बहु से पुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार जयसिंहनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) करने की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते 2 मई 2026 को जयसिंहनगर थाने में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस अमानवीय घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए, जयसिंहनगर थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयपाल प्रजापति (उम्र 42 वर्ष), पिता नत्थू प्रजापति, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जयसिंहनगर के रूप में हुई है। इसके बाद, 4 मई 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। निरीक्षक अजय कुमार (थाना प्रभारी, जयसिंहनगर) के नेतृत्व में गठित टीम में उप-निरीक्षक (सउनि) प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) नंदकुमार, प्रधान आरक्षक बरेलाल, आरक्षक सुजीत सिंह और आरक्षक धीरसाह शामिल रहे। पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहडोल पुलिस की इस तत्परता से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश गया है।
बहु से पुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार जयसिंहनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) करने की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते 2 मई 2026 को जयसिंहनगर थाने में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस अमानवीय घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए, जयसिंहनगर थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयपाल प्रजापति (उम्र 42 वर्ष), पिता नत्थू प्रजापति, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जयसिंहनगर के रूप में हुई है। इसके बाद, 4 मई 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। निरीक्षक अजय कुमार (थाना प्रभारी, जयसिंहनगर) के नेतृत्व में गठित टीम में उप-निरीक्षक (सउनि) प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) नंदकुमार, प्रधान आरक्षक बरेलाल, आरक्षक सुजीत सिंह और आरक्षक धीरसाह शामिल रहे। पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहडोल पुलिस की इस तत्परता से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश गया है।
- Post by Ashok Sondhiya1
- चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा। इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।4
- आज भारत माता चौक सदर जबलपुर में *जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने बरगी क्रूज हादसे के मृतकों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की* और राष्ट्रीय अध्यक्ष *कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा* कि इसके लिए *जिम्मेदार पर्यटन विभाग जबलपुर के अधिकारी संजय मल्होत्रा एवं क्रूज पायलट व अन्य पर शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं हत्या का FIR दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसकी सेवाएं समाप्त* की जाए। *दोषियों पर कार्रवाई की मांग* इसमें लापरवाही, अनदेखी, भ्रष्टाचार (घटिया श्रेणी की लाइफ जैकेट में भ्रष्टाचार)का भी प्रकरण दर्ज हो। 1. *FIR दर्ज हो:* पर्यटन अधिकारी संजय मल्होत्रा व अन्य पर *BNS 106 गैर इरादतन हत्या* का केस दर्ज हो। 2. *तत्काल निलंबन:* लापरवाह अधिकारियों को सेवा से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। 3. *न्यायिक जांच:* हाईकोर्ट जज से जांच + मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा। इस श्रध्दांजली कार्यक्रम में *कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, संदीप मेहरा, सुमित यादव, ओमकार पटेल,हिमांशु त्रिपाठी, ब्रह्मानंद दुबे, दीपक ठाकुर, एड संदीप शुक्ला,विकास सराठे, सुजीत सिंह ठाकुर,राजेंद्र साहू, ध्रुव विश्वकर्मा,राजकुमार यादव, संदीप यादव,विकास भरद्वाज, अमित तिवारी, जयराज पिल्ले, विवेक गर्ग, संतोष,सोनू यादव, पप्पू राव, राकेश भारत* इत्यादि आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।3
- अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्र के बसखला गांव में संचालित जेएमएस कंपनी के खिलाफ सोमवार को स्थानीय कर्मचारियों और किसानों ने सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी, भेदभावपूर्ण रवैया और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ चेतावनी देते हुए कहा हैं कि 7 दिन में अगर मांगें न मानी तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वे कर्मचारी और किसान शामिल थे, जिनकी जमीन पर कंपनी संचालित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कंपनी का उत्पादन ठप कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन स्थानीय और बाहरी कर्मचारियों के बीच लगातार भेदभाव कर रहा है। बाहरी कर्मचारियों को अधिक वेतन, बेहतर सुविधाएं और बोनस दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय मजदूरों को कम वेतन देकर उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि जब वे अपने हक और सुविधाओं की मांग करते हैं, तो प्रबंधन उन्हें नौकरी से निकालने का नोटिस देकर डराने और दबाने का प्रयास करता है। कर्मचारियों ने कंपनी पर दमनकारी नीति अपनाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी मजदूरों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थानीय कर्मचारियों को प्राथमिकता, बोनस एवं अन्य सुविधाओं में समानता और नौकरी से निकालने के नोटिस के जरिए किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक शामिल है। प्रदर्शन के दौरान कंपनी प्रबंधन ने सात दिनों के भीतर लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।2
- Post by पत्रकारिता1
- Post by Onkar Singh1
- Post by Ashok Sondhiya1
- *जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली!* *जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ?* *👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा!* *प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है।* *👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया?* *या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके?* *👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया* *इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला।* *विद्वान का सवाल: जब पहरेदार ही जमीन पर लेटकर 'सपनों की दुनिया' में खोया हो, तो भला रेत माफिया अपना काम क्यों न करें? क्या यह कर्मचारी की थकान थी, या फिर माफियाओं को माल पार करने के लिए दी गई एक 'मौन स्वीकृति'?* *👉रेत माफियाओं और सिस्टम की 'जुगलबंदी'* *जैतपुर क्षेत्र में रेत की लूट मची हुई है, लेकिन जब एसडीएम और तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारी मैदान में उतरते हैं, तब भी अगर रेत 'सुरक्षित' न रह पाए, तो इसे प्रशासन की विफलता कहें या मिलीभगत? जब्त रेत का गायब होना यह साबित करता है कि जिले में खनिज माफियाओं का नेटवर्क सरकारी तंत्र से कहीं ज्यादा मजबूत और सक्रिय है।* *👉इन सवालों का जवाब कौन देगा?* *जब्त की गई रेत का सटीक रिकॉर्ड (घन मीटर में) सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?* *जिस स्थान पर जब्ती की गई, वहां अब रेत के ढेर की जगह सिर्फ खाली जमीन क्यों दिख रही है?* *ड्यूटी के दौरान लेटने वाले कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी, जिसने माफियाओं के लिए मैदान साफ छोड़ दिया?* *👉जैतपुर की जनता अब केवल 'कार्रवाई' का नाम नहीं सुनना चाहती, वह जब्त किए गए सरकारी राजस्व (रेत) का हिसाब चाहती है।*1
- समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर। जिले में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन करने के उद्देश्य से एक माह का फील्ड विजिट प्लान तैयार किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को सेक्टरवार फील्ड विजिट करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों का विद्यालयों में नामांकन कराये जाये। अधिकारी विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी आदेश शीघ्र तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि अभियान को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सोमवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि जल दर्पण एप्लीकेशन के माध्यम से योजना की रियल-टाइम एवं नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर प्याऊ व्यवस्था स्थापित करने के भी निर्देश दिए। राज्य शासन द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत घोषित कृषक कल्याण वर्ष के अवसर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही, किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा बाइक रैली, ट्रैक्टर रैली आदि के माध्यम से कृषि संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हैंडपंपों के रखरखाव एवं मरम्मत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नवीन राशन कार्ड जारी करने एवं राशन कार्ड के अद्यतन, लाड़ली बहना योजना की पेंडिंग भुगतान राशि, भूमि सीमांकन तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पंचायती राज के अंतर्गत जलप्रदाय से जुड़ी समस्याओं जैसे पाइपलाइन टूट-फूट, मोटर जलने एवं सुधार कार्य, संबल पंजीयन में लंबित आवेदन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा समग्र आईडी से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए। इसके साथ ही जिले के विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण शासकीय भवनों के स्थान पर नवीन भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।2