले ने छात्रों को ई लाइब्रेरी का महत्व तथा उपयोग की विधि का वर्णन प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया । कार्यक्रम के दौरान छात्रा हिमांशी अग्रवाल, रक्षा, अनीता ने अपने विचार व्यक्त किये। छात्रा अलका ने पुस्तकालय के ऊपर स्वरचित कविता का पाठ किया। भारत माता पूजन, अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त): विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले एवं अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। इस दौरान मौन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता पूजन किया एवं अखंडता बनाये रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण: 15 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का विधिवत गायन संपन्न हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। समापन एवं आभार: कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एच.एस. जामोद व कार्यक्रम प्रभारी आरिफ पिंजारी ने उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
    1
    *स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का भव्य आयोजन
*स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का भव्य आयोजन*
उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के परिपालन में स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरसूद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के अंतर्गत देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति और जन-जागरूकता से ओत-प्रोत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन भी किया गया।
प्रमुख आयोजित गतिविधियां एवं कार्यक्रम:
विशाल तिरंगा रैली व जनजागरूकता: : (10 अगस्त)
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ हरसूद नगरवासियों को अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं 'भारतीय ज्ञान परंपरा' कार्यशाला:
भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल मंत्र ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ को चरितार्थ करते हुए महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीषराज मिश्र एवं सिविल अस्पताल की टीम के मार्गदर्शन में रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं बीएमआई की जांच की गई तथा योग, संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।
तिरंगा कला, रंगोली एवं पुस्तकालय दिवस (12 अगस्त)
छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रंगोली, पोस्टर निर्माण, देशभक्ति भाषण, प्रश्नोत्तरी (क्विज़) एवं परिचर्चा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों व स्टाफ को राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी/छायाचित्र लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने व सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुस्तकालय दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ जयेश वैष्णव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी ने मां सरस्वती तथा पुस्तकालय विज्ञान के जनक श्री एसआर रंगनाथन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर उन्होंने पुस्तकालय के महत्व तथा पुस्तकों का सफल जीवन में योगदान  पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रमुख वक्ता वरिष्ठ ग्रंथपाल श्रीमती अफसान खान ने विज्ञान के प्रयोग को वर्चुअल रूप से करने का प्रजेंटेशन दिया । पुस्तकालय विज्ञान के प्रोफेसर सपना महाले ने छात्रों को ई लाइब्रेरी का महत्व तथा उपयोग की विधि का वर्णन प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया । कार्यक्रम के दौरान छात्रा हिमांशी अग्रवाल, रक्षा, अनीता ने अपने विचार व्यक्त किये। छात्रा अलका ने पुस्तकालय के ऊपर स्वरचित कविता का पाठ किया।
भारत माता पूजन, अखंड भारत संकल्प दिवस एवं  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त):
विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले एवं अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। इस दौरान मौन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया।
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता पूजन किया एवं अखंडता बनाये रखने का संकल्प लिया। 
स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण:
15 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का विधिवत गायन संपन्न हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 
समापन एवं आभार: कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एच.एस. जामोद व कार्यक्रम प्रभारी आरिफ पिंजारी ने उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
    user_Jay kanare
    Jay kanare
    Harsud, East Nimar•
    10 hrs ago
  • 🔱 आस्था, भक्ति और परंपरा का संगम, महाकाल ग्रुप की 13वीं कावड़ यात्रा महाकाल ग्रुप हरसूद द्वारा लगातार 13 वर्षों से कावड़ यात्रा की परंपरा को निभाया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ियों के जयघोष और शिवभक्ति से पूरा हरसूद शिवमय नजर आया। 🙏🚩
    1
    🔱 आस्था, भक्ति और परंपरा का संगम, महाकाल ग्रुप की 13वीं कावड़ यात्रा
महाकाल ग्रुप हरसूद द्वारा लगातार 13 वर्षों से कावड़ यात्रा की परंपरा को निभाया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ियों के जयघोष और शिवभक्ति से पूरा हरसूद शिवमय नजर आया। 🙏🚩
    user_New harsud reel
    New harsud reel
    हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Govind sharma
    1
    Post by Govind sharma
