logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्र पत्रकार सुरेश पांडे की कार में पत्थर मार कर तोड़ा शीशा स्वतंत्र पत्रकार सुरेश पांडे की कार में पत्थर मार कर तोड़ा शीशा

3 hrs ago
user_मेरा हक न्यूज
मेरा हक न्यूज
Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
3 hrs ago

स्वतंत्र पत्रकार सुरेश पांडे की कार में पत्थर मार कर तोड़ा शीशा स्वतंत्र पत्रकार सुरेश पांडे की कार में पत्थर मार कर तोड़ा शीशा

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • बागेश्वर डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही कपकोट में कल हुए सड़क हादसे में घायल हुए 11 लोगों का हालचाल भी जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।।
    1
    बागेश्वर डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही कपकोट में कल हुए सड़क हादसे में घायल हुए 11 लोगों का हालचाल भी जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • विडियो देखें- मोटाहल्दू (हल्द्वानी) हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी (मदरसन) के कर्मचारियों का आंदोलन अब वेतन वृद्धि और पुलिस के कथित व्यवहार को लेकर तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन के दौरान उनके साथ अभद्रता और सख्ती की। एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक पुलिस निरीक्षक ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया और धमकी दी। उप श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों की 14 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, वेतन वृद्धि का मामला अभी भी सरकार के आधिकारिक आदेश (GO) के इंतजार में अटका हुआ है।
    1
    विडियो देखें- मोटाहल्दू (हल्द्वानी)
हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी (मदरसन) के कर्मचारियों का आंदोलन अब वेतन वृद्धि और पुलिस के कथित व्यवहार को लेकर तेज हो गया है।
प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन के दौरान उनके साथ अभद्रता और सख्ती की। एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक पुलिस निरीक्षक ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया और धमकी दी।
उप श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों की 14 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, वेतन वृद्धि का मामला अभी भी सरकार के आधिकारिक आदेश (GO) के इंतजार में अटका हुआ है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • नैनीताल : सेना की वर्दी पहनकर घूमता मिला फर्जी 'मेजर', असली मेजर ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज कराया
    1
    नैनीताल : सेना की वर्दी पहनकर घूमता मिला फर्जी 'मेजर', असली मेजर ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज कराया
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • बाजपुर में पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री के ‘काले साम्राज्य’ के खिलाफ महाजंग बाजपुर में स्थित पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है, जहां सैकड़ों मजदूरों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। वर्षों से अंदर ही अंदर सुलग रही नाराजगी ने आखिरकार बड़ा रूप ले लिया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनके खून-पसीने से करोड़ों की कमाई कर रही है, लेकिन बदले में उन्हें न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही सुरक्षित कार्यस्थल। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। मजदूरों का कहना है कि कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने न तो उनकी उचित चिकित्सा करवाई और न ही कोई मुआवजा दिया। आरोप है कि घायल मजदूरों को चुपचाप बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, ताकि मामला दबा रहे। घटना के दिन हालात तब बिगड़ गए जब एक और मजदूर के घायल होने की खबर फैली। इसके बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया और फैक्ट्री गेट पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। “खून-पसीना हमारा, तिजोरी कंपनी की — अब नहीं चलेगा” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। मजदूरों की मुख्य मांगों में सुरक्षित कार्यस्थल, उचित वेतन, हादसों में घायल होने पर इलाज और मुआवजा, तथा नौकरी की सुरक्षा शामिल है। उनका कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और मजदूरों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल बाजपुर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मजदूरों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, अगर उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब सबकी नजर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी है—क्या मजदूरों को न्याय मिलेगा या फिर यह ‘काला साम्राज्य’ यूं ही चलता रहेगा?
    1
    बाजपुर में पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री के ‘काले साम्राज्य’ के खिलाफ महाजंग
बाजपुर में स्थित पॉलिप्लेक्स फैक्ट्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है, जहां सैकड़ों मजदूरों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। वर्षों से अंदर ही अंदर सुलग रही नाराजगी ने आखिरकार बड़ा रूप ले लिया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनके खून-पसीने से करोड़ों की कमाई कर रही है, लेकिन बदले में उन्हें न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही सुरक्षित कार्यस्थल।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। मजदूरों का कहना है कि कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने न तो उनकी उचित चिकित्सा करवाई और न ही कोई मुआवजा दिया। आरोप है कि घायल मजदूरों को चुपचाप बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, ताकि मामला दबा रहे।
घटना के दिन हालात तब बिगड़ गए जब एक और मजदूर के घायल होने की खबर फैली। इसके बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया और फैक्ट्री गेट पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। “खून-पसीना हमारा, तिजोरी कंपनी की — अब नहीं चलेगा” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
मजदूरों की मुख्य मांगों में सुरक्षित कार्यस्थल, उचित वेतन, हादसों में घायल होने पर इलाज और मुआवजा, तथा नौकरी की सुरक्षा शामिल है। उनका कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और मजदूरों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
फिलहाल बाजपुर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मजदूरों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, अगर उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब सबकी नजर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी है—क्या मजदूरों को न्याय मिलेगा या फिर यह ‘काला साम्राज्य’ यूं ही चलता रहेगा?
    user_गदरपुर खबर
    गदरपुर खबर
    पत्रकार गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    29 min ago
  • Post by Mr Salim
    1
    Post by Mr Salim
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में बारात बनी रणभूमि—गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, गाड़ियों में तोड़फोड़, लूट के आरोप
    1
    रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में बारात बनी रणभूमि—गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, ईंट-पत्थर चले, गाड़ियों में तोड़फोड़, लूट के आरोप
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • तहसील दिवस पर केवल 1 समस्या, मेरा गरुड़ बदल रहा है, आप क्या कहेंगे
    1
    तहसील दिवस पर केवल 1 समस्या, मेरा गरुड़ बदल रहा है, आप क्या कहेंगे
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • बागेश्वर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कपकोट के पौंसारी समेत चचई, कनियालीकोट और बैसानी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम बरसात से पहले और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। करीब 14 करोड़ की धनराशि से पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं, जबकि कई पुलों का निर्माण मई से शुरू होगा। प्रशासन ने साफ किया है—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
    1
    बागेश्वर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कपकोट के पौंसारी समेत चचई, कनियालीकोट और बैसानी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम बरसात से पहले और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।
पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। करीब 14 करोड़ की धनराशि से पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं, जबकि कई पुलों का निर्माण मई से शुरू होगा। प्रशासन ने साफ किया है—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • विडियो देखें- गुरूग्राम (हरियाणा) गुरुग्राम के सेक्टर 40 से अंकित यादव द्वारा आत्मदाह से पहले रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अपनी कार में बैठे हुए अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं लगभग 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में अंकित एक डिस्पोजल गिलास में शराब और कुछ दवाइयां दिखाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज उनका "आखिरी दिन" है। वह अपनी प्रेमिका को 'बेटा' कहते हुए विश्वासघात और झूठे चोरी के आरोपों से आहत होने की बात कह रहे हैं।
    1
    विडियो देखें- गुरूग्राम (हरियाणा)
गुरुग्राम के सेक्टर 40 से अंकित यादव द्वारा आत्मदाह से पहले रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अपनी कार में बैठे हुए अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं
लगभग 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में अंकित एक डिस्पोजल गिलास में शराब और कुछ दवाइयां दिखाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज उनका "आखिरी दिन" है। वह अपनी प्रेमिका को 'बेटा' कहते हुए विश्वासघात और झूठे चोरी के आरोपों से आहत होने की बात कह रहे हैं।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.