logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

22 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। उरई के बघौरा बाईपास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल के शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पूर्व सैनिक वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। उरई के बघौरा बाईपास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कारगिल के शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को उचित कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उनकी शैक्षणिक एवं मानसिक क्षमता का विकास करना तथा तनावमुक्त अध्ययन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना रहा। कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी श्री राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर), उपाध्यक्षा आकांक्षा सिंह (धर्मपत्नी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद) एवं मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुरूप ही उनका मार्गदर्शन करें तथा उन पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाएं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी बनने और उन्हें घर पर एक सकारात्मक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।
    1
    कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को उचित कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उनकी शैक्षणिक एवं मानसिक क्षमता का विकास करना तथा तनावमुक्त अध्ययन के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना रहा। कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी श्री राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर), उपाध्यक्षा आकांक्षा सिंह (धर्मपत्नी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद) एवं मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुरूप ही उनका मार्गदर्शन करें तथा उन पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाएं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी बनने और उन्हें घर पर एक सकारात्मक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से गुजरते हुए मूसानगर स्थित मनेश्वरी देवी सेवा आश्रम के पुजारी पंडा जी महाराज की कन्याकुमारी से मूसानगर पदयात्रा रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान राजपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। पंडा जी महाराज ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च 2026 को मूसानगर से कन्याकुमारी और तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए यह पैदल यात्रा शुरू की थी। लगभग चार महीने के सफर के बाद वे वापस मूसानगर लौट रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव निवासी नरेश सिंघ भी शामिल रहे। यह पंडा जी महाराज की पांचवीं पदयात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2018 में वैष्णो माता और हिमाचल प्रदेश की पदयात्रा की थी और वहां से जलती हुई ज्योति आश्रम लाए थे, जो आज भी मनेश्वरी देवी मंदिर में प्रज्वलित है। इसके बाद उन्होंने 2022 में अयोध्या धाम, 2023 में मथुरा-वृंदावन धाम और 2025 में गया, बिहार की पदयात्रा पूरी की थी। मूसानगर में स्थित मनेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण स्थानीय और दूरदराज के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है। मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कथावाचक रानी राधे शास्त्री, गुरुजी आनंद त्यागी, जूना अखाड़ा की सन्यासी आशा गिरी और नंदनी बाई सहित कई लोग उपस्थित रहते हैं।
    4
    कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से गुजरते हुए मूसानगर स्थित मनेश्वरी देवी सेवा आश्रम के पुजारी पंडा जी महाराज की कन्याकुमारी से मूसानगर पदयात्रा रविवार को पूरी हो गई। इस दौरान राजपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

पंडा जी महाराज ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च 2026 को मूसानगर से कन्याकुमारी और तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए यह पैदल यात्रा शुरू की थी। लगभग चार महीने के सफर के बाद वे वापस मूसानगर लौट रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव निवासी नरेश सिंघ भी शामिल रहे। यह पंडा जी महाराज की पांचवीं पदयात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2018 में वैष्णो माता और हिमाचल प्रदेश की पदयात्रा की थी और वहां से जलती हुई ज्योति आश्रम लाए थे, जो आज भी मनेश्वरी देवी मंदिर में प्रज्वलित है। इसके बाद उन्होंने 2022 में अयोध्या धाम, 2023 में मथुरा-वृंदावन धाम और 2025 में गया, बिहार की पदयात्रा पूरी की थी।