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🙏 माता अंबे की मूर्तियों की ऐसी हालत क्यों? | आस्था के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है 🔱 🙏🔱 आस्था के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। आज श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर चंद्रकेश्वर घाट पहुँचा। वहाँ कुछ मूर्तियों की स्थिति देखकर मन में एक सवाल आया—हम भगवान की प्रतिमा को श्रद्धा से स्थापित और पूजते हैं, तो क्या उसके बाद उसका सम्मानपूर्वक विसर्जन करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है? मेरी सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि यदि मूर्ति का उचित विसर्जन संभव न हो, तो उसे घाट या किसी अन्य स्थान पर लावारिस अवस्था में न छोड़ें। धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता, सम्मान और जिम्मेदारी भी हमारी ही जिम्मेदारी है। यह वीडियो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए है। अगर आपको भी लगता है कि बात सही है, तो वीडियो को शेयर करें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ। ❤️🙏 श्रद्धा रखें • सम्मान रखें • जिम्मेदारी निभाएँ। हर हर महादेव 🔱🚩 #ChandrakshwarGhat #SawanSomwar #HarHarMahadev #Awareness #Sanatan #ReligiousRespect #CleanGhat #StudentLeader #KrishnaParmar #Dewas #KCS
    1
    🙏 माता अंबे की मूर्तियों की ऐसी हालत क्यों? | आस्था के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है 🔱
🙏🔱 आस्था के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।
आज श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर चंद्रकेश्वर घाट पहुँचा। वहाँ कुछ मूर्तियों की स्थिति देखकर मन में एक सवाल आया—हम भगवान की प्रतिमा को श्रद्धा से स्थापित और पूजते हैं, तो क्या उसके बाद उसका सम्मानपूर्वक विसर्जन करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है?
मेरी सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि यदि मूर्ति का उचित विसर्जन संभव न हो, तो उसे घाट या किसी अन्य स्थान पर लावारिस अवस्था में न छोड़ें। धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता, सम्मान और जिम्मेदारी भी हमारी ही जिम्मेदारी है।
यह वीडियो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए है।
अगर आपको भी लगता है कि बात सही है, तो वीडियो को शेयर करें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ। ❤️🙏
श्रद्धा रखें • सम्मान रखें • जिम्मेदारी निभाएँ।
हर हर महादेव 🔱🚩
#ChandrakshwarGhat #SawanSomwar #HarHarMahadev #Awareness #Sanatan #ReligiousRespect #CleanGhat #StudentLeader #KrishnaParmar #Dewas #KCS
    user_छात्रनेता कृष्णा परमार
    छात्रनेता कृष्णा परमार
    Social worker बागली, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्ली दरबार वेज पंजाबी का स्पेशल परांठा ...............
    1
    दिल्ली दरबार वेज पंजाबी का स्पेशल परांठा ...............
    user_Amritpal Chawla
    Amritpal Chawla
    Rajasthani Restaurant Khandwa Nagar, East Nimar•
    10 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी श्री राम मंदिर मुंदी में आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का होगा आयोजन, बैठक हुई संपन्न श्री राम मंदिर समिति, मुंदी द्वारा नाग पंचमी के पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में रविवार शाम मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम मंदिर में पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री राम सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी। प्रत्येक भजन मंडली को करीब डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में कुल आठ भजन मंडलियां शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति देंगी। बैठक में श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जालम सिंह डोडे, नवीन राठौर, नेहरू पटेल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे तथा आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की। समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सात दिवसीय इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं और श्री राम सप्ताह को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफल बनाएं।
    1
    पुनासा/मुंदी श्री राम मंदिर मुंदी में आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का होगा आयोजन, बैठक हुई संपन्न
श्री राम मंदिर समिति, मुंदी द्वारा नाग पंचमी के पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में रविवार शाम मंदिर में  बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम मंदिर में पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री राम सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार  आज से सात दिनों तक श्री राम सत्ता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी। प्रत्येक भजन मंडली को करीब डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन में कुल आठ भजन मंडलियां शामिल होकर भजनों की प्रस्तुति देंगी।
बैठक में श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र  चंद्रवंशी, जालम सिंह डोडे, नवीन  राठौर, नेहरू पटेल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे तथा आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की।
समिति की ओर से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सात दिवसीय इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं और श्री राम सप्ताह को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सफल बनाएं।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.