Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली की महारैली में राहुल गांधी का अनोखा सियासी तंज! 🦜 ‘मोदी का तोता’ लेकर पहुंचे राहुल गांधी, पुतले पर CEC ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाकर किया प्रदर्शन! आखिर इस प्रतीक के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं राहुल गांधी? दिल्ली की महारैली के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी का तोता’ लिखा हुआ तोते का पुतला दिखाया। इस पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर भी लगाई गई थी। राहुल गांधी ने रैली में इस प्रतीकात्मक पुतले को दिखाते हुए चुनाव आयोग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान रैली में मौजूद लोगों के बीच यह पुतला चर्चा का केंद्र रहा। देखिए पूरी खबर और जानिए राहुल गांधी ने रैली के दौरान क्या संदेश दिया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Follow जरूर करें।
News Daily Hindi
दिल्ली की महारैली में राहुल गांधी का अनोखा सियासी तंज! 🦜 ‘मोदी का तोता’ लेकर पहुंचे राहुल गांधी, पुतले पर CEC ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाकर किया प्रदर्शन! आखिर इस प्रतीक के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं राहुल गांधी? दिल्ली की महारैली के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी का तोता’ लिखा हुआ तोते का पुतला दिखाया। इस पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर भी लगाई गई थी। राहुल गांधी ने रैली में इस प्रतीकात्मक पुतले को दिखाते हुए चुनाव आयोग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान रैली में मौजूद लोगों के बीच यह पुतला चर्चा का केंद्र रहा। देखिए पूरी खबर और जानिए राहुल गांधी ने रैली के दौरान क्या संदेश दिया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Follow जरूर करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दिल्ली की महारैली में राहुल गांधी का अनोखा सियासी तंज! 🦜 ‘मोदी का तोता’ लेकर पहुंचे राहुल गांधी, पुतले पर CEC ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाकर किया प्रदर्शन! आखिर इस प्रतीक के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं राहुल गांधी? दिल्ली की महारैली के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी का तोता’ लिखा हुआ तोते का पुतला दिखाया। इस पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर भी लगाई गई थी। राहुल गांधी ने रैली में इस प्रतीकात्मक पुतले को दिखाते हुए चुनाव आयोग को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान रैली में मौजूद लोगों के बीच यह पुतला चर्चा का केंद्र रहा। देखिए पूरी खबर और जानिए राहुल गांधी ने रैली के दौरान क्या संदेश दिया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Follow जरूर करें।1
- अजमेर जिले के ग्राम पंचायत देवलिया कलां में सरपंच प्रत्याशी अमरचंद खटीक की 22 वोटों हुई जीत । अजमेर जिले की भिनाय तहसील के ग्राम पंचायत देवलिया कलां में सरपंच प्रत्याशी अमरचंद खटीक की 22 वोटों से हुई जीत ।1
- अजमेर JLN अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर किया कार्य बहिष्कार! संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक काम बंद रहेगा। हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई और जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आने लगे। अब सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की समस्या का समाधान कब करेगा?1
- *कॉलोनी के गेट निर्माण पर न्यायालय की रोक, यथास्थिति बनाए रखने के आदेश* *पंडित फतेहलाल नगर में प्रवेश द्वार निर्माण को लेकर विवाद, भूखंड मालिक की याचिका पर अंतरिम निषेधाज्ञा स्वीकार, 28 नवंबर को होगी अगली सुनवाई* किशनगढ़। पंडित फतेहलाल नगर कॉलोनी के प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है। कॉलोनी के गेट निर्माण से भूखंड के आवागमन का रास्ता प्रभावित होने की शिकायत पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, किशनगढ़ ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। न्यायालय ने प्रार्थी की ओर से प्रस्तुत अंतरिम अस्थायी निषेधाज्ञा का आवेदन स्वीकार करते हुए अप्रार्थीगण को निर्माणाधीन गेट के संबंध में मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। प्रकरण के अनुसार, दीवानी विविध प्रकरण संख्या 68/2026 (सुरेन्द्र सिंह बनाम नगर परिषद) में 28 अक्टूबर को सुनवाई हुई। जिसमें प्रार्थी सुरेन्द्र सिंह महणोत की ओर से अधिवक्ता अभिषेक सिंह राजपुरोहित तथा अप्रार्थीगण की ओर से नगर परिषद अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुए। इस दौरान प्रार्थी की ओर से न्यायालय में बताया गया कि राजस्व ग्राम किशनगढ़ बी.के खसरा संख्या 952 में विकसित पंडित फतेहलाल नगर कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 5, जिसका क्षेत्रफल 250 वर्गगज है, जो उनके स्वामित्व एवं आधिपत्य में है। नगर परिषद किशनगढ़ की ओर से इस भूखंड का पट्टा भी जारी किया गया है। जिसमें प्रार्थी के अनुसार भूखंड के पूर्व में 60 फीट तथा दक्षिण में 30 फीट चौड़ी सड़क है। आरोप लगाया गया कि भूखंड के सामने पूर्व दिशा में अप्रार्थीगण की ओर से पक्के एवं स्थायी गेट का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें गेट के पिलर भूखंड के नजदीक बनाए जाने से प्रार्थी के आवागमन के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। इसी आधार पर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई। दूसरी ओर, अप्रार्थीगण ने प्रार्थी के आवेदन का विरोध करते हुए न्यायालय में पक्ष रखा कि गेट निर्माण के लिए विधिवत स्वीकृति प्राप्त कर वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। कॉलोनीवासियों की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है और इसके लिए उन्हें पूर्ण अधिकार प्राप्त है। अप्रार्थीगण ने प्रार्थी की अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग को खारिज करने का आग्रह किया। *पट्टे और फोटोग्राफ के अवलोकन के बाद दिया आदेश* दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने पत्रावली में उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन किया। जिसमें प्रार्थी की ओर से प्रस्तुत पट्टे के आधार पर न्यायालय के समक्ष प्रथम दृष्टया यह तथ्य आया कि भूखंड संख्या 5, क्षेत्रफल 250 वर्गगज, प्रार्थी के स्वामित्व में है। वहीं, प्रस्तुत फोटोग्राफ से निर्माणाधीन गेट का पिलर प्रथम दृष्टया प्रार्थी के भूखंड के आवागमन को अवरुद्ध करता हुआ प्रतीत हुआ। इन परिस्थितियों में न्यायालय ने प्रार्थी का प्रथम दृष्टया मामला बनना माना। न्यायालय ने मामले के अंतिम गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना अंतरिम अस्थायी निषेधाज्ञा का आवेदन स्वीकार कर अप्रार्थीगण को निर्माणाधीन गेट के संबंध में मौके की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। प्रकरण में अप्रार्थीगण की ओर से जवाब पेश करने के लिए अगली सुनवाई 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अब आगामी सुनवाई में अप्रार्थीगण के जवाब और दोनों पक्षों के तर्कों के बाद मामले में आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।4
- कालेसरा: नई ग्रामीण सरकार का हुआ आगाज:सरपंच,उपसरपंच सहित वार्ड पंचों ने किया कार्यभार ग्रहण... कालेसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच रेखा देवी, उप सरपंच सत्यपाल सिंह (सेल) और समस्त वार्ड पंचों ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान ग्रामीण राजनीति की सुखद तस्वीर देखने को मिली, जहां पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी ने मौजूद रहकर पूरी आत्मीयता के साथ नई टीम को पंचायत का विधिवत चार्ज सौंपा। पदभार ग्रहण के इस अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मालाएं पहनाकर और पारंपरिक साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, ग्रामीण संस्कृति का सम्मान करते हुए नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और नई पंचायत सरकार से गांव के चहुंमुखी विकास की उम्मीद व्यक्त की।4
- # पादू खुर्द में नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल ने संभाला पदभार, ग्राम विकास अधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी **सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, उपसरपंच छोटूड़ी देवी और वार्ड पंचों ने भी ली शपथ** पादू खुर्द। ग्राम पंचायत पादू खुर्द में नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी हंसराज मीणा ने नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल को विधिवत पदभार सौंपा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, गोविंदकरण डांगा सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल के साथ उपसरपंच छोटूड़ी देवी एवं वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण की। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, गोविंदकरण डांगा, नवीन घटियाला, बाबूलाल मुंडेल, रामलाल डांगा, गणेश डांगा, धर्माराम डांगा, बाबूलाल गोदारा, दुर्गाप्रसाद, अमराराम चौकीदार, हाथीराम चौकीदार, सांवलराम, पुखराज बामनिया, मुस्ताक अली, दीन मोहम्मद, गेंदाराम घटियाला, रामरतन मुंडेल, अब्दुल, श्रावणी देवी, कमला देवी, मोतीलाल, मीरा देवी, सूखाराम, छोटी देवी, गीता देवी, महेंद्र सोलंकी, मदनराम, पूजा, हुकमाराम प्रजापत, बुधाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। **विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता** पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पवन मेघवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी नव निर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच से गांव में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं का समय पर समाधान करवाने की उम्मीद जताई। # पादू खुर्द में नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल ने संभाला पदभार, ग्राम विकास अधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी **सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, उपसरपंच छोटूड़ी देवी और वार्ड पंचों ने भी ली शपथ** पादू खुर्द। ग्राम पंचायत पादू खुर्द में नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी हंसराज मीणा ने नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल को विधिवत पदभार सौंपा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, गोविंदकरण डांगा सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान नव निर्वाचित सरपंच पवन मेघवाल के साथ उपसरपंच छोटूड़ी देवी एवं वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण की। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, गोविंदकरण डांगा, नवीन घटियाला, बाबूलाल मुंडेल, रामलाल डांगा, गणेश डांगा, धर्माराम डांगा, बाबूलाल गोदारा, दुर्गाप्रसाद, अमराराम चौकीदार, हाथीराम चौकीदार, सांवलराम, पुखराज बामनिया, मुस्ताक अली, दीन मोहम्मद, गेंदाराम घटियाला, रामरतन मुंडेल, अब्दुल, श्रावणी देवी, कमला देवी, मोतीलाल, मीरा देवी, सूखाराम, छोटी देवी, गीता देवी, महेंद्र सोलंकी, मदनराम, पूजा, हुकमाराम प्रजापत, बुधाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। **विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता** पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पवन मेघवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान और गांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी नव निर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच से गांव में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं का समय पर समाधान करवाने की उम्मीद जताई।1
- फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से प्लॉट बेचने का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से प्लॉट बेचने का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार1
- टेम्पो मालिक ने जताई साजिश की आशंका, एक दिन पहले भी कुछ युवकों ने की थी छेड़छाड़ टेम्पो मालिक ने जताई साजिश की आशंका, एक दिन पहले भी कुछ युवकों ने की थी छेड़छाड़1