Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ashok verma
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कादीपुर में भिखारी द्वारा खुलेआम लाई की बोरी गायब1
- शुक्रवार को उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को अधिवक्ता हीरामणि यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि अराजक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जाति सामंजस्य को खराब करने की नीयत से यूट्यूब मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा यादव जी की लव स्टोरी का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सामाजिक माहौल खराब करने धार्मिक एवं जाति भेदभाव बढ़ाने के दुराशय से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिस देश के हिंदू समाज में यादव समाज की भावनाएं अआहत हुई हैं इससे समाज में आक्रोश बढा है इसलिए यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को रिलीज होने से तत्काल रोका जाए। इस मौके पर कैलाश नाथ यादव, प्रमोद कुमार सिंह कमलेश चंद शुक्ला, सुशील यादव,सोनू यादव,विवेक यादव, वीरेंद्र यादव,धीरेंद्र यादव, अनिल यादव,राम सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, ज्ञान प्रकाश यादव आदि उपस्थितरहे।1
- सिगरेट पीने से मना करने पर युवक ने लगा दी नोजल में आग और फिर मच गया घमासान, बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल.....1
- WAPL (महिला अधिवक्ता प्रीमियर लीग) सीजन-2 का आयोजन 21 फरवरी से म.प्र. अधिवक्ता क्रीड़ा परिषद के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्र ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हये बताया कि म.प्र. अधिवक्ता क्रीडा परिषद के तत्वाधान में 21 फरवरी से गोलबाजार स्थित किकेट टर्फ में रात्रिकालीन द्वितीय वूमेन्स एडवोकेट्स प्रीमियर लीग टेनिस बॉल किकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. हाईकोर्ट जबलपुर की 8 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में टॉप-2 टीम को सेमीफाईनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। इस टूर्नामेंट का फाईनल 1 मार्च को खेला जायेगा। 28 फरवरी को राज्य स्तरीय महिला अधिवक्ताओं का एक दिन का नॉकआउट टूर्नामेंट भी खेला जायेगा, जिसमें म.प्र. के विभिन्न जिलों की महिला अधिवक्ताओं की किकेट टीम भाग लेगी। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में एड. दीपक पचौरी, एड. विकास नाथन, एड. नवीन शुक्ला, एड. अर्जुन साहू, एड. पदम मिश्रा, एड. अजीत दुबे, एड. पवन शर्मा, एड. वरूण नाथन, एड. सुदीप सैनी, एड. जगदीप टीटू, एड. दामोदर पाटकर, एड. गोपाल पटेल, एड. विजय यादव, एड. सौरभ सिंह बघेल, एड. नितिन पटेल, एड. फरमान अहमद, एड. मो. आमीर का उल्लेखनीय योगदान प्राप्त हो रहा है। जबलपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सडक दुर्घटना में युवती का मिला शव पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिहे भेजा1
- *लम्भुआ में पत्रकारों के सम्मान में उठी आवाज, कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग* लम्भुआ (सुल्तानपुर)। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आज अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लम्भुआ में पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ को सौंपा गया उपजिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान पत्रकारों के समर्थन में कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई समर्थन में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन (हिन्द गुट), मानवाधिकार सुरक्षा संगठन,ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर तथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित कोतवाली प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दमनात्मक व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला (आईएएस) ने पत्रकारों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी बात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर तक पहुंचाई जाएगी तथा जांचोपरांत दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी पत्रकारों और संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।2
- प्राख्यात कथावाचक राजन जी महराज आज विजेथुआ धाम में । देखें दीपक प्रेमी की विशेष कवरेज1
- रामपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कक्ष जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों एवं अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां मीडिया के माध्यम से ही व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचती हैं जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सकारात्मक एवं सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे1