logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को उचित कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उनकी शैक्षणिक एवं मानसिक क्षमता का विकास करना तथा तनावमुक्त अध्ययन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना रहा। कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी श्री राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर), उपाध्यक्षा आकांक्षा सिंह (धर्मपत्नी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद) एवं मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुरूप ही उनका मार्गदर्शन करें तथा उन पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाएं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी बनने और उन्हें घर पर एक सकारात्मक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।

4 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को उचित कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उनकी शैक्षणिक एवं मानसिक क्षमता का विकास करना तथा तनावमुक्त अध्ययन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना रहा। कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी श्री राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर), उपाध्यक्षा आकांक्षा सिंह (धर्मपत्नी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद) एवं मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुरूप ही उनका मार्गदर्शन करें तथा उन पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाएं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी बनने और उन्हें घर पर एक सकारात्मक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के जालौन-बंगरा रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। रिच गैलेक्सी होटल के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क पर खड़ा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर खड़े टैंकर को तत्काल हटाने, अतिक्रमण की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    जालौन के जालौन-बंगरा रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। रिच गैलेक्सी होटल के सामने सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी का टैंकर लंबे समय से सड़क पर खड़ा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर खड़े टैंकर को तत्काल हटाने, अतिक्रमण की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। उरई के बघौरा बाईपास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल के शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। उरई के बघौरा बाईपास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल के शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझा और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उनका निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझा और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उनका निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उरई स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महेश कश्यप द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
    1
    उरई स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महेश कश्यप द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों में कमी लाने के इरादे से जनपदीय पुलिस सड़कों पर उतरी और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 247 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों में कमी लाने के इरादे से जनपदीय पुलिस सड़कों पर उतरी और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 247 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में शराब पीने के दौरान एक युवक पर हमला किया गया। इस हमले में घायल युवक का इलाज झांसी में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पश्चिम बंगाल के प्रशांत विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रशांत ने लकड़ी की फंटी से युवक के सिर पर हमला किया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रशांत फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजीव कुमार, सीओ उरई ने इस घटना की पुष्टि की है।
    4
    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में शराब पीने के दौरान एक युवक पर हमला किया गया। इस हमले में घायल युवक का इलाज झांसी में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पश्चिम बंगाल के प्रशांत विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रशांत ने लकड़ी की फंटी से युवक के सिर पर हमला किया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रशांत फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजीव कुमार, सीओ उरई ने इस घटना की पुष्टि की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.