logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कक्ष जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों एवं अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां मीडिया के माध्यम से ही व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचती हैं जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सकारात्मक एवं सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

8 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
8 hrs ago

रामपुर से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कक्ष जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों एवं अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां मीडिया के माध्यम से ही व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचती हैं जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सकारात्मक एवं सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • कटनी ढीमरखेड़ा *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ढीमरखेड़ा में भव्य आयोजन, 39 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे* कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 39 जोड़े विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर किया गया। मंच से योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।समारोह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए। परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरे वातावरण में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा। विवाह स्थल पर बैंड-बाजे और मंगल गीतों ने समारोह को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वधू को शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता राशि से नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहारा मिलता है। साथ ही उन्हें आवश्यक सामग्री और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।
    1
    कटनी ढीमरखेड़ा 
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ढीमरखेड़ा में भव्य आयोजन, 39 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे*
कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026 के तहत  एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 39 जोड़े विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधे। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर किया गया। मंच से योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।समारोह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक वेशभूषा में सजे नजर आए। परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरे वातावरण में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा।
विवाह स्थल पर बैंड-बाजे और मंगल गीतों ने समारोह को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र वधू को शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता राशि से नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहारा मिलता है। साथ ही उन्हें आवश्यक सामग्री और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • बारात निकल रही है और बिजली वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हे घर की बिजली काट रहे हैं। मानो एक दिन और बिल नहीं आती तो उत्तर प्रदेश सरकार कंगाल हो जाती। ऐसा आदेश करने वाले अधिकारी को कम से कम एक महीना स्कूल दोबारा भेजना चाहिए।।
    1
    बारात निकल रही है और बिजली वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हे घर की बिजली काट रहे हैं।
मानो एक दिन और बिल नहीं आती तो उत्तर प्रदेश सरकार कंगाल हो जाती।
ऐसा आदेश करने वाले अधिकारी को कम से कम एक महीना स्कूल दोबारा भेजना चाहिए।।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Patti, Pratapgarh•
    8 hrs ago
  • ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया है कि विकासखंड कार्यालय में श्रमिक पंजीकरण के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है। मामला सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विकासखंड का है, जहां ग्राम प्रधानों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक पंजीकरण कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मियों द्वारा पंजीकरण के लिए शुल्क मांगा गया। इतना ही नहीं, जो लोग शुल्क देने में असमर्थ रहे, उन्हें बिना पंजीकरण के वापस लौटा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से किसी भी प्रकार के शुल्क की सूचना नहीं दी गई थी। यदि शुल्क लिया जाना था तो इसकी जानकारी पहले दे दी जाती, ताकि लोग तैयारी के साथ आते। कई मजदूर अपनी दिहाड़ी छोड़कर और किराया-भाड़ा खर्च कर विकासखंड पहुंचे थे, लेकिन शुल्क की मांग से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। केशवपुर के ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि गरीब और मजदूर वर्ग पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में श्रमिक पंजीकरण जैसे सरकारी कार्य के लिए उनसे शुल्क वसूलना अनुचित है। उन्होंने मांग की है कि श्रमिकों का पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क किया जाए और यदि कहीं अवैध वसूली हो रही है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है और प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    4
    ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया है कि विकासखंड कार्यालय में श्रमिक पंजीकरण के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है।
मामला सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विकासखंड का है, जहां ग्राम प्रधानों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक पंजीकरण कराने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मियों द्वारा पंजीकरण के लिए शुल्क मांगा गया। इतना ही नहीं, जो लोग शुल्क देने में असमर्थ रहे, उन्हें बिना पंजीकरण के वापस लौटा दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले से किसी भी प्रकार के शुल्क की सूचना नहीं दी गई थी। यदि शुल्क लिया जाना था तो इसकी जानकारी पहले दे दी जाती, ताकि लोग तैयारी के साथ आते। कई मजदूर अपनी दिहाड़ी छोड़कर और किराया-भाड़ा खर्च कर विकासखंड पहुंचे थे, लेकिन शुल्क की मांग से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
केशवपुर के ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि गरीब और मजदूर वर्ग पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में श्रमिक पंजीकरण जैसे सरकारी कार्य के लिए उनसे शुल्क वसूलना अनुचित है। उन्होंने मांग की है कि श्रमिकों का पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क किया जाए और यदि कहीं अवैध वसूली हो रही है तो इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है और प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • *विवाह समारोह में शामिल होने गए युवक के घर में हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में तहरीर* *पुलिस का असंवेदनशील बयान,पुलिस एग्जाम में व्यस्त दो तीन दिन बाद देख लेंगे* अशोक कुमार वर्मा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लोटिया (चांद चौरा) गांव में एक युवक के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवेश धुरिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 फरवरी को परिवार के लोग विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, इसी बीच शाम के समय चोरों ने घर का गेट और बक्शे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए, मां के गहने और बर्तन चुरा लिए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की,कार्रवाई न होते देख पीड़ित थाने पर तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने असंवेदनशील बयान देते हुए कहा कि "जाओ पुलिस अभी एग्जाम में व्यस्त है, दो-तीन दिन बाद देख लिया जाएगा। इस बयान से पीड़ित और उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
    1
    *विवाह समारोह में शामिल होने गए युवक के घर में हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में तहरीर*
*पुलिस का असंवेदनशील बयान,पुलिस एग्जाम में व्यस्त दो तीन दिन बाद देख लेंगे*
अशोक कुमार वर्मा 
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लोटिया (चांद चौरा) गांव में एक युवक के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवेश धुरिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 फरवरी को परिवार के लोग विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, इसी बीच शाम के समय चोरों ने घर का गेट और बक्शे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए, मां के गहने और बर्तन चुरा लिए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की,कार्रवाई न होते देख पीड़ित थाने पर तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने असंवेदनशील बयान देते हुए कहा कि "जाओ पुलिस अभी एग्जाम में व्यस्त है, दो-तीन दिन बाद देख लिया जाएगा। इस बयान से पीड़ित और उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदलापुर विकास खंड के नौरंगाबाद गाँव निवासी विकास पाण्डेय बीते वर्ष 2012 से बिना किसी सरकारी सहायता के गौमाता की सेवा में समर्पित हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बैंक से ऋण लेकर गौशाला की व्यवस्था संभाली और दर्जनों गौवंश की देखभाल का जिम्मा उठाया। प्रतिदिन चारे, पानी और उपचार की व्यवस्था वे स्वयं करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। गौसेवा के प्रति उनकी निष्ठा क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास पाण्डेय का प्रयास न केवल पशु संरक्षण बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी उदाहरण है। अब वे शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, ताकि गौशाला का निर्माण हो सके और अधिक गौवंश को आश्रय मिल सके। उनका यह समर्पण समाज के लिए सकारात्मक संदेश है कि सच्ची सेवा संकल्प और विश्वास से ही संभव है।
    1
    बदलापुर विकास खंड के नौरंगाबाद गाँव निवासी विकास पाण्डेय बीते वर्ष 2012 से बिना किसी सरकारी सहायता के गौमाता की सेवा में समर्पित हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बैंक से ऋण लेकर गौशाला की व्यवस्था संभाली और दर्जनों गौवंश की देखभाल का जिम्मा उठाया। प्रतिदिन चारे, पानी और उपचार की व्यवस्था वे स्वयं करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बीच भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है।
गौसेवा के प्रति उनकी निष्ठा क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास पाण्डेय का प्रयास न केवल पशु संरक्षण बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी उदाहरण है। अब वे शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, ताकि गौशाला का निर्माण हो सके और अधिक गौवंश को आश्रय मिल सके। उनका यह समर्पण समाज के लिए सकारात्मक संदेश है कि सच्ची सेवा संकल्प और विश्वास से ही संभव है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शुक्रवार को उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को अधिवक्ता हीरामणि यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि अराजक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जाति सामंजस्य को खराब करने की नीयत से यूट्यूब मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा यादव जी की लव स्टोरी का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सामाजिक माहौल खराब करने धार्मिक एवं जाति भेदभाव बढ़ाने के दुराशय से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिस देश के हिंदू समाज में यादव समाज की भावनाएं अआहत हुई हैं इससे समाज में आक्रोश बढा है इसलिए यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को रिलीज होने से तत्काल रोका जाए। इस मौके पर कैलाश नाथ यादव, प्रमोद कुमार सिंह कमलेश चंद शुक्ला, सुशील यादव,सोनू यादव,विवेक यादव, वीरेंद्र यादव,धीरेंद्र यादव, अनिल यादव,राम सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, ज्ञान प्रकाश यादव आदि उपस्थितरहे।
    1
    शुक्रवार को उप जिला अधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को अधिवक्ता हीरामणि यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि अराजक तत्वों द्वारा सामाजिक एवं जाति सामंजस्य को खराब करने की नीयत से यूट्यूब  मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा यादव जी की लव स्टोरी का निर्माण कर उसे रिलीज करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सामाजिक माहौल खराब करने धार्मिक एवं जाति भेदभाव बढ़ाने के दुराशय से फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिस देश के हिंदू समाज में यादव समाज की भावनाएं अआहत हुई हैं इससे समाज में आक्रोश बढा है इसलिए यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को रिलीज होने से तत्काल रोका जाए। इस मौके पर कैलाश नाथ यादव, प्रमोद कुमार सिंह कमलेश चंद शुक्ला,
सुशील यादव,सोनू यादव,विवेक यादव, वीरेंद्र यादव,धीरेंद्र यादव, अनिल यादव,राम सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, ज्ञान प्रकाश यादव आदि उपस्थितरहे।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.