मूसानगर में स्थित मनेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण स्थानीय और दूरदराज के लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ है। मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कथावाचक रानी राधे शास्त्री, गुरुजी आनंद त्यागी, जूना अखाड़ा की सन्यासी आशा गिरी और नंदनी बाई सहित कई लोग उपस्थित रहते हैं।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के मियानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। मियानी गांव निवासी राधा देवी के अनुसार, 19 जून की शाम जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के ही प्रमोद, अंकित, सोनू और अनिल उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनके पति वीरभान के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब वीरभान ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने रविवार शाम चार बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के मियानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। मियानी गांव निवासी राधा देवी के अनुसार, 19 जून की शाम जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के ही प्रमोद, अंकित, सोनू और अनिल उनके दरवाजे पर पहुंचे और उनके पति वीरभान के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब वीरभान ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने रविवार शाम चार बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग उठी है। समाजसेविका स्वयंप्रभा दुबे ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बेसहारा गौवंश के संरक्षण और सुरक्षा पर जोर दिया है। दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता के सम्मान को आवश्यक बताया जाना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने गौ-तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सरकार से अपील की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग उठी है। समाजसेविका स्वयंप्रभा दुबे ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बेसहारा गौवंश के संरक्षण और सुरक्षा पर जोर दिया है। दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता के सम्मान को आवश्यक बताया जाना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने गौ-तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सरकार से अपील की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआ (रामनगर) में एक दर्दनाक हादसे के दौरान 38 वर्षीय रजनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में खाना बनाने के लिए ईंधन के रूप में कंडे लेने गई थीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों में कमी लाने के इरादे से जनपदीय पुलिस सड़कों पर उतरी और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 247 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों में कमी लाने के इरादे से जनपदीय पुलिस सड़कों पर उतरी और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 247 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कांधी में राजस्व मानचित्र (नक्शे) की त्रुटि की आड़ में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध पक्का निर्माण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से हाईवे के किनारे स्थित तालाब की कीमती जमीन पर इस अवैध खेल को अंजाम दिया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित रामनाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, नक्शे के शुद्धिकरण और नए सिरे से पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम कांधी स्थित गाटा संख्या 664 मिंजुमला की बंजर भूमि में से लगभग 4 बिस्वा जमीन का पट्टा पूर्व में श्री राम आसरे के नाम हुआ था, जिसे बाद में गीता देवी, जिया, जानकी और सावित्री देवी को बेच दिया गया। आरोप है कि न तो मूल पट्टाधारक को और न ही नए खरीदारों को कभी इस जमीन का वास्तविक कब्जा मिला। इससे पहले की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सिकंदरा द्वारा गठित राजस्व टीम जब बीते 16 जून 2026 को गाटा संख्या 674 से पैमाइश करने पहुंची, तो नक्शे के अनुसार जिसे गाटा संख्या 664 बताया जा रहा था, वह हकीकत में तालाब की जमीन निकली। इसके बाद आबादी की तरफ से दोबारा पैमाइश की गई, लेकिन सरकारी नक्शे में गड़बड़ी के कारण गाटा संख्या 664 की वास्तविक स्थिति और सीमांकन तय नहीं हो सका। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक राजस्व नक्शे का शुद्धिकरण नहीं होता, तब तक कोई भी पैमाइश अवैध कब्जे को ही वैध दर्शाती रहेगी। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा गाटा संख्या 664 की तकनीकी और अभिलेखीय जांच कराई जाए तथा नक्शे की त्रुटियों को सुधारकर क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा किसी अन्य टीम से मौके की पैमाइश कराई जाए। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर चल रहे हर प्रकार के निर्माण पर तुरंत रोक लगाने और मिलीभगत करने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कांधी में राजस्व मानचित्र (नक्शे) की त्रुटि की आड़ में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध पक्का निर्माण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से हाईवे के किनारे स्थित तालाब की कीमती जमीन पर इस अवैध खेल को अंजाम दिया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित रामनाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच, नक्शे के शुद्धिकरण और नए सिरे से पैमाइश कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम कांधी स्थित गाटा संख्या 664 मिंजुमला की बंजर भूमि में से लगभग 4 बिस्वा जमीन का पट्टा पूर्व में श्री राम आसरे के नाम हुआ था, जिसे बाद में गीता देवी, जिया, जानकी और सावित्री देवी को बेच दिया गया। आरोप है कि न तो मूल पट्टाधारक को और न ही नए खरीदारों को कभी इस जमीन का वास्तविक कब्जा मिला। इससे पहले की गई शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसीलदार सिकंदरा द्वारा गठित राजस्व टीम जब बीते 16 जून 2026 को गाटा संख्या 674 से पैमाइश करने पहुंची, तो नक्शे के अनुसार जिसे गाटा संख्या 664 बताया जा रहा था, वह हकीकत में तालाब की जमीन निकली। इसके बाद आबादी की तरफ से दोबारा पैमाइश की गई, लेकिन सरकारी नक्शे में गड़बड़ी के कारण गाटा संख्या 664 की वास्तविक स्थिति और सीमांकन तय नहीं हो सका।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक राजस्व नक्शे का शुद्धिकरण नहीं होता, तब तक कोई भी पैमाइश अवैध कब्जे को ही वैध दर्शाती रहेगी। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा गाटा संख्या 664 की तकनीकी और अभिलेखीय जांच कराई जाए तथा नक्शे की त्रुटियों को सुधारकर क्षेत्रीय लेखपाल के अलावा किसी अन्य टीम से मौके की पैमाइश कराई जाए। इसके साथ ही जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर चल रहे हर प्रकार के निर्माण पर तुरंत रोक लगाने और मिलीभगत करने वाले दोषी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    18 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य प्रशासन का शर्मनाक चेहरा सामने आया है, जहाँ गंभीर हालत में पहुँचे एक घायल युवक को इलाज देने के बजाय घंटों तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। इमरजेंसी की स्थिति होने के बावजूद पीड़ित की मदद करने के बजाय उसे परेशान करने का आरोप लगा है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था के तमाम दावों की पोल खोल दी है और कथित हाईटेक स्वास्थ्य व्यवस्था ज़मीनी हकीकत में 'वेंटिलेटर' पर नजर आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया है। सिकंदरा CHC के स्वास्थ्य प्रशासन पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि यह अस्पताल है या प्रताड़ना केंद्र। मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दोषियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेने की माँग की जा रही है।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य प्रशासन का शर्मनाक चेहरा सामने आया है, जहाँ गंभीर हालत में पहुँचे एक घायल युवक को इलाज देने के बजाय घंटों तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। इमरजेंसी की स्थिति होने के बावजूद पीड़ित की मदद करने के बजाय उसे परेशान करने का आरोप लगा है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था के तमाम दावों की पोल खोल दी है और कथित हाईटेक स्वास्थ्य व्यवस्था ज़मीनी हकीकत में 'वेंटिलेटर' पर नजर आ रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया है। सिकंदरा CHC के स्वास्थ्य प्रशासन पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि यह अस्पताल है या प्रताड़ना केंद्र। मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दोषियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेने की माँग की जा रही है।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.